एक्सप्लोरर

RBI रेट कट से लेकर टेरिफ खौफ तक... जानें इस हफ्ते वो कौन से 5 फैक्टर करेंगे बाजार की दिशा तय

अब सोमवार को लोगों की नजर है कि आखिर क्या कुछ बाजार का हाल रहेगा. आइये जानते है वो कौन से पांच फैक्टर हैं, जो इस हफ्ते बाजार की दशा तय करने वाले हैं.

ट्रंप के टैरिफ खौफ की वजह से  नए वित्त वर्ष की शुरुआत अच्छी नहीं रही. एक तरफ जहां अमेरिकी स्टॉक मार्केट से लेकर एशियन शेयर बाजार तक निवेशकों में हड़कंप का माहौल बना रहा तो वहीं दूसरी तरफ गोल्ड की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों को चौंकाया. हालांकि, बाद में चीन के जवाब टैरिफ के बाद सोना और चांद की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. यानी, टैरिफ के चलते बेस मेटल्स से लेकर शेयर मार्केट और गोल्ड सभी पर साफ असर दिखा.

हालांकि, अब सोमवार को लोगों की नजर है कि आखिर क्या कुछ बाजार का हाल रहेगा. आइये जानते है वो कौन से पांच फैक्टर हैं, जो इस हफ्ते बाजार की दशा तय करने वाले हैं.

RBI एमपीसी मीटिंग

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की 7 से 9 अप्रैल को मीटिंग होगी, 9 तारीख को नतीजे आएंगे. हालांकि, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार आरबीआई की तरफ से 25 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो बाजार के लिए एक सकारात्मक संकेत होगा.  इसके साथ ही, खुदरा महंगाई और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े 11 अप्रैल को जारी किए जाएंगे. इससे भी काफी हद तक भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को समझने में मदद मिलेगी.

टैरिफ इफैक्ट्स

टैरिफ के मार्केट इफैक्ट्स  पर भी इस हफ्ते फोकस रहेगा. पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए टैरिफ के बाद जहां इसकी काफी आलोचना हुई तो वहीं चीन ने भी पलटवार करते हुए सभी अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर 34 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है. इक्विटी और कॉमोडिटी बाजारों में भी शुक्रवार को बाजारों में भारी गिरावट देखी गई. भारत के ऊपर अमेरिका ने 26 प्रतिशत का डिस्काउंटेड टैरिफ लगाया है, जो अन्य एशियाई देशों की तुलना में कम है.

फेडरल रिजर्व की बैठक

बाजार की दिशा तय करने में अमेरिकी फेडरल रिजर् की मार्च के महीने में बैठक के मिनट्स की भी अहम भूमिका रहने वाली है. आर्थिक वृद्धि और नौकरी के साथ ही निवेशक दर में कटौती के आंकड़ों पर संकेतों की तलाश की जाएगी. हालांकि, शुक्रवार को फेड चेयर जेरोम पॉवेल ने कहा था कि टैरिफ की वजह से महंगाई बढ़ सकती है और आर्थिक रफ्तर सुस्त रह सकती है.

ऑयल प्राइस और फॉरेन इन्वेस्टमेंट

शेयर बाजार में हलचल के बीच तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई और ये 65.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई, यानी 2021 के अगस्त के बाद का ये सबसे निचला स्तर है. इसके साथ ही, FII ने पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजारों में 13 हजार 730 करोड़ रुपये की बिकवाली की, तो वहीं डीआईआई ने 5 हजार 633 करोड़ रुपये की खरीदारी की. इसके अलावा, अमेरिकी बॉण्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज हुई है.

आईपीओ पर नजर

प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते कोई नया आईपीओ नहीं आने वाला है. Spinaroo Commercial और Infonative Solutions के शेयरों में 8 अप्रैल से ट्रेडिंग शुरू होगी, जबकि Retaggio Industries का एसएमई सेगमेंट में डेब्ल्यू 7 अप्रैल से होगा.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से कांपा शेयर बाजार, एक्सपर्ट बोले ‘ब्लैक मंडे’ जैसा हाल हो सकता है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
Gold Silver Price Today: होली पर सोने-चांदी की कीमतें घटीं या बढ़ीं? जानिए आज आपके शहर का लेटेस्ट रेट
होली पर सोने-चांदी की कीमतें घटीं या बढ़ीं? जानिए आज आपके शहर का लेटेस्ट रेट
Stock Market 4 March: ईरान वॉर से शेयर बाजार में जबरदस्त हड़कंप, 1700 अंक गिरा सेंसेक्स, लुढ़के इन कंपनियों के शेयर
ईरान वॉर से शेयर बाजार में जबरदस्त हड़कंप, 1700 अंक गिरा सेंसेक्स, लुढ़के इन कंपनियों के शेयर

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
पुराने क्लासिक से नए बीट्स तक, बॉलीवुड के इन सुपरहिट गानों के बिना अधूरी है आपकी होली
पुराने क्लासिक से नए बीट्स तक, बॉलीवुड के इन सुपरहिट गानों के बिना अधूरी है आपकी होली
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
Holi 2026: होली खेलने के बाद जल्दी कैसे साफ होगा रंग? ये तरीके आजमाए तो निखर जाएगा रूप
होली खेलने के बाद जल्दी कैसे साफ होगा रंग? ये तरीके आजमाए तो निखर जाएगा रूप
LBW में क्या होता है अंपायर्स कॉल? T20 वर्ल्ड कप के बीच वायरल वीडियो ने आसान भाषा में समझाया पूरा गणित
LBW में क्या होता है अंपायर्स कॉल? T20 वर्ल्ड कप के बीच वायरल वीडियो ने आसान भाषा में समझाया पूरा गणित
Embed widget