एक्सप्लोरर

Viksit Bharat @2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लांच करेंगे भारत को विकसित देश बनाने की योजना 

Viksit Bharat @2047: आजादी के 100वें वर्ष में भारत विकसित देश होने का लक्ष्य हासिल करना चाहता है. इसके लिए पीएम मोदी सोमवार को विजन डॉक्यूमेंट पेश करने वाले हैं.

Viksit Bharat @2047: भारत एक तेजी से बढ़ता हुआ विकासशील देश है. विकसित देश बनने की दौड़ में भारत सबसे आगे निकल चुका है. जल्द ही भारतीय इकोनॉमी भी पांच ट्रिलियन डॉलर को छू जाएगी और हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे. विकसित देश बनने का लक्ष्य कैसे हासिल करना है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को Viksit Bharat @2047 योजना को लांच करने वाले हैं. इसके तहत आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर भारत को विकसित देश बनाया जाना है. 

युवाओं को दिखाया जाएगा विकास का रास्ता 

विकसित भारत @2047 (Viksit Bharat @2047) का लक्ष्य युवाओं को वो रास्ते दिखाना होगा, जिन पर चलकर हमारा देश विकासशील होने का तमगा फेंककर दुनिया के चुनिंदा विकसित देशों (Developed Countries) में गिना जाने लगेगा. पीएम मोदी अपने प्लान को सारे देश के युवाओं के समक्ष रखेंगे और उनसे भी आइडिया मांगे जाएंगे. पीएम मोदी विकसित भारत के लिए विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे.

सभी राज भवनों में आयोजित होगी वर्कशॉप 

विकसित भारत @2047 वर्कशॉप देश के सभी राजभवनों में सुबह 10.30 बजे आयोजित होगी. इसमें सभी विश्वविद्यालयों के वाईस चांसलर और कई संस्थाओं के प्रमुख हिस्सा लेंगे. इसे 'विकसित भारत @2047 : वॉइस ऑफ यूथ' का नाम दिया गया है. यह कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही विकसित भारत प्रोग्राम की शुरुआत हो जाएगी.  

युवाओं को मिलेगा नया मंच 

प्रधानमंत्री मोदी का विजन है कि देश के युवाओं को सक्रियता से इस कार्यक्रम से जोड़ा जाए. विकसित भारत @2047 के मिशन में युवाओं की भागीदारी राष्ट्रीय कार्यक्रमों, प्राथमिकताओं और लक्ष्य निर्धारण में की जाए. यह मिशन युवाओं को अपने नए-नए आइडिया रखने का मंच भी प्रदान करेगा क्योंकि उनके योगदान से ही इस मिशन को सफल बनाया जा सकेगा. विकसित भारत @2047 मिशन के तहत आर्थिक वृद्धि, सामाजिक तरक्की, पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन और गुड गवर्नेंस जैसे लक्ष्यों को हासिल करने पर चर्चा होगी.

कौन-कौन से देश हो चुके हैं विकसित 

फिलहाल दुनिया में चंद देश ही विकसित होने  उपलब्धि हासिल कर पाए हैं. इनमें अमरीका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, फ्रांस, डेनमार्क और इजरायल जैसे देश ही विकसित मुल्कों में गिने जाते हैं. हालांकि, भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है. मगर, विकसित होने का लक्ष्य उससे काफी दूर है.   

ये भी पढ़ें 

Airlines Ticket: प्लेन टिकट में भी आ सकती है एमएसपी, नहीं बढ़ा सकेंगे मनमाना किराया, सिंधिया से की गई मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेयर बाजार में गिरावट और FII की बिकवाल से निकला रुपये का दम, क्यों कमजोर हो रही भारतीय करेंसी?
शेयर बाजार में गिरावट और FII की बिकवाल से निकला रुपये का दम, क्यों कमजोर हो रही भारतीय करेंसी?
Bank Holiday Update: मार्च में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, होली और वीकेंड से कई शहरों में नहीं खुलेंगे ब्रांच; चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
मार्च में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, होली और वीकेंड से कई शहरों में नहीं खुलेंगे ब्रांच; चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
बिहार सरकार के इस फैसले से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के शेयरों में गिरावट, 10 परसेंट तक लुढ़के भाव
बिहार सरकार के इस फैसले से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के शेयरों में गिरावट, 10 परसेंट तक लुढ़के भाव
अब भारत, बांग्लादेश से यह सामान नहीं खरीदेगा सऊदी, 38 अन्य देशों से भी आयात रोकने का लिया बड़ा फैसला
अब भारत, बांग्लादेश से यह सामान नहीं खरीदेगा सऊदी, 38 अन्य देशों से भी आयात रोकने का लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद!
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद! | Taliban
दुनिया के तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर के बीच Ideas Of India के मंच पर जुटे दुनिया के दिग्गज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Delhi Liquor Policy Case में बरी आप संयोजक, फैसला आते ही भावुक हो गए अरविंद केजरीवाल, कैमरे के सामने रोने लगे
Delhi Liquor Policy Case में बरी आप संयोजक, फैसला आते ही भावुक हो गए अरविंद केजरीवाल, कैमरे के सामने रोने लगे
दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेगी CBI
दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेगी CBI
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
'कल्कि 2' के बाद दीपिका पादुकोण के हाथ से निकला ये 'इंटरनेशनल प्रोजेक्ट', वजह है शॉकिंग
'कल्कि 2' के बाद दीपिका पादुकोण के हाथ से निकला ये 'इंटरनेशनल प्रोजेक्ट', वजह है शॉकिंग
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
ये कैसी शादी है गाइज... बरात में जमकर हुई कुर्सी फाइट, वीडियो वायरल
ये कैसी शादी है गाइज... बरात में जमकर हुई कुर्सी फाइट, वीडियो वायरल
वजन नहीं घट रहा तो घबराएं नहीं, ये 7 संकेत बताते हैं फैट तेजी से हो रहा है कम
वजन नहीं घट रहा तो घबराएं नहीं, ये 7 संकेत बताते हैं फैट तेजी से हो रहा है कम
Embed widget