एक्सप्लोरर

Repo Rate Hiked: आरबीआई ने दिया बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़ाकर 4.40 फीसदी किया, लोन होगा महंगा- बढ़ेगी EMI

RBI Governor Statement: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा कर दिया है और रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाकर 4.40 फीसदी कर दिया. वहीं CRR भी 0.5 फीसदी बढ़ाकर 4.50 फीसदी कर दिया.

RBI Governor Statement: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज बयान जारी किया है और कहा है कि वैश्विक आर्थिक गतिविधियों और गति में धीमापन देखने को मिला है और भारतीय बाजारों पर भी इसका असर देखा जा रहा है. देश में महंगाई का दबाव बढ़ता जा रहा है. कमोडिटी मार्केट में भी कमी देखने को मिल रही है. मॉनिटरी नीति पर रूल बुक के हिसाब से काम नहीं होता है. 

RBI Governor का बड़ा एलान
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एलान किया है कि रेपो रेट में 0.40 फीसदी की बढ़त की जा रही हैं. इसके अलावा आरबीआई ने कैश रिजर्व रेश्यो भी 0.50 फीसदी बढ़ाकर 4.50 फीसदी कर दिया गया है. आरबीआई ने रेपो रेट में 0.40 फीसदी का इजाफा करके इसे 4.40 फीसदी कर दिया है जिससे बैंकों सहित आम लोगों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा. बता दें कि रेपो रेट बढ़ने से बैंकों के लिए आरबीआई से कर्ज लेना महंगा हो जाएगा जिसका बोझ ग्राहको पर निश्चित तौर पर आएगा. 

आरबीआई ने 6-8 जून की मौद्रिक नीति से पहले बढ़ाई दरें
बता दें कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा यानी एमपीसी की बैठक 6-8 जून को होनी थी पर इससे पहले ही ग्लोबल स्थितियों को देखते हुए आरबीआई ने आज रेपो रेट में 0.40 फीसदी का इजाफा कर दिया है. इससे पहले 6-8 अप्रैल को एमपीसी की बैठक में ब्याज दरों में कोई इजाफा नहीं किया गया था. आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि देश में महंगाई के बढ़ते दबाव को देखते हुए ऐसा करना आवश्यक हो गया है लिहाजा ये फैसला लिया जा रहा है. इसके अलावा जियो-पॉलिटिकल स्थितियों के मुताबिक भी देश में नीतिगत दरों में बदलाव करना जरूरी हो गया था.

मई 2020 से अपरिवर्तित थीं नीतिगत दरें
जानकारी के लिए बता दें कि देश में मई 2020 से ये नीतिगत दरें अपरिवर्तित थीं. मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी ने ब्याज दरों में इजाफा करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया है और माना जा रहा है कि अब देश में नीतिगत दरों के बढ़ने का सिलसिला जारी हो सकता है. बैंक निश्चित तौर पर इन बढ़ी दरों का बोझ अपने ग्राहकों पर डालेंगे, ऐसा माना जा रहा है.

बढ़ती महंगाई को काबू में लाने के लिये आरबीआई का फैसला
मुख्य रूप से बढ़ती महंगाई को काबू में लाने के लिये केंद्रीय बैंक ने यह कदम उठाया है. खुदरा महंगाई पिछले तीन महीने से लक्ष्य की उच्चतम सीमा छह प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है. आरबीआई को खुदरा महंगाई दर दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर बरकरार रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है. तय कार्यक्रम के बिना हुई मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में सभी छह सदस्यों ने आम सहमति से नीतिगत दर बढ़ाने का निर्णय किया. दूसरी तरफ उदार रुख को भी कायम रखा गया है.

महंगाई दर 6 फीसदी से ऊपर - आरबीआई गवर्नर
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि महंगाई दर लक्ष्य की ऊपरी सीमा छह प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है, वहीं अप्रैल महीने में भी इसके ऊंचे रहने की संभावना है. मार्च महीने में खुदरा महंगाई 6.9 प्रतिशत रही है. 

शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट
आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास के दोपहर 2 बजे बयान जारी करते ही शेयर बाजार में गिरावट बढ़ गई. बॉन्ड मार्केट सहित इक्विटी मार्केट में बड़ी गिरावट देखी गई. आरबीआई गवर्नर के स्टेटमेंट जारी करने की खबर के आते ही आज पहले ही वित्तीय जगत में हलचल बढ़ गई थी. आज आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाते ही सेंसेक्स में 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई. 

आरबीआई की आम मौद्रिक नीति से अलग है बयान
बता दें कि आरबीआई गवर्नर का ये बयान उनके मौद्रिक नीति संबोधनों से अलग है. इससे पहले अप्रैल में आरबीआई ने मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक का एलान किया था और अगली पॉलिसी जून में आएगी. ऐसे में परंपरागत एलानों से अलग आरबीआई गवर्नर का ये बयान काफी अहम माना गया है. 

ये भी पढ़ें

OLA इलेक्ट्रिक ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम, 2 व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में बनी लीडर

LIC IPO Update: LIC आईपीओ में पॉलिसीधारकों का हिस्सा पूरी तरह भरा, दोपहर 12:24 बजे तक 1.5 गुना सब्सक्राइब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget