एक्सप्लोरर

Reserve Bank Of India: आरबीआई की बड़ी कार्रवाई, इस बैंक पर लगाया 1.73 करोड़ रुपये का तगड़ा जुर्माना

RBI Action: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अब एक और बैंक के ऊपर बड़ी कार्रवई करते हुए पूरे 1.73 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

RBI Action on HSBC Bank: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) कई बार नियमों की अनदेखी करने के कारण बैंकों पर कार्रवाई करता है. फिलहाल ताजा मामला HSBC बैंक का सामने आया है, जिसपर रिजर्व बैंक ने 1.73 करोड़ रुपये का तगड़ा जुर्माना लगाया है. बैंक पर जुर्माना क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनी रूल्स 2006 (CIC Rules) के उल्लंघन के बाद लगाया गया है. आरबीआई (RBI) ने इसकी जानकारी दी है.

क्रेडिट कार्ड के बारे में दी HSBC बैंक ने गलत जानकारी

केंद्रीय बैंक ने बताया कि हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (HSBC) बैंक ने चार क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों को जीरो बकाया वाले क्रेडिट कार्ड के बारे में गलत जानकारी दी थी. रिजर्व बैंक ने यह भी कहा कि रिस्क मैनेजमेंट रिपोर्ट की जांच से यह भी पता चला है कि बैंक ने अपने एक्सपायर हो चुके क्रेडिट कार्ड की भी गलत जानकारी पेश की थी. ऐसे में बैंक पर कार्रवाई करते हुए रिजर्व बैंक ने 1.73 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. आरबीआई के अनुसार एचएसबीसी बैंक की वित्तीय स्थिति की जांच के लिए 31 मार्च, 2021 तक रिजर्व बैंक निगरानी जांच के लिए निरीक्षण किया गया था. इस जांच में यह पता चला था कि बैंक क्रेडिट कार्ड से संबंधित आरबीआई के कई नियमों का पालन नहीं कर रहा है.

HSBC बैंक को जारी किया गया नोटिस

एचएसबीसी बैंक (HSBC Bank) को केंद्रीय बैंक की ओर से कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. इसमें बैंक से पूछा गया है कि उसने CIC के नियमों की अनदेखी करते हुए सही जानकारी नहीं दी है. ऐसे में रिजर्व बैंक HSBC पर जुर्माना लगा रहा है. बैंक द्वारा मौखिक और लिखित जवाब और एक व्यक्तिगत सुनवाई के बाद आरबीआई नें नियमों के उल्लंघन को देखते हुए बैंक पर पूरे 1.73 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाने का फैसला किया है. इसके साथ ही आरबीआई ने कहा कि यह जुर्माना बैंक पर नियमों की अनदेखी के कारण लगाया गया है और केंद्रीय बैंक का कोई इरादा नहीं है कि वह बैंक के ग्राहकों के साथ लेनदेन पर किसी तरह का हस्तक्षेप करें

इन कोऑपरेटिव बैंकों पर भी कार्रवाई

इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने 8 मई को यह जानकारी दी कि उसने नियमों की अनदेखी करने के कारण दो को ऑपरेटिव बैंकों त्रिचूर शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड और भिलाई नागरिक सहकारी बैंक पर भी जुर्माना लगाया है. त्रिचूर शहरी सहकारी बैंक पर 2 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई. वहीं भिलाई नागरिक सहकारी बैंक पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. त्रिचूर शहरी सहकारी बैंक पर यह कार्रवाई गोल्ड लोन के नियमों की अनदेखी के कारण लगाया गया है. वहीं भिलाई नागरिक सहकारी बैंक पर कार्रवाई अनक्लेम्ड डिपॉजिट को Depositor Education and Awareness Fund Scheme (DEAF स्कीम) में पैसे समय न जमा करने के कारण लगाया गया है.  

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में गिरावट, गाजियाबाद, नोएडा जैसे कई शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर वाला नहीं, अब आएगा E-Cheque! RBI ने 'पेमेंट्स विजन 2028' डॉक्यूमेंट में रखा प्रस्ताव
पेपर वाला नहीं, अब आएगा E-Cheque! RBI ने 'पेमेंट्स विजन 2028' डॉक्यूमेंट में रखा प्रस्ताव
बिजनेस का शानदार आइडिया! घर से ही हर महीने हो सकती है अच्छी कमाई, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
बिजनेस का शानदार आइडिया! घर से ही हर महीने हो सकती है अच्छी कमाई, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
गिरते बाजार में इस डिफेंस स्टॉक पर दांव! गोल्डमैन सैक्स ने दी Buy रेटिंग, 40% तक रिटर्न की उम्मीद...
गिरते बाजार में इस डिफेंस स्टॉक पर दांव! गोल्डमैन सैक्स ने दी Buy रेटिंग, 40% तक रिटर्न की उम्मीद...
एयरपोर्ट के साथ बदली जेवर के रियल एस्टेट की तस्वीर, कीमतें आसमान छूने को तैयार; जानें डिटेल
एयरपोर्ट के साथ बदली जेवर के रियल एस्टेट की तस्वीर, कीमतें आसमान छूने को तैयार; जानें डिटेल

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद, US कांग्रेस ने जारी कर दी रिपोर्ट
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद!
'निशांत के हाथ में...', JDU नेता का बड़ा बयान, बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर भी कह दी बड़ी बात
'निशांत के हाथ में...', JDU नेता का बड़ा बयान, बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर भी कह दी बड़ी बात
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
CUET UG 2026: कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
Embed widget