एक्सप्लोरर

Surekha Yadav: एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव की PM Modi ने की तारीफ, कही ये बात

Surekha Yadav: पीएम मोदी ने पहली महिला लोको पायलेट को वंदे भारत ट्रेन के संचालन पर बधाई दी है. सुरेखा यादव ने 13 मार्च को वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया था.

PM Modi Applauds Surekha Yadav: भारत की पहली महिला पायलट सुरेखा यादव (Surekha Yadav) ने हाल ही में अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज की जब उन्होंने वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का संचालन किया. सुरेखा यादव भारत ही नहीं बल्कि एशिया की पहली महिला लोटो पायलट हैं. उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने तारीफ करते हुए लिखा कि यह नए भारत की नारी शक्ति का आत्मविश्वास है.

अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैंडल से पीएम मोदी ने सुरेखा यादव की तारीफ करते हुए लिखा कि जीवन के जीवन के हर क्षेत्र में आज महिलाएं जिन उपलब्धियों को अपने नाम दर्ज करा रही हैं, वो अमृतकाल में देश के संकल्पों के साकार होने का विश्वास दिलाती हैं.

सुरेखा यादव ने कही यह बात

ANI से बात करते हुए सुरेखा यादव ने कहा था कि मैं भारतीय रेलवे (Indian Railway) की बहुत शुक्रगुजार हूं. मुझे बेहद खुशी है कि रेलवे ने मझे 34 साल की सर्विस में एक बार फिर यह सुनहरा मौका दिया है. बता दें सुरेखा यादव ने सोलापुर से सीएसएमटी के बीच वंदे भारत ट्रेन को 13 मार्च, 2023 को दौड़ाया था. 10 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी.

महाराष्ट्र की रहने वाली हैं सुरेखा

सुरेखा यादव महाराष्ट्र के सतारा की हैं. वह भारत ही नहीं बल्कि एशिया की पहली महिला ड्राइवर है. उन्होंने साल 1988 में पहली बार ट्रेन का संचालन करने का गौरव प्राप्त किया था. उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें राज्य और केंद्र सरकार से कई तरह के पुरस्कार भी मिले हैं. 13 मार्च को वंदे भारत ट्रेन का संचालन करके उन्होंने अपनी उपलब्धियों लिस्ट में एक और नया अध्याय जोड़ दिया था. सुरेखा यादव सही समय पर सोलापुर से चलकर ट्रेन को 5 मिनट पहले ही CSMT पर पहुंचा दिया था. उन्होंने 8 मार्च 2011 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर डेक्कन क्वीन नाम की ट्रेन को पुणे से सीएसएमटी मुंबई के बीच संचालित भी किया था.

सोलापुर और CSMT से शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन 100 फीसदी स्वदेशी तकनीक से बनी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है. इस ट्रेन को पहली बार वाराणसी से दिल्ली के बीच चलाया गया था. वहीं फरवरी के महीने में मुंबई और सोलापुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था. 

ये भी पढ़ें-

Vedanta Debt: वेदांता ने छुड़ाए गिरवी रखे शेयर, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक को 10 करोड़ डॉलर का किया ​भुगतान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget