एक्सप्लोरर

LPG Cylinder: पीएम मोदी का डबल तोहफा, पहले बढ़ाई सब्सिडी और अब सस्ता किया एलपीजी सिलेंडर

LPG Prices Reduced: पीएम मोदी ने सिलेंडरों के दाम 100-100 रुपये कम करने की जानकारी दी. इससे पहले कैबिनेट ने सब्सिडी को एक साल के लिए बढ़ा दिया था...

रंगों के त्योहार होली से पहले देशवासियों को 24 घंटे के भीतर डबल तोहफा मिला है. मोदी सरकार ने लोकसभा चुनावों के ऐलान से पहले एलपीजी सिलेंडर के मामले में आम लोगों को बड़ी-बड़ी दो राहतें दी है. पहले तो एलपीजी सिलेंडर पर मिल रही सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ा दी गई और अब एलपीजी सिलेंडरों के दाम 100 रुपये कम कर दिए गए.

पीएम मोदी ने एक्स पर दिया अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एलपीजी सिलेंडरों के दाम घटाए जाने की जानकारी दी. उन्होंने अपडेट किया- महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है. इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा. यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.

महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2024

">

पीएम मोदी ने सिलेंडरों के दाम कम करने का ऐलान ऐसे समय किया है, जब आज महिला दिवस मनाया जा रहा है. आपको बता दें कि 8 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि कीमतों में कटौती करने का पीएम मोदी का यह ऐलान आज मध्य रात से प्रभावी हो जाएगा. यानी तारीख बदलते ही 9 मार्च से कीमतें कम हो जाएंगी.

गुरुवार को कैबिनेट ने किया ये ऐलान

इससे एक दिन पहले गुरुवार को भी मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों के मामले में आम लोगों को राहत दी थी. कैबिनेट ने पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपये सब्सिडी देने का ऐलान किया था. अब आज सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों के लिए एलपीजी सिलेंडरों के दाम 100-100 रुपये कम कर दिए गए.

अब इतने रुपये में मिलेंगे सिलेंडर

पीएम मोदी के ताजे ऐलान से पहले अब तक एलपीजी सिलेंडर के दाम सामान्य ग्राहकों के लिए 903 रुपये थे, जबकि पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी के बाद एलपीजी सिलेंडर के लिए 603 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे. अब 100-100 रुपये की ताजी कटौती के बाद सामान्य ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर 803 रुपये में मिलेगा, जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 503 रुपये में उपलब्ध होगा.

होली और लोकसभा चुनाव का असर

मोदी सरकार की बैक-टू-बैक राहतों से आम लोगों के लिए रंगों के त्योहार होली का मजा बढ़ने वाला है. देश भर में 24-25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाने वाला है. सरकार के इन ऐलान को चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है. मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल अब चंद दिनों का ही बचा हुआ है. प्रमुख पार्टियों ने आगामी चुनाव के लिए अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. देश में अगले आम चुनावों का ऐलान कभी भी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: मुंबई के निवासियों को लगा बिजली का झटका, इस तारीख से बढ़ने वाला है बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart उठाएगा आपके हवाई सफर का पूरा खर्च! गर्मियों की छुट्टी में फटाफट कर लें वेकेशन की प्लानिंग
Flipkart उठाएगा आपके हवाई सफर का पूरा खर्च! गर्मियों की छुट्टी में फटाफट कर लें वेकेशन की प्लानिंग
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में हलचल जारी, जानें आज आपको 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए कितना करना होगा खर्च
सोने-चांदी की कीमतों में हलचल जारी, जानें आज आपको 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए कितना करना होगा खर्च
Dollar vs Rupee: RBI के एक्शन का कमाल! रुपये ने दी डॉलर को पटखनी, 10 पैसा उछलककर 93 पर खुला
RBI के एक्शन का कमाल! रुपये ने दी डॉलर को पटखनी, 10 पैसा उछलककर 93 पर खुला
'रामायण' बना रही कंपनी ने शेयर बाजार में उड़ाया गर्दा! 1 साल में दिया 3 गुना रिटर्न; निवेशक मालामाल
'रामायण' बना रही कंपनी ने शेयर बाजार में उड़ाया गर्दा! 1 साल में दिया 3 गुना रिटर्न; निवेशक मालामाल

वीडियोज

Sansani: महाजंग में ‘शब्दों का प्रहार’ ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Delhi News: दिल्ली में 1.20 लाख नकली गोलियों का जखीरा बरामद! | Fake Madicine | Operation Health
Iran US Israel War: ईरान पर अमेरिका के बड़े ऑर्डर, अब होगा महायुद्ध शुरू | Mojtaba Khamenei | Hormuz
Janhit: अंतिम चेतावनी, 24 घंटे में तय होगा जंग का भविष्य | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: जंग से Bharat का बाजार बेहाल, क्या संभलेगी इकोनॉमी? | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पागल और खतरनाक हो चुके हैं ट्रंप...', ईरान से जंग के बीच अमेरिकी नेताओं का चढ़ा पारा, पढ़ें किसने क्या कहा?
'पागल और खतरनाक हो चुके हैं ट्रंप...', ईरान से जंग के बीच अमेरिकी नेताओं का चढ़ा पारा, पढ़ें किसने क्या कहा?
दिल्ली में कथित शराब घोटाले के मामले में पेशी से पहले अरविंद केजरीवाल बोले- अभी कुछ बोलना ठीक नहीं...
कथित शराब घोटाले के मामले में पेशी से पहले अरविंद केजरीवाल बोले- अभी कुछ बोलना ठीक नहीं...
Explained: जब मिस्र ने बंद किया था सुएज कैनाल... US-ब्रिटेन की बदौलत नेहरू ने चुना था यह रास्ता, कैसे 70 साल बाद दोहरा रहा इतिहास?
जब मिस्र ने बंद किया था सुएज... नेहरू ने किसका दिया था साथ? कैसे 70 साल बाद दोहरा रहा इतिहास
RCB Vs CSK: सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी खेलकर बनाया ये रिकॉर्ड
RCB Vs CSK: सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी खेलकर बनाया ये रिकॉर्ड
'एक रात के लिए 50 लाख', बिजनेसमैन ने मेल पर की गंदी डिमांड, चंद्रिका दीक्षित बोलीं- मेरे पास सबूत है
'एक रात के लिए 50 लाख', बिजनेसमैन ने मेल पर की गंदी डिमांड, चंद्रिका दीक्षित का छलका दर्द
आज की रात आएगी 'आफत', दिल्ली, यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत के लिए चेतावनी, IMD का ताजा अपडेट जानें
आज की रात आएगी 'आफत', दिल्ली, यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत के लिए चेतावनी, IMD का ताजा अपडेट जानें
बच्चे के दांत निकल रहे हैं और वह हो गया है चिड़चिड़ा? इन 5 तरीकों से कम करें उसका दर्द
बच्चे के दांत निकल रहे हैं और वह हो गया है चिड़चिड़ा? इन 5 तरीकों से कम करें उसका दर्द
इसे जिला घोषित कर दो, दुनिया का सबसे बड़ा होटल देख चौंक जाएंगे, इतने कमरे कि बस जाएगा पूरा शहर, वीडियो वायरल
इसे जिला घोषित कर दो, दुनिया का सबसे बड़ा होटल देख चौंक जाएंगे, इतने कमरे कि बस जाएगा पूरा शहर
Embed widget