एक्सप्लोरर

PPF Investment: हर महीने ₹12,500 के निवेश से आप बन सकते हैं करोड़पति, जानें क्या है गारंटीड रिटर्न प्लान

पीपीएफ के गारंटीड रिटर्न प्लान में हर महीने सिर्फ 12500 रुपये के निवेश से आप करोड़पति बन सकते हैं. जानिए क्या है तरीका और क्या है प्लान...

PPF Interest Rate 2023-24 : अगर आपका सपना कुछ ही समय में निवेश करके करोड़पति बनने का है, तो ऐसा होकर रहेगा. इसके लिए आपको अपनी मेहनत की कमाई का कुछ हिस्सा हर महीने निवेश करना होगा, जिसके बाद आपको करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता है. हम इस खबर में आपको पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानी पीपीएफ (Public Provident Fund) में निवेश (Investment) के बारे में जानकारी दे रहे हैं. इसमें आप 12,500 रुपयये हर महीने 25 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको 1 करोड़ से ऊपर का फण्ड मिलता है. जानिए क्या है पूरी जानकारी..

क्या है पीपीएफ में निवेश 

PPF में निवेश करना आपके लिए लाभकारी साबित होता है. यह बहुत पुराना और भरोसेमंद निवेश विकल्प है. इसमें निवेश करने से आपको अच्छे और सेफ रिटर्न तो मिलते हैं, साथ में यह आपको टैक्स बचाने (Tax Saving Tips) में भी मदद करता है. इसमें निवेश करने पर आपको निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट (Maturity Amount) तीनों पर ही टैक्स नहीं लगता है. आपको इनकम टैक्स की धारा 80C (Income Tax) के तरह 1.5 लाख रुपये तक टैक्स में छूट की सुविधा मिलती है.

इतना मिलेगा कंपाउंड ब्याज

पीपीएफ को लंबी अवधि के निवेश के लिए काफ़ी सुरक्षित माना गया है. फिलहाल इस स्कीम में 7.1 फीसदी की दर से कंपाउंड ब्याज मिल रहा है. PPF स्कीम में निवेशकों को सरकारी गारंटी भी दी जाती है. पीपीएफ को पूरी तरह केंद्र सरकार की ओर से रेगुलेट किया जाता है. जिसके कारण इस प्लान पर ब्याज केंद्र सरकार ही तय करती है. इसमें आपको गारंटीड रिटर्न की सुविधा दी जाती है, मतलब है कि इसमें निवेश करने पर आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है.

ये है करोड़पति बनने का फॉर्मूला 

अगर आप PPF स्कीम में निवेश करके करोड़पति बनने की चाह रखते हैं, तो इसके लिए आपको इस फंड में हर महीने कम से कम 12,500 रुपये यानी सालाना 1,50,000 रुपया का निवेश करना होगा. इस तरह जब आप 25 साल तक लगभग 300 किस्तों में पैसा निवेश करके कुल 37,50,000 रुपया जमा करते हैं. 25 साल बाद आपको जमा राशि पर ब्याज मिलाकर मैच्योरिटी के समय 1 करोड़ से ऊपर की राशि दी जाएगी.

कोई भी करें निवेश

पीपीएफ स्कीम में हर कोई निवेश कर सकता है. इसमें आप मात्र 500 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर पीपीएफ अकाउंट खोलना होगा. पीपीएफ अकाउंट में आपको हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. वहीं अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए कम से कम 500 रुपये सालाना जमा करना होगा.

एक नजर में समझें PPF में निवेश का फंडा

सालाना निवेश - 1,50,000 रुपये साल 
प्लान का समय - 25 साल के लिए निवेश (महीने के हिसाब से करीब 300 किस्तें)
कुल ब्याज दर - 7.1 प्रतिशत से मिलेगी
25 सालो में कुछ निवेश - 37,50,000 रुपयये 
कुल ब्याज - 65,58,015 रुपयये 
मैच्योरिटी राशि - 1,03,08,015 रुपयये 

यह भी पढ़ें- Drone Insurance: कार-बाइक की तरह ड्रोन का करा सकते हैं बीमा, जानिए क्यों जरूरी होता है इंश्योरेंस कवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Canada Relations: लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Pakistan Stock Market: ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रोकना पड़ा कारोबार
ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रुक गई ट्रेडिंग
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget