एक्सप्लोरर

Global UPI: कल से श्रीलंका और मॉरीशस में भी होंगे यूपीआई ट्रांजेक्शन, पीएम मोदी करेंगे लॉन्च 

Sri Lanka and Mauritius: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इन दोनों देशों के लिए यूपीआई और रुपे कनेक्टिविटी की लॉन्चिंग करेंगे.

Sri Lanka and Mauritius: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को श्रीलंका और मॉरीशस के लिए यूपीआई सर्विस को लॉन्च करेंगे. इसके साथ ही इन दोनों देशों में भी यूपीआई (UPI) और रुपे कनेक्टिविटी (RuPay Connectivity) मिल जाएगी. इसे यूपीआई को ग्लोबल बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. पीएम मोदी सुबह एक बजे इन दिनों के लिए इन सर्विसेज की शुरुआत करेंगे. इससे भारतीय पर्यटकों को इन दोनों देशों में बड़ी सहूलियत हो जाएगी. हाल ही में फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित एफिल टावर पर भी यूपीआई की सर्विस शुरू की गई थी. फ्रांस इस सेवा को धीरे-धीरे पूरे देश में लागू करने वाला है. 

पर्यटकों को होगी सबसे ज्यादा सुविधा 

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस लॉन्च के बाद यूपीआई सर्विस (Unified Payment Interface) श्रीलंका और मॉरीशस में शुरू हो जाएगी. इस सेवा के जरिए इन दोनों देशों में जाने वाले भारतीय पर्यटक और भारत आने मॉरीशस के नागरिक भी फायदे में रहेंगे. मॉरीशस के लिए रुपे कनेक्टिविटी भी शुरू की जाएगी. आरबीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) और मॉरीशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ (Pravind Jugnauth) वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. आरबीआई के यूट्यूब चैनल पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है. 

मॉरीशस में रुपे कार्ड सर्विसेज शुरू होंगी 

विदेश मंत्रालय ने बताया कि मॉरीशस में रुपे कार्ड सर्विसेज शुरू हो जाने के बाद रुपे कार्ड (RuPay Card) का इस्तेमाल भारत के साथ-साथ मॉरीशस में भी किया जा सकेगा. भारत फिनटेक क्रांति का लीडर बनकर उभरा है. देश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो चुका है. पीएम मोदी इस यूपीआई सर्विस को सहयोगी देशों तक पहुंचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. श्रीलंका और मॉरीशस के साथ भारत के सांस्कृतिक एवं सामाजिक रिश्ते हैं. इस लॉन्च से दोनों तरफ के लोगों को सीमा पार डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुविधाएं मिल सकेंगी. साथ ही इन देशों के साथ भारत की डिजिटल कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी.

बहरीन में शुरू हुआ डिजिटल फी कलेक्शन कियोस्क

हाल ही में 7 फरवरी को बहरीन में भारतीय दूतावास ने एक डिजिटल फी कलेक्शन कियोस्क शुरू किया था. इसके लिए आईसीआईसीआई बैंक और सदद इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम बीएससी ने भारतीय दूतावास के साथ हाथ मिलाए हैं. यह एक सेल्फ सर्विस टच स्क्रीन कियोस्क है. इससे बहरीन में रहे लगभग 3.40 लाख भारतियों को लाभ पहुंच रहा है. अब वह अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पासपोर्ट रिन्यूअल, अटेस्टेशन, मैरिज रजिस्ट्रेशन और बर्थ रजिस्ट्रेशन की फीस का भुगतान कर पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें 

Rozgar Mela: एक लाख लोगों को रिक्रूटमेंट लेटर देंगे पीएम मोदी, 47 जगहों पर लगेगा रोजगार मेला  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Middle East Tensions: ईरान वॉर के बीच क्यों इतना महत्वपूर्ण है स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज? रोजाना डेढ़ करोड़ बैरल तेल का होता है oil एक्सपोर्ट
ईरान वॉर के बीच क्यों इतना महत्वपूर्ण है स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज? रोजाना डेढ़ करोड़ बैरल तेल का होता है oil एक्सपोर्ट
घरेलू मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मिला सपोर्ट, PMI पहुंचा 56.9 पर; अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेत
घरेलू मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मिला सपोर्ट, PMI पहुंचा 56.9 पर; अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेत
Crude Oil Crisis: मिडिल ईस्ट में तनाव से तेल पर संकट, क्राइसिस से बचने के लिए भारत चल सकता है ’तुरूप का पत्ता’
मिडिल ईस्ट में तनाव से तेल पर संकट, क्राइसिस से बचने के लिए भारत चल सकता है ’तुरूप का पत्ता’
Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में पैदा हुई अनिश्चितता से सोना-चांदी को मिल रहा है सपोर्ट, जानिए आज आपके शहर में कीमतें घटीं या बढ़ीं?
पश्चिम एशिया में पैदा हुई अनिश्चितता से सोना-चांदी को मिल रहा है सपोर्ट, जानिए आज आपके शहर में कीमतें घटीं या बढ़ीं?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
सियासत में आते ही सीधे राज्यसभा जाएंगे निशांत? JDU ने कर दिया साफ, 'नीतीश कुमार…'
सियासत में आते ही सीधे राज्यसभा जाएंगे निशांत? JDU ने कर दिया साफ, 'नीतीश कुमार…'
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस, ऐसे कर सकते हैं पता
गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस, ऐसे कर सकते हैं पता
Embed widget