एक्सप्लोरर

त्योहारों में रेलवे लगाएगा बेटिकट यात्रियों पर लगाम, आम और खास क्या- इन लोगों की होगी विशेष चेकिंग

Railways Ticket: उत्तर मध्य रेलवे जोन के टिकट निरीक्षकों ने बताया कि वो कुछ खास तरह के यात्रियों पर ध्यान देना चाहते हैं क्योंकि बेटिकट यात्री वैलिड टिकट वाले पैसेंजर्स के लिए परेशानी खड़ी करते हैं.

Railways Ticket: देश में फिलहाल पितृ-पक्ष के दिन चल रहे हैं और कनागतों के दौरान नए कार्य का शुभारंभ नहीं किया जाता है. त्योहारी सीजन का आगाज हो चुका है और आने वाले 3 अक्टूबर से जब नवरात्रि का पर्व शुरू होगा तो देश में आवागमन भी बढ़ जाएगा. दशहरा, दीवाली, छठ जैसे त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की जमकर भीड़ होती है. ऐसे में रेल मंत्रालय ने त्योहारों के दौरान बिना टिकट यात्रियों पर नजर रखने के लिए एक खास टिकट जांच अभियान शुरू करने का फैसला लिया है. इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है कि आम ट्रैवलर्स के साथ खासतौर पर पुलिसकर्मियों या पुलिस वालों पर जरूर ध्यान दिया जाएगा क्योंकि वे सबसे ज्यादा नियम तोड़ने वालों में से पाए गए हैं. 

कब से कब तक चलेगा रेलवे का ये खास अभियान

एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर और 25 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच रेलवे का ये खास अभियान शुरू कियाा जाएगा. इसके लिए 1989 के रेलवे अधिनियम के प्रोविजन के तहत कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पुलिसकर्मी भी उनके निशाने पर होंगे. इसके लिए रेल मंत्रालय ने 20 सितंबर को 17 जोन के जनरल मैनेजर को पत्र लिखे हैं. इसमें बेटिकट और नॉन-ऑथराइज यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है क्योंकि त्योहारों के दौरान भीड़ होती है और उस समय आम लोगों के साथ-साथ पुलिस वालों को भी बिना टिकट सफर करते पाया गया है.

एक्सप्रेस से लेकर एसी डिब्बों में भी पुलिसवाले कर रहे बेटिकट सफर

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि "गाजियाबाद और कानपुर के बीच किए गए अचानक निरीक्षण में हमने सैकड़ों पुलिसकर्मियों को बिना टिकट के यात्रा करते पकड़ा. यहां तक कि कई एक्सप्रेस और मेल ट्रेन के एसी डिब्बों में भी बिना टिकट सफर करते हुए पुलिसवाले मिले. जब हमने उन पर जुर्माना लगाया तो शुरू में उन्होंने पेनल्टी और टिकट का पेमेंट करने से इनकार कर दिया और हमें गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी भी दी. लेकिन हम बिना डर के रहे और उनसे पेमेंट लिया. इसके लिए खासतौर पर यात्रियों का रिएक्शन काफी उत्साह वाला था क्योंकि वे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई देखकर खुश थे."

उत्तर मध्य रेलवे जोन के टिकट निरीक्षकों ने बताया कि वे पुलिसकर्मियों के साथ यात्रियों पर ध्यान देना चाहते हैं क्योंकि ऐसे बेटिकट यात्री वैलिड टिकट वाले पैसेंजर्स के लिए परेशानी खड़ी करते हैं. 

हर साल रेलवे में लाखों यात्री करते हैं बिना टिकट सफर

रेलवे ने बताया कि वित्तवर्ष 2023-24 में 361.045 लाख यात्रियों को बिना टिकट के सफर करते पकड़ा गया. उनसे कुल 2231.74 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया. आरटीआई एक्ट के तहत चंद्र शेखर गौड़ के किए गए आवेदन पर रेलवे ने ये जानकारी दी है.

इनपुट पीटीआई से भी

ये भी पढ़ें

GST स्लैब-दर में बदलाव पर चर्चा करेगा मंत्रियों का समूह, जानिए कौन सी तारीख तय हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों के चेहरे खिले; जानिए किस कंपनी ने दी खुशखबरी
इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों के चेहरे खिले; जानिए किस कंपनी ने दी खुशखबरी
300 लोगों के हाथ से गई नौकरी, Flipkart ने परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद कंपनी से निकाले लोग
300 लोगों के हाथ से गई नौकरी, Flipkart ने परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद कंपनी से निकाले लोग
जंग में छूट रहा साथ... करोड़ों के स्टॉक्स बेच भारतीय शेयर बाजार से चलते बने विदेशी निवेशक, बढ़ रही बिकवाली
जंग में छूट रहा साथ... करोड़ों के स्टॉक्स बेच भारतीय शेयर बाजार से चलते बने विदेशी निवेशक, बढ़ रही बिकवाली
क्या आपका भी बार-बार रिजेक्ट हो रहा PF क्लेम? घबराएं नहीं! इन गलतियों को सुधारेंगे तो नहीं रुकेगा पैसा
क्या आपका भी बार-बार रिजेक्ट हो रहा PF क्लेम? घबराएं नहीं! इन गलतियों को सुधारेंगे तो नहीं रुकेगा पैसा

वीडियोज

Mangal Lakshmi: 😮Adit की घर वापसी! Mangal की बातों को किया अनसुना, Ishana का बना ढाल
Bollywood news: तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय का नाम इस हसीना संग अफेयर में आया
Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
Delhi News: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों को लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
दिल्ली: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों में लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
Pregnancy In Space: क्या अंतरिक्ष में हो सकती है प्रेग्नेंसी, मां के पेट में बच्चे पर कितना पड़ेगा असर?
क्या अंतरिक्ष में हो सकती है प्रेग्नेंसी, मां के पेट में बच्चे पर कितना पड़ेगा असर?
पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने UPSC में पाई 114वीं रैंक, दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने UPSC में पाई 114वीं रैंक, दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
Embed widget