एक्सप्लोरर

RBI MPC Meeting: महंगे ब्याज से नहीं मिली कोई राहत, रिकॉर्ड सातवीं बार भी रेपो रेट स्थिर

Repo Rate: रेपो रेट को नीतिगत ब्याज दर भी कहा जाता है क्योंकि सभी तरह के लोन की ब्याज दरें इसमें होने वाले बदलाव से प्रभावित होती हैं. अभी रेपो रेट 6.50 फीसदी है...

ब्याज दरों में कमी की उम्मीद कर रहे लोगों को निराशा हाथ लगी है. रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने एक बार फिर से नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एमपीसी ने वृहद आर्थिक परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद बहुमत से रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया है. एमपीसी के 6 सदस्यों में से 5 ने रेपो रेट में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया.

इस स्तर पर स्थिर रेपो रेट

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास मौद्रिक नीति समिति की तीन दिनों की बैठक के बाद आज नतीजों की जानकारी दे रहे थे. उन्होंने कहा कि मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला लिया है. यह लगातार सातवीं एमपीसी बैठक है, जब रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. रिजर्व बैंक की एमपीसी ने आखिरी बार 14 महीने पहले फरवरी 2023 में रेपो रेट में बदलाव किया था. उस समय रेपो रेट को बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया गया था.

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली बैठक

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की यह बैठक 3 अप्रैल को शुरू हुई थी और आज समाप्त हुई. हर वित्त वर्ष में दो-दो महीने के अंतराल पर मौद्रिक नीति समिति की कुल छह बैठकें होती हैं. यह 1 अप्रैल 2024 से शुरू हुए वित्त वर्ष 2024-25 की पहली एमपीसी बैठक थी. उससे पहले 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2023-24 की सभी छह बैठकों में रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर स्थिर बनाए रखा गया था.

ऐसी हैं वृहद आर्थिक परिस्थितियां

अभी खुदरा महंगाई की दर 5 फीसदी से ज्यादा बनी हुई है. रिजर्व बैंक इसे 4 फीसदी के नीचे ले जाना चाहता है. फरवरी महीने में खुदरा महंगाई कम होकर 5.09 फीसदी पर आ गई थी. मार्च महीने के आंकड़े अभी जारी नहीं हुए हैं. वहीं अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर शानदार बनी हुई है. दिसंबर तिमाही में जीडीपी गोथ रेट 8 फीसदी से ज्यादा रही थी. मार्च तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में ग्रोथ रेट 8 फीसदी से ज्यादा रहने की उम्मीद की जा रही है.

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि खुदरा महंगाई भले ही मौजूदा सीरीज में निचले स्तर पर आ गई हो, लेकिन अभी खाने-पीने की चीजों के मामले में महंगाई की स्थिति अनिश्चित बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: शशि थरूर के पास करोड़ों के विदेशी शेयर, क्रिप्टो में भी करते हैं निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एटीएम निकासी से आधार तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा इसका असर
एटीएम निकासी से आधार तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा इसका असर
ईरान वॉर से दुनिया परेशान, लेकिन भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, सुनकर चीन-पाक को लगेगी मिर्ची
ईरान वॉर से दुनिया परेशान, लेकिन भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, सुनकर चीन-पाक को लगेगी मिर्ची
महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...
महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...
Hike Jet Fuel Price: ईरान वॉर से भारत के पड़ोस में मचा हाहाकार, 80% हवाई ईंधन में इजाफा, एक्शन में आयी सरकार
ईरान वॉर से भारत के पड़ोस में मचा हाहाकार, 80% हवाई ईंधन में इजाफा, एक्शन में आयी सरकार

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
Amritpal Singh News: सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
Israel US Iran War Live: हॉर्मुज स्ट्रेट में IRGC नेवी का सख्त एक्शन! कराची जा रहे कंटेनर जहाज सेलेन को वापस भेजा
Live: हॉर्मुज स्ट्रेट में IRGC नेवी का सख्त एक्शन! कराची जा रहे कंटेनर जहाज सेलेन को वापस भेजा
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, एक साथ करती हैं कई काम; अमीरी में कोहली से आगे 
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, अमीरी में कोहली से आगे 
'धुरंधर 2' की आंधी से डर गई 'भूत बंगला'! लास्ट मिनट में बदल सकती है अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज डेट?
'धुरंधर 2' की आंधी से डर गई 'भूत बंगला'! बदल सकती है अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज डेट?
Kim Jong-un Statement: जंग के बीच परमाणु हथियारों को लेकर नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन का बड़ा बयान- 'हमारे पास...'
जंग के बीच परमाणु हथियारों को लेकर नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन का बड़ा बयान- 'हमारे पास...'
हे प्रभु कहां हो आप... अरमान मलिक बने 5वें बच्चे के बाप, यूट्यूबर का फैमिली ट्री बनाने लगे यूजर्स
हे प्रभु कहां हो आप... अरमान मलिक बने 5वें बच्चे के बाप, यूट्यूबर का फैमिली ट्री बनाने लगे यूजर्स
Weight Gain Despite Healthy Eating: धोखा दे रही आपकी हेल्दी डाइट! सब सही करने के बाद भी क्यों फूल रहा शरीर? जानें चौंकाने वाली वजह
धोखा दे रही आपकी हेल्दी डाइट! सब सही करने के बाद भी क्यों फूल रहा शरीर? जानें चौंकाने वाली वजह
Embed widget