एक्सप्लोरर

Paytm Crisis: चलते रहेंगे पेटीएम के क्यूआर कोड, साउंड बॉक्स और कार्ड मशीन, आरबीआई ने लगाई मोहर

RBI FAQ: आरबीआई द्वारा जारी किए एफएक्यू से स्थिति साफ हो गई है. वन 97 कम्युनिकेशंस ने नोडल अकाउंट एक्सिस बैंक को दे दिया है ताकि मर्चेंट्स को पेमेंट में कोई दिक्कत नहीं आए.

RBI FAQ: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने संकट में चल रही पेटीएम को राहत देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि कंपनी के क्यूआर कोड, साउंड बॉक्स और कार्ड मशीन बिना किसी समस्या के काम करते रहेंगे. पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई के बाद पेटीएम (Paytm) की इन सर्विसेज को लेकर मार्केट में अफवाहों का बाजार गर्म था. पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) ने मर्चेंट्स को किसी भी समस्या से बचाने के लिए अपना नोडल अकाउंट एक्सिस बैंक (Axis Bank) को दे दिया है. इसके लिए एक एस्क्रो अकाउंट खोला जाएगा. जानकारी के अनुसार, वन 97 कम्युनिकेशंस की सब्सिडरी पेटीएम पेमेंट सर्विसेज (PPSL) पहले से ही एक्सिस बैंक के साथ काम कर रही थी. 

आरबीआई द्वारा जारी एफएक्यू से स्थिति हुई स्पष्ट 

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने हाल ही में कहा था कि वह पेमेंट्स बैंक के खिलाफ की गई कार्रवाई का रिव्यु नहीं करेंगे. हालांकि, केंद्रीय बैंक ने बैंक को राहत देते हुए डिपॉजिट लेने पर रोक की आखिरी तारीख 29 फरवरी से बढ़ाकर 15 मार्च कर दी है. साथ ही कस्टमर्स को हो रही समस्याओं का हल निकालने के लिए एफएक्यू (Frequently Asked Questions) भी जारी किए गए हैं. इनसे साफ हो गया है कि पेटीएम की मर्चेंट पेमेंट सर्विसेज 15 मार्च के बाद भी चलती रहेंगी. 

एक्सचेंज फाइलिंग में फिनटेक कंपनी ने दी जानकारी 

फिनटेक कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि मर्चेंट्स के क्यूआर कोड, साउंड बॉक्स और कार्ड मशीन बिना किसी बाधा के चलती रहेंगी. मर्चेंट सेटेलमेंट में कोई समस्या न आए इसके लिए एक्सिस बैंक के साथ टाई अप कर लिया गया है.

नोटबंदी के बाद पेटीएम को हुआ था बड़ा लाभ 

देश में क्यूआर और मोबाइल पेमेंट्स सेक्टर में पेटीएम एक दिग्गज कंपनी बन चुकी थी. नोटबंदी के बाद पेटीएम को इस सेक्टर में बड़ा लाभ हुआ था. कंपनी ने करोड़ों मर्चेंट्स के साथ पार्टनरशिप करके डिजिटल पेमेंट का एक बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया था. इसके साथ छोटे से लेकर बड़े सभी तरह के कस्टमर जुड़े हुए थे. मगर, आरबीआई द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ की गई कार्रवाई से उसे बड़ा झटका लगा है. 

ये भी पढ़ें 

Risks Due to AI: टेक कंपनियों ने अभी से कस ली कमर, लोकसभा चुनावों पर पड़ सकता है एआई और डीपफेक का असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल
बाजार में भारी गिरावट, टॉप-9 कंपनियों को झटका; निवेशकों की 2.18 लाख करोड़ की पूंजी स्वाहा
बाजार में भारी गिरावट, टॉप-9 कंपनियों को झटका; निवेशकों की 2.18 लाख करोड़ की पूंजी स्वाहा
मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget