एक्सप्लोरर

Railways Ticket Prices: रेलवे ने दी जनता को बड़ी राहत, आधे कर दिए टिकट के रेट

Passenger Trains Ticket: भारतीय रेलवे ने रोजाना सफर करने वाली जनता के लिए बड़ा फैसला लिया है. कोविड 19 के बाद बढ़ाया गया किराया वापस ले लिया गया है.

Passenger Trains Ticket: भारतीय रेलवे ने जनता को बड़ी राहत देते हुए टिकट की कीमतों में भारी कटौती की है. यह फैसला पैसेंजर ट्रेनों के लिए लिया गया. इस फैसले के चलते टिकट की कीमतें 40 से 50 फीसदी तक घट गई हैं. सेंट्रल रेलवे (Central Railway) का यह फैसला पैसेंजर ट्रेनों पर लागू होगा. कोविड-19 लॉकडाउन के बाद शुरू की गई ट्रेन सर्विस में इन पैसेंजर ट्रेनों का किराया दोगुना कर दिया गया था. 

एक्सप्रेस ट्रेन के बराबर देना पड़ रहा था किराया 

पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी. पैसेंजर एसोसिएशन भी इस बढ़े हुए किराए के खिलाफ आवाज उठा रहे थे. उन्हें अनावश्यक रूप से बढ़े हुए किराए का भुगतान करना पड़ रहा था. उन्हें पैसेंजर ट्रेनों के लिए भी एक्सप्रेस ट्रेन के बराबर किराए का भुगतान करना पड़ रहा था. इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब ढीली हो रही थी. 

न्यूनतम 30 रुपये हो गई थी टिकट की कीमत 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पैसेंजर और मेमू ट्रेन के सेकंड क्लास का किराया कोविड 19 (COVID-19) के बाद न्यूनतम 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया था. साथ ही इन्हें पैसेंजर ट्रेन की बजाय एक्सप्रेस स्पेशल (Express Specials) और मेमू/डेमू एक्सप्रेस (MEMU/DEMU Express) का नाम दिया गया था. अब इस सिस्टम को खत्म कर दिया गया है. यह फैसला मंगलवार, 27 फरवरी से ही लागू माना जाएगा. रेलवे ने नोटिफिकेशन के जरिए इस निर्णय की सूचना सभी बुकिंग रिजर्वेशन सुपरवाइजर्स को दे दी गई है.

सभी एक्सप्रेस स्पेशल और मेमू ट्रेन पर लागू होगा फैसला 

नोटिफिकेशन के मुताबिक, मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (MEMU) ट्रेन और जीरो नंबर से शुरू होने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों का किराया 50 फीसदी तक घटा दिया गया है. साथ ही अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम एप (UTS App) पर भी किराए में बदलाव किए गए हैं. यह बदला हुआ किराया देश भर में उन सभी एक्सप्रेस स्पेशल और मेमू ट्रेन पर लागू होगा, जिन्हें पहले पैसेंजर ट्रेन कहा जाता था. चार साल पहले कोविड 19 में लगे लॉकडाउन (Covid 19 Lockdown) के चलते रेलवे को अपनी सभी ट्रेन बंद करनी पड़ी थीं. लॉकडाउन के बाद जब रेलवे ने दोबारा धीरे-धीरे ट्रेन सेवा शुरू की तो लोगों को बढ़े हुए किराए का झटका लगा था.

ये भी पढ़ें 

Mule Accounts: म्यूल अकाउंट बन रहे साइबर क्राइम का हथियार, ऐसे लगा रहे लोगों को चूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनिल अंबानी से जुड़े 10 से 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी, कार्रवाई के बीच उछले शेयर
अनिल अंबानी से जुड़े 10 से 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी, कार्रवाई के बीच उछले शेयर
Dollar vs Rupee: रूस से तेल खरीदने की छूट पर उछला रुपया, करेंसी की रिंग में अमेरिकी डॉलर को छकाया
रूस से तेल खरीदने की छूट पर उछला रुपया, करेंसी की रिंग में अमेरिकी डॉलर को छकाया
Gold and Silver Rate: उधर तबाह हो रहा ईरान, इधर गिर रहे सोने के दाम; जानें आज कितना कम हुआ रेट?
उधर तबाह हो रहा ईरान, इधर गिर रहे सोने के दाम; जानें आज कितना कम हुआ रेट?
Share Market Down: जंग की आंच से लाल हुआ शेयर बाजार, 365 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी 102 अंक टूटा
जंग की आंच से लाल हुआ शेयर बाजार, 365 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी 102 अंक टूटा

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
'हम भारत के साथ चीन वाली गलती...', ट्रेड डील पर ट्रंप के करीबी क्रिस्टोफर का बड़ा बयान, 'अमेरिका फर्स्ट' का छेड़ा राग
'हम भारत के साथ चीन वाली गलती...', ट्रेड डील पर ट्रंप के करीबी क्रिस्टोफर का बड़ा बयान, 'अमेरिका फर्स्ट' का छेड़ा राग
IND vs NZ Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
Jab khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी, आपको अपने परिवार के करीब लाने वाली फिल्म 
जब खुली किताब रिव्यू: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
Sara Tendulkar: अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर
अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर
'ईदगाह का हामिद'... 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल
'ईदगाह का हामिद'... 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल
Embed widget