एक्सप्लोरर

Pyramid Technoplast IPO: पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का आज खुल गया आईपीओ, पैसे लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Pyramid Technoplast IPO: ड्रम बनाने वाली कंपनी पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का आईपीओ शुक्रवार को खुल गया है. इसे सब्सक्राइब करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है.

Pyramid Technoplast IPO: मार्केट में आज एक और आईपीओ (IPO) ने दस्तक दे दी है. पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का आईपीओ (Pyramid Technoplast IPO) आज निवेशकों के लिए खुल गया है. अगर आप भी आईपीओ में पैसे लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है. इस आईपीओ में आप 18 से 22 अगस्त के बीच पैसे निवेश कर सकते हैं. कंपनी ने आईपीओ के जरिए कंपनी ने कुल 153.05 करोड़ रुपये की राशि जुटाने का लक्ष्य रखा है. इसमें से 91.30 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए गए हैं. वहीं बाकी 61.75 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी किए गए हैं.

क्या हैं आईपीओ का प्राइस बैंड और जीएमपी?

कंपनी ने इश्यू के शेयरों का प्राइस बैंड 151 से 166 रुपये के बीच में तय किया है. वहीं इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की बात करें तो यह फिलहाल 28 रुपये प्रति शेयर पर बना हुआ है. इस आईपीओ में निवेशक एक बार में 90 शेयरों का लॉट खरीद सकते हैं. वहीं सब्सक्राइबर्स को शेयरों का अलॉटमेंट 25 अगस्त, 2023 को होने की संभावना है. वहीं कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 30 अगस्त, 2023 को होगी. इन शेयरों को NSE और BSE पर लिस्ट किया जाएगा.

आईपीओ की राशि का क्या करेगी कंपनी

गौरतलब है कि फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाई गई रकम में से कंपनी 40 करोड़ रुपये को अपने कर्ज को वापस करने के लिए इस्तेमाल करेगी. वहीं बाकी बची 40.21 करोड़ रुपये की राशि को पिरामिड टेक्नोप्लास्ट जनरल कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करेगी. ध्यान देने वाली बात ये है कि मार्च 2023 तक कंपनी के ऊपर कुल 55.34 करोड़ रुपये का कर्ज था. वहीं साल 2022 तक यह आंकड़ा 64.8 करोड़ रुपये का था. बता दें कि इस आईपीओ में 20 फीसदी हिस्सा NII, 30 फीसदी हिस्सा QIB और बाकी 50 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व किया गया है.

क्या करती है कंपनी

पिरामिड टेक्नोप्लास्ट कंपनी प्लास्टिक के ड्रम बनाने का का काम करती है जिसका इस्तेमाल केमिकल और फार्मा कंपनी द्वारा किया जाता है. इस कंपनी ने ड्रम बनाने की शुरुआत साल 1998 में की थी. इसके बाद से अब तक इसके देशभर में कुल 6 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है. यह प्लांट गुजरात और दादर नागर हवेली में स्थित हैं. कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले तीन साल में कंपनी के प्रॉफिट में लगातार बढ़ोतरी हुई है. वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का प्रॉफिट 16.99 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2022 में 26.15 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 में यह 31.76 करोड़ रुपये रहा है.

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Price: सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक में भी इजाफा, चेक करें शहरों के हिसाब से नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल तनाव के बीच विदेशी निवेशकों की चाल, क्या फरवरी में 22,615 करोड़ की खरीदारी के बाद बदलेगा रुख? जानें डिटेल
ईरान-इजरायल तनाव के बीच विदेशी निवेशकों की चाल, क्या फरवरी में 22,615 करोड़ की खरीदारी के बाद बदलेगा रुख? जानें डिटेल
निवेशकों के लिए मौका! मार्च के पहले हफ्ते में 3 कंपनियां ला रही हैं पब्लिक इश्यू; जानिए प्राइस बैंड, GMP समेत पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए मौका! मार्च के पहले हफ्ते में 3 कंपनियां ला रही हैं पब्लिक इश्यू; जानिए प्राइस बैंड, GMP समेत पूरी डिटेल
फरवरी में FIIs ने शेयर बाजार में किया 22615 करोड़ का निवेश, क्या ईरान-इजरायल जंग के बीच फिर मोड़ लेंगे मुंह?
फरवरी में FIIs ने शेयर बाजार में किया 22615 करोड़ का निवेश, क्या ईरान-इजरायल जंग के बीच फिर मोड़ लेंगे मुंह?
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स पर टिकी रहेंगी निवेशकों की नजरें, लिस्ट में SpiceJet से लेकर BEL तक शामिल
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स पर टिकी रहेंगी निवेशकों की नजरें, लिस्ट में SpiceJet से लेकर BEL तक शामिल

वीडियोज

US-Israel Iran War: Khamenai की मौत के बाद चीन ने इजरायल से की अपील। Trump । Netnyahu | Breaking
बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत के बाद Dubai में ईरानी सेना ने दागी मिसाइलें | Netanyahu
US-Israel Iran War:खामेनेई की मौत के बाद Donlad Trump की पहली प्रतिक्रिया | Khamenei | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
Coughing At Night: रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
Embed widget