एक्सप्लोरर

Ration Card Update: 'मेरा राशन, मेरा अधिकार' योजना में कराएं रजिस्ट्रेशन, नए राशन कार्ड बनना शुरू

Mera Ration Mera Adhikar: केंद्र सरकार की ओर से बीते 5 अगस्त को पंजीकरण सुविधा की शुरुआत की गई है. ये सुविधा अभी केंद्र शासित प्रदेशों सहित 11 राज्यों में राशन कार्ड जारी करने के लिए शुरू हुई है.

Mera Ration Mera Adhikar Registration: अगर आप अपना राशन कार्ड (Ration Card) बनवाना चाहते हैं, तो आपके लिए केंद्र सरकार नई योजना लेकर आई है. अब आपको ‘मेरा राशन मेरा अधिकार’ कार्यक्रम के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. सरकार की ओर से बीते 5 अगस्त को पंजीकरण सुविधा (Registration Facility) की शुरुआत की है. ये सुविधा अभी केंद्र शासित प्रदेशों सहित 11 राज्यों में राशन कार्ड जारी करने के लिए शुरू हुई है.

इतने लोगों ने कराया पंजीकरण 
इस सामान्य पंजीकरण सुविधा का परिणाम अच्छा रहा है. इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब तक लगभग 13,000 लोगो ने अपना पंजीकरण करा लिया है. बता दें कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेघर लोगों, निराश्रितों, प्रवासियों और अन्य पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाना है.

पात्र की होगी जल्द पहचान 
डीएफपीडी सचिव सुधांशु पांडे का कहना है कि सामान्य पंजीकरण सुविधा का उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पात्र लाभार्थियों की जल्द से जल्द पहचान करना है. उन्होंने कहा कि साथ ही ऐसे लोगों को राशन कार्ड जारी करने में मदद करना, ताकि वे एनएफएसए के तहत पात्रता का लाभ उठा सकें.

ये है नई सुविधा
बता दे कि इस कार्यक्रम में 12 और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों यानी चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पुडुचेरी, सिक्किम और उत्तर प्रदेश के साथ सामान्य पंजीकरण सुविधा के कवरेज का विस्तार करने के लिए एक बैठक बुलाई गई थी. इन राज्यों में सामान्य पंजीकरण सुविधा के लिए तैयारियों की भी समीक्षा की थी. सभी भाग लेने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इस सुविधा के बोर्ड में आने की इच्छा जताई है. ताकि इससे उन्हें एनएफएसए के तहत शामिल किए जाने के लिए संभावित लाभार्थियों का ताजा डेटा मिल सके.

राज्यों ने दिखाई दिलचस्पी
आपको बता दे कि केंद्र सरकार ने संघ शासित राज्यों से अनुरोध किया है. वे एनएफएसए के तहत संबंधित कवरेज सीमा के अधीन राशन कार्ड जारी करने से पहले अपने स्तर पर सत्यापन की नियत प्रक्रिया का विधिवत पालन करते हुए इस सुविधा का पूरा उपयोग करें.

ये सुविधा हुई शुरू 
आजादी का अमृत महोत्सव पर और NFSA के तहत राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की सुविधा के लिए, सचिव (DFPD) ने 5 अगस्त 2022 को 11 राज्य असम, गोवा, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, त्रिपुरा और उत्तराखंड के लिए एक वेब-आधारित सामान्य पंजीकरण सुविधा (मेरा राशन मेरा अधिकार) का शुभारंभ किया था. यह सुविधा https://nfsa.gov.in पर उपलब्ध है. 

क्या लाभ मिलेगा? 
देश भर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) लगभग 81.35 करोड़ व्यक्तियों के लिए अधिकतम कवरेज प्रदान करता है. वर्तमान में इस अधिनियम के तहत लगभग 79.77 करोड़ लोगों को अत्यधिक रियायत आधार पर खाद्यान्न मिल रहा है. ऐसे में 1.58 करोड़ और लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा.

ये भी पढ़ें

Anant Ambani Covid Positive: उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी कोविड पॉजिटिव हुए, अस्पताल में भर्ती

Air India: पैसेंजर्स की सुविधा के लिए एयर इंडिया ने शुरू की यह नई सर्विस! दूर होगी यह बड़ी परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget