एक्सप्लोरर

Insurance Renewal: इस महीने में अपने खाते में जरूर रखें 342 रुपए, नहीं तो हो सकता है 4 लाख रुपए का नुकसान

Government Scheme: PMJJBY एक सरकारी सुरक्षा बीमा योजना है जिसके 330 रुपये के सालाना भुगतान पर आपको 2 लाख का इंश्योरेंस कवर का लाभ मिलता है. इस स्कीम का आप लाभ 18 से 50 साल तक उठा सकते हैं.

PMJJBY PMSBY Renewal: अगर आपके खाते में कम पैसे रहते हैं तो यह खबर आपके काम की है. मई का महीना खत्म होने से पहले आप अपने अकाउंट में कम से कम 342 रुपये जरूर जमा करके रखें. वरना आपको इस कारण पूरे 4 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) में निवेश करने वाले लोगों के खाते में 342 रुपये न रहने पर आपको 4 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है.

आपको बता दें कि हर साल प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima) का प्रीमियम आपको 31 मई से पहले जमा होता है. इसके बाद ही यह योजना अलगे साल के लिए रिन्यू होता है. अगर आपके अकाउंट में दोनों योजना ता मिलाकर 342 रुपये का बैलेंस नहीं रहेगा तो आप इसका प्रीमियम नहीं भप पाएंगे. ऐसी स्थिति में आपको बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है.

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा क्या है?
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एक सरकारी सुरक्षा बीमा योजना है जिसके 330 रुपये के सालाना भुगतान पर आपको 2 लाख का इंश्योरेंस कवर का लाभ मिलता है. इस स्कीम का आप लाभ 18 से 50 साल तक उठा सकते हैं. यह स्कीम 1 जून से 31 मई तक वैलिड रहती है. इसके बाद मई में 330 रुपये जमा होने के बाद स्कीम रिन्यू हो जाती है.

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना क्या है?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) भी एक सरकारी बीमा योजना है जिसके जरिए अगर किसी व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या वह दिव्यांग हो जाता है तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है. वहीं आशिंक दिव्यांगता पर बीमाधारक को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद सरकार द्वारा दी जाती है. इसके लिए आपको 12 रुपये का प्रीमियम हर साल 31 मई से पहले देना होगा. 

ऑटो डेबिट सिस्टम के जरिए जमा होता है प्रीमियम
आपको बता दें कि अगर आपने दोनों स्कीम खरीद रखी है तो इन दोनों को रिन्यू करवाने के लिए आपको कुल 342 रुपये का प्रीमियम देना होगा. यह प्रीमियम आपके खाते से ऑटो डेबिट सिस्टम (Auto Debit System) के जरिए खुद ब खुद कट जाएगा. ऐसे में अगर आपके खाते में 342 रुपये से कम हैं तो आपकी पॉलिसी रिन्यू नहीं हो पाएगी. ऐसे में आपको बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है. 

ये भी पढ़ें-

Business Idea: गर्मी हो या सर्दी ड्राई फ्रूट का करें बिजनेस, पूरे साल होगी अच्छी कमाई

Loan Offers: होम या कार लेने की बना रहे हैं प्लानिंग? इस सरकारी बैंक के खास लोन ऑफर का उठाएं लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
अगले हफ्ते इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री, निवेशकों के लिए बन सकता है कमाई का मौका...
अगले हफ्ते इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री, निवेशकों के लिए बन सकता है कमाई का मौका...
जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
Vedanta demerger: 5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा
5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget