एक्सप्लोरर

Railway Concession To Senior Citizen: संसद में फिर उठा सीनियर सिटीजंस को रेल किराये पर छूट खत्म करने का मुद्दा, जानें रेल मंत्री ने क्या दिया जवाब

Railway Concession: कोरोना के दस्तक देने का बाद रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा पर दिए जाने वाले किराये पर छूट को खत्म कर दिया था.

Railway Concession For Senior Citizen: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव  ( Ashwini Vaishnaw) ने सीनियर सिटीजंस  (Senior Citizens) के रेल सफर (Rail Travel) करने पर रियायती टिकट की सुविधा को फिर से बहाल करने से इंकार कर दिया है. रेल मंत्री ने कहा कि बीते वर्ष पैसेंजर्स सर्विसेज पर रेलवे को सब्सिडी के तौर पर 59000 करोड़ रुपये खर्च करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि रेलवे पर पेंशन और सैलेरी का बोझ भी बहुत ज्यादा है. 

राज्यों के बजट से है सब्सिडी खर्च  

आपको बता दें कोविडकाल के शुरू के बाद से रेलवे ने सीनियर सिटीजंस को रेल किराये पर दिए जाने वाले छूट को सस्पेंड कर दिया था. रेल मंत्री ने कहा कि पैसेंजर सर्विसेज पर रेलवे को 59000 करोड़ रुपये सब्सिडी पर खर्च करना पड़ता है जो कि एक बड़ी रकम है. उन्होंने कहा कि ये रकम कुछ राज्यों के सलाना बजट से भी ज्यादा है. अश्विनी वैष्णव के मुताबिक रेलवे का सलाना पेंशन पर 60,000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते हैं. सैलेरी खर्च 97000 करोड़ रुपये है वहीं 40,000 करोड़ रुपये ईंधन पर खर्च करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सब्सिडी पर रेलवे को 59000 करोड़ रुपये खर्च करना पड़ा है. रेलवे नई सुविधाओं को लेकर आ रहा है. अगर नए फैसले लेने हैं तो हम उसे लेंगे. लेकिन फिलहाल सभी को रेलवे की हालत को देखना चाहिए. 

रेल टिकट पर छूट बहाल करने की मांग

महाराष्ट्र से लोकसभा सांसद नवनीत राणा ने रेल मंत्री से सवाल किया था कि सीनियर सिटीजन को रेल किराये पर दिए जाने वाले छूट को फिर से कब बहाल किया जाएगा. जिसका जवाब देते हुए रेलमंत्री ने कहा कि फिलहाल रेल टिकट पर कंसेशन को बहाल करना संभव नहीं है.  

हर रेल यात्री को किराये में मिलता है 53% छूट

पिछले हफ्ते प्रश्वकाल में सीनियर सिटीजन को रेलवे कंसेशन देने को लेकर सवाल पूछा गया था. जिसके जवाब में रेल मंत्रालय ने कहा कि रेलवे में सफर करने वाले सभी यात्रियों पर वो औसतन  53 फीसदी की छूट देती है.  साथ ही  दिव्यांगजनों, छात्रों और मरीजों को इस छूट के अतिरिक्त वो रियायत प्रदान करती है.  रेलमंत्री से सवाल पूछा गया कि रेलवे कंसेशन (Railway Concesion) के अभाव में 63 लाख सीनियर सिटीजंस ने रेल सफर करना बंद कर दिया है और क्या संसद की स्थाई समिति ( Parliament Standing Committee) ने सीनियर सिटीजंस को फिर से रेल किराये पर कंसेशन देने का सुझाव दिया है. इस सवाल के लिखित जवाब में रेल मंत्री ने कहा कि 2019-20 में रेलवे ने पैसेंजर टिकट पर 59,837 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है. यानि हर रेल यात्री को रेलवे ने किराये पर औसतन 53 फीसदी की छूट प्रदान की है. 

ये भी पढ़ें

Wheat Prices : गेहूं के दामों में उबाल! 6 सालों में सबसे कम बचा है सरकार के गोदामों में स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vishal Mega Mart में ब्लॉक डील, प्रमोटर ने बेची 14 परसेंट हिस्सेदारी; जानें कितने में हुआ सौदा?
Vishal Mega Mart में ब्लॉक डील, प्रमोटर ने बेची 14 परसेंट हिस्सेदारी; जानें कितने में हुआ सौदा?
EMI का बढ़ता बोझ कर रहा है परेशान? जानें कर्ज से निकलने के आसान और असरदार तरीके
EMI का बढ़ता बोझ कर रहा है परेशान? जानें कर्ज से निकलने के आसान और असरदार तरीके
अब भीड़भाड़ वाली सड़कों पर नहीं, आसमान में हवा की स्पीड से भागेगी Uber Air Taxi; कैसे होगी बुकिंग?
अब भीड़भाड़ वाली सड़कों पर नहीं, आसमान में हवा की स्पीड से भागेगी Uber Air Taxi; कैसे होगी बुकिंग?
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: डिबेट के बीच किस मुद्दे पर भड़के फडणवीस? । Ideas Of India Summit
Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget