एक्सप्लोरर

RBI MPC Meeting Today: हमारी महंगाई दर पर 'अर्जुन' की तरह नजर रखने की कोशिश- शक्तिकांत दास

RBI MPC Meeting Today: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई ने अर्जुन की तरह महंगाई दर पर लगातार नजर रखने की कोशिश है और रणनीति बनाई है जो देश के लिए जरूरी रही.

RBI MPC Meeting: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को दोहराया कि बैंक जनता के लिए केंद्र सरकार को अपना संदेश जारी नहीं करेगा. हालांकि, एमपीसी की बैठक में लिया गया फैसला और कार्यवृत्त आरबीआई अधिनियम के मुताबिक प्रकाशित किया जाना है. आरबीआई ने अधिनियम की धारा 45जेडएन के तहत 3 नवंबर को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक निर्धारित की है.

महंगाई दर पर अर्जुन की तरह नजर रखने की कोशिश- दास
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को बैंकरों के वार्षिक एफआईबीएसी सम्मेलन में कहा, "रिजर्व बैंक महंगाई दर पर उसी तरह नजर रख रहा है, जैसे महाभारत में अर्जुन ने एक घूमने वाली मछली की आंख में तीर मारने के लिए ध्यान केंद्रित करते हुए रखी थी. अर्जुन के कौशल की बराबरी कोई नहीं कर सकता, लेकिन हमारी (आरबीआई) अर्जुन की तरह महंगाई दर पर लगातार नजर रखने की कोशिश है." यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब महंगाई दर काफी तेज है और आरबीआई जल्द ही सरकार को इस संबंध में स्पष्टीकरण देगा.

RBI ने किया है अपनी रणनीति का बचाव
दास ने हाल के दिनों में महंगाई के मुद्दे पर आलोचना के बीच आरबीआई की रणनीतियों का बचाव किया और उन्होंने कहा कि देश को भारी कीमत चुकानी पड़ती, अगर आरबीआई ने समय से पहले सख्ती शुरू कर देता. दास ने यह भी कहा कि आरबीआई की दर निर्धारित करने वाली समिति बृहस्पतिवार को एक बैठक करेगी. इस बैठक में एक स्पष्टीकरण तैयार किया जाएगा कि किन परिस्थितियों में महंगाई दर लक्ष्य से अधिक हो गई वहीं इसमें सुधारात्मक उपाय का विवरण भी होगा.

पब्लिश किए जाएंगे आरबीआई एमपीसी मीटिंग के मिनट्स
एमपीसी अपनी आज की बैठक में इस बात पर चर्चा करेगी कि वह महंगाई दर पर लगाम लगाने में सक्षम क्यों नहीं है और इसकी जानकारी केंद्र को देगी. आरबीआई केंद्र सरकार को महंगाई दर की स्थिति के साथ-साथ इसके ऊंचे स्तर पर रहने के कारण भी बता सकता है. दास ने कहा था कि केंद्र सरकार के साथ संवाद एक विशेषाधिकार प्राप्त है और इसे बैंक द्वारा सार्वजनिक नहीं किया जाएगा. उन्होंने बुधवार को मुंबई में फिक्की और आईबीए द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वार्षिक फीबैक 2022 सम्मेलन को संबोधित करते हुए उस रुख को दोहराया. हालांकि, धारा 45जेडके के मुताबिक, आरबीआई एमपीसी की प्रत्येक बैठक के समापन के बाद समिति द्वारा अपनाए गए संकल्प को प्रकाशित करेगा.

धारा के मुताबिक, आरबीआई अगर महंगाई दर लक्ष्य को पूरा करने में विफल रहता है, तो वह केंद्र सरकार को एक रिपोर्ट भेजेगा, जिसमें ये विवरण रहेंगे : (ए) महंगाई दर लक्ष्य को पाने में विफलता के कारण, (बी) इसके द्वारा की जाने वाली प्रस्तावित उपचारात्मक कार्रवाई और (सी) समय-अवधि का एक अनुमान, जिसके भीतर प्रस्तावित सुधारात्मक कार्रवाइयों से महंगाई दर लक्ष्य हासिल किया जाएगा.

इसके अलावा आरबीआई अधिनियम की धारा 45जेडएल के मुताबिक, एमपीसी बैठक के कार्यवृत्त को प्रत्येक बैठक के बाद 14वें दिन प्रकाशित करना होता है, जिसमें शामिल हैं -
(ए) एमपीसी की बैठक में अपनाया गया प्रस्ताव
(बी) एमपीसी के प्रत्येक सदस्य का वोट और उस बैठक में स्वीकृत प्रस्तावों पर सदस्य की राय (सी) बैठक में अपनाए गए प्रस्तावों पर धारा 45जेडएल की उप-धारा (11) के तहत एमपीसी के प्रत्येक सदस्य का बयान.

ये भी पढ़ें

Jeevan Pramaan Patra: अगर आपको ऑनलाइन जमा करना है लाइफ सर्टिफिकेट, तो यहां जानिए आसान से तरीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
Bill Gates की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
बिल गेट्स की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget