एक्सप्लोरर

रेलवे टिकट कैंसिल करा रहे हैं तो ये नियम जानें, आपको होगी आसानी

रेलवे में सफर करना है तो इन नियमों के बारे में जानें.

नई दिल्लीः रेलवे में सफर करना है तो कई बार हम महीनों पहले टिकट बुक करा देते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि टिकट कैंसिल कराना पड़ता है. अब रेलवे के टिकट कैंसिलेशन के कई नियम पहले की तुलना में बदल गए हैं. लिहाजा आपके लिए उन्हें जानना जरूरी है. यहां हम आपको ऐसे ही नियमों के बारे में जानकारी मुहैया करा रहे हैं.

टिकट कैंसिलेशन चार्ज के बारे में जानें बता दें कि कंफर्म टिकट अगर आप ट्रेन के चलने से 48 घंटे पहले कैंसिल कराते हैं तो एसी फर्स्ट क्लास के टिकट पर प्रति व्यक्ति 240 रुपये कटेंगे. वहीं एसी 2 टायर पर 200 रुपये काटे जाएंगे. इसके अलावा एसी 3 टायर, एसी चेयर कार और एसी 3 इकोनॉमी क्लास पर 180 रुपये काटे जाएंगे. इसके साथ ही स्लीपर के कंफर्म टिकट को कैंसिल कराने पर प्रति टिकट पर 120 रुपये कटेंगे. सेकेंड क्लास के कंफर्म टिकट को कैंसिल कराने पर 60 रुपये का भुगतान आपको करना होगा.

तत्काल में कराया है कंफर्म टिकट तो कैंसिल कराने पर नहीं मिलेगा रिफंड अगर यात्री ने तत्काल में कंफर्म टिकट बुक किया है और किसी कारणवश वो उसे कैंसिल कराना चाहता है तो उस टिकट पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा. हालांकि एक बात जानने की ये है कि अगर तत्काल टिकट वेटिंग में है तो रेलवे के नियम के मुताबिक इसका रिफंड मिल जाएगा.

तत्काल टिकट बुक कराया और तीन घंटे लेट हुई ट्रेन तो मिलेगा पूरा रिफंड यात्री ने तत्काल टिकट बुक कराया है और ट्रेन तीन घंटे से ज्यादा लेट हो जाती है और यात्री रेल यात्रा नहीं करता है तो उसको पूरा पैसा रिफंड मिल सकता है. रिफंड के लिए स्टेशन मास्टर को रेलवे स्टेशन पर ही लिखकर देना पड़ेगा. वहीं अगर ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक किया है तो फिर आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही रिफंड मिलने का प्रोसेस शुरू करना पड़ेगा.

बता दें कि आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) के जरिए रेलवे के टिकटों के कैंसिल कराने के नियमों में समय-समय पर बदलाव किया जाता रहता है. इनकी जानकारी के अभाव में कई बार ग्राहकों को बिना वजह टिकट कैंसिल कराने पर ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ जाता है. लिहाजा आपके लिए टिकट कैंसिलेशन के नियमों को समय-समय पर जानना बेहद जरूरी है.

ये खबर एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
Stock Market News: US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें
ईरान-इजरायल जंग के बीच एक और बड़ा झटका, इस कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान; निकाले जाएंगे 2500 वर्कर्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच एक और बड़ा झटका, इस कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान; निकाले जाएंगे 2500 वर्कर्स

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget