एक्सप्लोरर

Boeing Center: पीएम मोदी ने लॉन्च किया बोइंग का बेंगलुरु सेंटर, 1600 करोड़ रुपये के निवेश से 43 एकड़ में हुआ तैयार

Boeing Sukanya Programme: पीएम मोदी ने बेंगलुरु में बोइंग के सेंटर के अलावा कंपनी के सुकन्या कार्यक्रम की भी शुरुआत की. इसके तहत देश की बेटियों को एविएशन इंडस्ट्री के लिए तैयार किया जाएगा.

Boeing Sukanya Programme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को बेंगलुरु में बोइंग के सेंटर (Boeing Center) का उद्घाटन कर दिया है. इसे अमेरिका से बाहर बोइंग का सबसे बड़ा सेंटर बताया जा रहा है. कंपनी ने इस इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी सेंटर को एविएशन सेक्टर में आ रहे बदलावों के लिए खुद को तैयार रखने के लिए बनाया है. यहां पर रिसर्च, डेवलपमेंट, इनोवेशन और डिजाईन पर जोर दिया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि यह ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ रणनीति का एक हिस्सा है. इस सेंटर से भारत के टेलेंट पर दुनिया का भरोसा और ज्यादा मजबूत होगा.

भारत में महिला पायलटों की संख्या सबसे ज्यादा 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में फिलहाल 15 फीसदी पायलट महिलाएं हैं. यह वैश्विक औसत का तीन गुना है. बोइंग सुकन्या प्रोग्राम हमारी बेटियों के पायलट बनने के सपने को साकार करने में और ज्यादा मदद करेगा. बोइंग का यह यह कैंपस एक दिन दुनिया को भारत में बना आधुनिक विमान भी देगा. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु शहर नए प्रयोगों और सफलताओं को बढ़ावा देता रहा है. इसी शहर ने दुनिया की तकनीकी डिमांड को पूरा करने में मदद दी है. 

43 एकड़ के कैंपस को 1600 करोड़ रुपये में किया तैयार 

बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (BIETC) का यह कैंपस लगभग 43 एकड़ में फैला हुआ है. इस पर कंपनी ने लगभग 1600 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. यह अमेरका के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा सेंटर है. यह सेंटर देश में नए स्टार्टअप और निजी एवं सरकारी भागीदारी को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेगा. यहां से ग्लोबल एयरोस्पेस एवं डिफेंस इंडस्ट्री के लिए अगली पीढ़ी के प्रोडक्ट एवं सर्विसेज विकसित किए जा सकेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, बोइंग के इस कैंपस में 3000 से ज्यादा इंजीनियर एक साथ काम कर सकेंगे. इसके अलावा बोइंग भारतीय सेना के साथ मिलकर भी काम करेगी. यह डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत एक अहम पड़ाव है. 

बोइंग सुकन्या कार्यक्रम का किया गया ऐलान 

इस मौके पर पीएम मोदी ने बोइंग सुकन्या कार्यक्रम (Boeing Sukanya Programme) का भी उद्घाटन किया. इससे एविएशन सेक्टर में देश की बेटियों को ज्यादा से ज्यादा जगह मिल सकेगी. इसके तहत बेटियों को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं मैथ्स (STEM) जैसी फील्ड में कौशल विकास का प्रशिक्षण मिलेगा. साथ ही एविएशन सेक्टर में नौकरियों के लिए प्रशिक्षण भी मिलेगा. इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने कहा कि यह राज्य के लिए सम्मान की बात है. कर्नाटक ने हमेशा देश के तकनीकी विकास में योगदान दिया है.

ये भी पढ़ें 

Bharat Brand Outlet: आप भी खोले सकेंगे भारत ब्रांड का आउटलेट, फ्रेंचाइजी बांटने की तैयारी में सरकार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब भारत, बांग्लादेश से यह सामान नहीं खरीदेगा सऊदी, 38 अन्य देशों से भी आयात रोकने का लिया बड़ा फैसला
अब भारत, बांग्लादेश से यह सामान नहीं खरीदेगा सऊदी, 38 अन्य देशों से भी आयात रोकने का लिया बड़ा फैसला
Bank Holiday Update: मार्च में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, होली और वीकेंड से कई शहरों में नहीं खुलेंगे ब्रांच; चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
मार्च में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, होली और वीकेंड से कई शहरों में नहीं खुलेंगे ब्रांच; चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
मोटी कमाई का महा मौका! शेयर बाजार में होगी धाकड़ IPOs की एंट्री, लिस्ट में Reliance Jio, Flipkart जैसे कई बड़े नाम
मोटी कमाई का महा मौका! शेयर बाजार में होगी धाकड़ IPOs की एंट्री, लिस्ट में Reliance Jio, Flipkart जैसे कई बड़े नाम
लोन गारंटर की जवाबदेही पर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला?
लोन गारंटर की जवाबदेही पर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला?

वीडियोज

Atideb Sarkar Speech : Europe से भारत के रिश्ते कितने फायदेमंद होंगे साबित ?
Atideb Sarkar Speech : Europe से भारत के रिश्ते कितने फायदेमंद होंगे साबित ? । Ideas Of India 2026
Atideb Sarkar Speech : बोले ABP Network के चीफ एडिटर 'भारत का राष्ट्रीय हित सर्वोपरि'
Atideb Sarkar Speech : बोले ABP Network के चीफ एडिटर 'भारत का राष्ट्रीय हित सर्वोपरि '। ABP News
Atideb Sarkar Speech : China के लिए कौन-कौन सी चुनौतियां आने वाली हैं ? । Ideas Of India 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
Delhi Liquor Policy Case में बरी आप संयोजक, फैसला आते ही भावुक हो गए अरविंद केजरीवाल, कैमरे के सामने रोने लगे
Delhi Liquor Policy Case में बरी आप संयोजक, फैसला आते ही भावुक हो गए अरविंद केजरीवाल, कैमरे के सामने रोने लगे
'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और...', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा
'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और...', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा का विषय
Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा का विषय
अफगानिस्तान का दावा- 55 PAK सैनिक मारे, 19 सैन्य पोस्ट तबाह, 6 सेक्टरों पर कहर बनकर बरसे तालिबानी
अफगानिस्तान का दावा- 55 PAK सैनिक मारे, 19 सैन्य पोस्ट तबाह, 6 सेक्टरों पर कहर बनकर बरसे तालिबानी
ये कैसी शादी है गाइज... बरात में जमकर हुई कुर्सी फाइट, वीडियो वायरल
ये कैसी शादी है गाइज... बरात में जमकर हुई कुर्सी फाइट, वीडियो वायरल
वजन नहीं घट रहा तो घबराएं नहीं, ये 7 संकेत बताते हैं फैट तेजी से हो रहा है कम
वजन नहीं घट रहा तो घबराएं नहीं, ये 7 संकेत बताते हैं फैट तेजी से हो रहा है कम
Embed widget