एक्सप्लोरर

नोटबंदी से कितना कालाधन खत्म हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं: रिजर्व बैंक

साथ ही केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसे यह भी पता नहीं है कि 500 और 1000 के नोटों को बंद करने के बाद नोटों को बदलने की प्रक्रिया में कितनी बेहिसाबी नकदी को वैलिड कैश में बदला गया है.

नई दिल्ली: कालेधन को रोकने के लिए पीएम मोदी ने जिस नोटबंदी का एलान किया था वो कितनी सफल रही इसको लेकर कोई उत्साहजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक ने एक संसदीय समिति से कहा है कि उसके पास इस बारे में ‘कोई सूचना’ नहीं है कि नोटबंदी से कितना कालाधन समाप्त हुआ है. साथ ही केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसे यह भी पता नहीं है कि 500 और 1000 के नोटों को बंद करने के बाद नोटों को बदलने की प्रक्रिया में कितनी बेहिसाबी नकदी को वैलिड कैश में बदला गया है.

15.28 लाख करोड़ रुपये के बंद किये गये नोट लौटे पिछले सप्ताह आखिरकार रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के बाद वापस लौटे नोटों का आंकड़ा सार्वजनिक किया है. इसमें कहा गया है कि नोटबंदी के बाद चलन से बाहर किए गए नोटों में से 15.28 लाख करोड़ रुपये तंत्र में वापस लौटे हैं. यह बंद नोटों का करीब 99 फीसदी बैठता है. रिजर्व बैंक ने कहा कि नोटबंदी के बाद अनुमानत: 15.28 लाख करोड़ रुपये के बंद किये गये नोट लौटे हैं. भविष्य में सत्यापन की प्रक्रिया में इस आंकड़े में सुधार किया जा सकता है. केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसके पास इस बात की भी सूचना नहीं है कि क्या नियमित अंतराल के बाद नोटबंदी की किसी तरह की योजना है.

केंद्रीय बैंक को बंद नोटों के आंकड़े देने में विलंब के लिए विपक्षी दलों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. हालांकि, सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि 8 नवंबर, 2016 को बड़े मूल्य के नोटों को बंद करने के फैसले से कालेधन पर अंकुश लगाने में मदद मिली है और साथ ही इसके अन्य फायदे भी हुए हैं.

वापस लौटे नोटों के सत्यापन की प्रक्रिया अभी जारी केंद्रीय बैंक ने यही आंकड़े वित्त पर संसद की स्थायी समिति से भी साझा किए हैं. समिति के सवालों के जवाब में रिजर्व बैंक ने कहा कि वापस लौटे नोटों के सत्यापन की प्रक्रिया अभी जारी है. वहीं बैंकों और डाकघरों द्वारा स्वीकार किए गए 500 और 1000 के कुछ पुराने नोट अभी भी करेंसी चेस्ट में पड़े हैं. केंद्रीय बैंक ने यह भी सूचित किया है कि यह बड़ा आंकड़ा है ऐसे में सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करने में अभी कुछ समय लगेगा. यह काम तेजी से जारी है और ज्यादातर रिजर्व बैंक कार्यालय दो पालियों में काम कर रहे हैं. इसके लिए हाई एंड सत्यापन मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

पुराने नोट बदलने में कितना कालाधन सफेद इसका भी आंकड़ा नहीं रिजर्व बैंक ने समिति को लिखित जवाब में कहा, ‘‘जब तक रिजर्व बैंक इन नोटों के आंकड़ों का पूरी तरह सत्यापन नहीं कर लेता, तब तक इसके बारे में अनुमान ही दिया जा सकता है. भविष्य में इसमें सुधार से पहले 30 जून तक कुल 15.28 लाख करोड़ रुपये के बंद नोटों का आंकड़ा उसके पास है.

इस सवाल कि नोटबंदी से कितना कालाधन खत्म हुआ है, केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसके पास इसकी कोई सूचना नहीं है. कितना कालाधन पुराने नोटों को बदलने की प्रक्रिया में सफेद हुआ है इस पर भी रिजर्व बैंक ने यही जवाब दिया है कि उसके पास इसकी कोई सूचना नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold and Silver Rate: उधर तबाह हो रहा ईरान, इधर गिर रहे सोने के दाम; जानें आज कितना कम हुआ रेट?
उधर तबाह हो रहा ईरान, इधर गिर रहे सोने के दाम; जानें आज कितना कम हुआ रेट?
Share Market Down: जंग की आंच से लाल हुआ शेयर बाजार, 365 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी 102 अंक टूटा
जंग की आंच से लाल हुआ शेयर बाजार, 365 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी 102 अंक टूटा
अब क्या करेंगे शहबाज? पाकिस्तान के पास सिर्फ 28 दिनों का फ्यूल स्टॉक, पेट्रोल पंप पर लंबी लगेगी लाइन
अब क्या करेंगे शहबाज? पाकिस्तान के पास सिर्फ 28 दिनों का फ्यूल स्टॉक, पेट्रोल पंप पर लंबी लगेगी लाइन
काम की खबर! PF में जमा रकम पर इस साल कितना मिलेगा ब्याज? EPFO की बैठक में कई और भी जरूरी ऐलान
काम की खबर! PF में जमा रकम पर इस साल कितना मिलेगा ब्याज? EPFO की बैठक में कई और भी जरूरी ऐलान

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
Nepal Election Results Live: नेपाल में RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह केपी ओली से करीब एक हज़ार वोट से आगे
Nepal Election Results Live: नेपाल में RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह केपी ओली से करीब एक हज़ार वोट से आगे
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
Embed widget