एक्सप्लोरर

RBI Gold: ब्रिटेन में रखा 100 टन सोना भारत लाया आरबीआई, स्पेशल प्लेन में भारी सुरक्षा का था इंतजाम

RBI: आरबीआई ने लंदन से इतने बड़े पैमाने पर सोना लाने के लिए महीनों तक सरकार की कई एजेंसियों के साथ मिलकर प्लानिंग की. यह सोना मुंबई और नागपुर में रखा जाएगा.

RBI: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ब्रिटेन में रखा अपना 100 टन सोना भारत मंगा लिया है. यह सोना अब देश की ही अलग-अलग वॉल्ट में रखा जाएगा. साल 1991 के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर सोना मंगाया गया है. सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि लगभग इतना ही सोना अगले कुछ महीनों में फिर से देश में पहुंचने वाला है. 

केंद्रीय बैंक के पास 822.1 टन गोल्ड रिजर्व

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, देश में मार्च, 2024 के अंत तक केंद्रीय बैंक के पास 822.1 टन गोल्ड रिजर्व में पड़ा हुआ है. इसमें से 413.8 टन विदेशों में मौजूद है. दुनिया के कई सेंट्रल बैंकों की तरह आरबीआई ने भी हाल के कुछ सालों में लगातार सोने की खरीद की है. आरबीआई ने पिछले ही साल लगभग 27.5 टन सोना खरीदा है. बैंक ऑफ इंग्लैंड (Bank of England) में कई देशों का सोना पड़ा हुआ है. भारत का भी काफी सोना लंदन स्थिति इस सेंट्रल बैंक में आजादी से पहले से ही रखा हुआ है. 

आरबीआई लगातार खरीद रहा सोना

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई ने पिछले कुछ सालों में काफी सोना खरीदा है. इसके बाद विचार शुरू किया गया कि इस सोने को कहां रखना है. चूंकि, विदेशों में रखे हमारे सोने का भंडार लगातार बढ़ता ही जा रहा था. इसलिए आरबीआई ने इसे भारत लाने का फैसला किया. भारत के इस कदम से बैंक ऑफ इंग्लैंड को दी जाने वाली फीस का कुछ हिस्सा कम होगा. इस सोने को मुंबई और नागपुर में रखा जाएगा.

चंद्रशेखर सरकार के दौरान सोना रखा था गिरवी

भारतीयों के लिए सोना हमेशा से एक संवेदनशील मुद्दा रहा है. चंद्रशेखर सरकार के दौरान 1991 में राजकोषीय घाटे संभालने के लिए सोने को गिरवी रखने का फैसला किया गया था. इसके बाद लगभग 15 साल पहले आरबीआई ने आईएमएफ से लगभग 200 टन सोना खरीदा भी था. इसके बाद से लगातार इकोनॉमी में आए सुधार के चलते भारत सोना खरीदता ही रहा है. 

स्पेशल एयरक्राफ्ट से भारत लाया गया यह सोना

इस 100 टन सोने को भारत लाने का फैसला आसान नहीं था. इसके लिए आरबीआई को विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर महीनों तक प्लानिंग करनी पड़ी. आरबीआई ने कस्टम्स ड्यूटी से छूट हासिल की. हालांकि, इस पर जीएसटी चुकाया गया है. भारी भरकम सुरक्षा इंतजाम के बाद स्पेशल एयरक्राफ्ट से यह सोना भारत लाया गया.

ये भी पढ़ें 

RBI: आरबीआई की बैलेंस शीट में है पाकिस्तान की पूरी जीडीपी के ढाई गुना बराबर पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौकरी की टेंशन छोड़िए! घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, कम लागत में होगी शानदार कमाई...
नौकरी की टेंशन छोड़िए! घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, कम लागत में होगी शानदार कमाई...
बाजार को ऐसी लगी नजर! टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट, 1.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
बाजार को ऐसी लगी नजर! टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट, 1.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
पैसे आते ही हो जाते हैं खर्च? इन आसान तरीकों से शुरू करें अपनी बचत की जर्नी, मनी मैनेजमेंट टिप्स आएंगे काम...
पैसे आते ही हो जाते हैं खर्च? इन आसान तरीकों से शुरू करें अपनी बचत की जर्नी, मनी मैनेजमेंट टिप्स आएंगे काम...
1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?

वीडियोज

शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस-उत्तर कोरिया की बढ़ी टेंशन!
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस की बढ़ी टेंशन!
Bihar Board Result: बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
रील बनाते-बनाते आंटी पर गिर गया खौलती दाल का पतीला, सेकंडों में निकली सारी हीरोपंती, वीडियो वायरल
रील बनाते-बनाते आंटी पर गिर गया खौलती दाल का पतीला, सेकंडों में निकली सारी हीरोपंती, वीडियो वायरल
आंधी-बारिश या तूफान में नहीं होगा नुकसान, सरकार की इस स्कीम से मिलेगा पूरा मुआवजा
आंधी-बारिश या तूफान में नहीं होगा नुकसान, सरकार की इस स्कीम से मिलेगा पूरा मुआवजा
Embed widget