एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train: कल देश को मिलेंगी 10 वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही रेलवे के 85 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के विभिन्न प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी करेंगे. 

PM Narendra Modi: भारतीय रेलवे को वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) ने मॉडर्न लुक देने में सबसे अहम रोल निभाया है. अब तक कई वंदे भारत विभिन्न रूटों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. मंगलवार को देश को 10 और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने वाली हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही रेलवे की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. 

4 वंदे भारत का होगा विस्तार 

उत्तर रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 10 नई वंदे भारत रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही 4 मौजूदा वंदे भारत रेलगाड़ियों को यात्रा विस्तार भी दिया जाएगा. इसके अलावा दो नई यात्री रेलगाड़ियों की शुरुआत तथा सात नई मालगाड़ियों का उद्घाटन भी किया जाएगा. इसमें उत्तर रेलवे को 4 वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की सौगात मिलेगी. साथ ही उत्तर रेलवे को 5 जन औषधि केंद्र, 147 एक स्टेशन एक उत्पाद (One Station One Product), पांच रेल कोच रेस्तरां सहित कई अन्य प्रोजेक्ट भी मिलेंगे. इससे देश में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी में वृद्धि होगी.
  1. लखनऊ - देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. रांची - वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
  3. हजरत निजामुद्दीन - खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
  4. पटना - लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस

85000 करोड़ रुपये से ज्यादा के रेल प्रोजेक्ट का होगा उद्घाटन 

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने बताया कि भारतीय रेल राष्ट्रीय परिवहन का प्रमुख माध्यम होने के साथ ही साथ भारत के ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का भी जरूरी हिस्सा है. रेलवे में वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत स्टेशन स्कीम के चलते काफी बदलाव आए हैं. पीएम मोदी इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारतीय रेल को मंगलवार को 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रेल प्रोजेक्ट सौंपेंगे. 

जानिए किस रेल मंडल को क्या मिलेगा 

दिल्ली मंडल में 2 माल गोदाम, जन औषधि केंद्र, एक रेल कोच रेस्तरां, आनंद विहार-तिलक ब्रिज तीसरी और चौथी रेल लाइन, 48 ओएसओपी आउटलेट, 17 डीएफसी (कार्गो हैंडलिंग पॉइंट) समेत अन्य प्रोजेक्ट का लोकार्पण होगा. लखनऊ मंडल में 10 गुड शेड, गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल, 22 ओएसओपी आउटलेट, 2 रेल कोच रेस्तरां, अकबरपुर-बाराबंकी रेल सेक्शन का दोहरीकरण, जौनपुर-अकबरपुर रेल सेक्शन का दोहरीकरण और अन्नुपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन मिलेगी. मुरादाबाद मंडल में गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल, जन औषधि, रोजा-सीतापुर-बुढ़वल रेल सेक्शन का दोहरीकरण, 06 माल गोदाम, 23 ओएसओपी आउटलेट और 7 डीएफसी का लोकार्पण करेंगे. अम्बाला मंडल में गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल, 08 गुड्स शेड, राजपुरा-बठिंडा रेल सेक्शन का दोहरीकरण, 13 ओएसओपी आउटलेट और 13 डीएफसी राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे. फिरोजपुर मंडल में 3 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, 04 गुड्स शेड, 02 जन औषधि केन्द्रों, 02 रेल कोच रेस्तरां, 36 ओएसओपी आउटलेट दिए जाएंगे. साथ ही अमृतसर में वंदे भारत चेयर कार अनुरक्षण डिपो में रखरखाव बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए आधारशिला रखी जाएगी.
ये भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प
LPG Crisis: ईरान वॉर से वैश्विक तेल संकट के बीच आया इंडियन ऑयल का बयान, हरदीप पुरी ने बताई सच्चाई
ईरान वॉर से वैश्विक तेल संकट के बीच आया इंडियन ऑयल का बयान, हरदीप पुरी ने बताई सच्चाई
जंग के बीच सस्ता हो रहा सोना ! ! क्या यही है खरीदने का सही मौका?
जंग के बीच सस्ता हो रहा सोना ! ! क्या यही है खरीदने का सही मौका?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
Diabetes Symptoms In Legs: डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget