एक्सप्लोरर

घर और कार खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर! सस्ते में मिल सकता है लोन, RBI फिर से घटा सकता है इंटरेस्ट रेट

RBI Rate Cut: रिजर्व बैंक ने फरवरी में हुई मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती की थी. अब 9 अप्रैल को होने वाली बैठक में रेपो रेट फिर से घटाने का अनुमान लगाया जा रहा है.

RBI Rate Cut: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) एक बार फिर से ब्याज दर में कटौती कर सकता है. बैंक के मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की अगले महीने अप्रैल में होने वाली है. इसके नतीजों का ऐलान 9 अप्रैल को किया जाएगा. देश में रिटेल इंफ्लेशन में भले ही कमी आई हो, लेकिन ग्रोथ की रफ्तर सुस्त होने के चलते केंद्रीय बैंक के पास इंटरेस्ट रेट को कम करने के अलावा और कोई चारा नहीं है. 

हालिया आंकड़ों से इस बात का खुलासा हुआ है कि देश में बेलगाम महंगाई को अब काबू में कर लिया गया है. सीपीआई इंफ्लेशप अब 3.6 परसेंट पर आ गया है, जो बीते 7 महीनों में सबसे कम है. सब्जियों की कीमतें भी काफी कम हुई हैं, जिससे फूड इंफ्लेशन में भी गिरावट का रूख जारी है. रिजर्व बैंक का इंफ्लेशन 4 परसेंट का टारगेट अब कोई सपना नहीं, बल्कि हकीकत बनने जा रहा है. 

6 परसेंट तक घट सकता है रेपो रेट

18-27 मार्च के बीच रॉयटर्स की एक सर्वे में 60 में से 54 अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया कि आरबीआई 7-9 अप्रैल की अपनी बैठक में अपनी बेंचमार्क रेपो रेट को 25 बेसिस प्वॉइंट्स घटाकर 6 परसेंट कर सकता है. इससे पहले मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में इंटरेस्ट रेट में 25 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती कर इसे 6.25 परसेंट कर दिया गया था. यह पांच साल में रेपो रेट में हुई पहली कटौती थी.

इंडिया रेटिंग्स और रिसर्च (Ind-Ra) के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में ब्याज दर में तीन बार कटौती होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जो टोटल 75 बेसिस प्वॉइंट्स के बराबर होगी. द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक Ind-Ra चीफ इकोनॉमिस्ट और पब्लिक फाइनेंस के हेड डीके पंत ने कहा, मॉनिटरी पॉलिसी का फैसला महंगाई, लिक्विडिटी और विश्व स्तर पर चीजों की कीमतों पर निर्भर होगा. 

क्या होता है रेपो रेट? 

बता दें कि रेपो रेट वह रेट है, जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक कमर्शियल बैंकों को सरकारी प्रतिभूतियों के बदले लोन देता है ताकि लिक्विडिटी की अपनी जरूरतों को पूरा किया जा सके. रेपो रेट कम होता है, जो लोन सस्ता हो जाता है. इससे ईएमआई का प्रेशर भी काफी हद तक कम हो जाता है. 

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट लेना अब होगा महंगा, इतना बढ़ा दिया गया UDF

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, बुधवार की गिरावट के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स में 414 अंकों का उछाल
भारतीय शेयर बाजार में तेजी, बुधवार की गिरावट के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स में 414 अंकों का उछाल
पैसों का कर लें बंदोबस्त, मार्केट में धाकड़ IPO की होगी एंट्री; कंपनी ने सेबी के पास जमा कराया DRHP
पैसों का कर लें बंदोबस्त, मार्केट में धाकड़ IPO की होगी एंट्री; कंपनी ने सेबी के पास जमा कराया DRHP
ईरान-इजरायल के बीच तनाव का असर, ताश की पत्तों की तरह ढह गए ये शेयर; आखिर क्या है कनेक्शन?
ईरान-इजरायल के बीच तनाव का असर, ताश की पत्तों की तरह ढह गए ये शेयर; आखिर क्या है कनेक्शन?
36 परसेंट तक ऊपर जाएगा भाव, इन कंपनियों के शेयरों पर ब्रोकरेज मेहरबान; कहा- 'खरीद डालो'
36 परसेंट तक ऊपर जाएगा भाव, इन कंपनियों के शेयरों पर ब्रोकरेज मेहरबान; कहा- 'खरीद डालो'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, करमवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, करमवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
Trump on Middle East War: जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
US Israel Iran Strike: इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार, वीडियो वायरल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार
Embed widget