एक्सप्लोरर

RBI Rules: अगर कटे-फटे नोट बदलने से आपको बैंक मना कर दें, तो क्या करना होगा, जानिए RBI का नियम

Damage Note Exchange: आपके पास कटे-फटे नोट अधिक हो गए है, तो आप उन्हें कहा जाकर बदलवा सकते है. जिससे आपको उनका पूरा पैसा वापस मिल सके. जानिए इससे जुड़ा RBI का क्या नियम है.

RBI Damage Note Exchange Policy : कई बार आपके पास कटे-फटे नोट (Damage Note) किसी न किसी रूप में आ जाते है. कभी नोटों की गड्डी में अंदर लगकर, तो कभी जल्दबाजी में किसी से पेमेंट लेने पर अक्सर ऐसा हो जाता है. अब ऐसे नोट आपसे से तो कोई लेता नहीं है. आपसे कोई भी सब्जी वाला, ऑटो वाला, बस वाला या दूध वाला इस तरह के नोट को लेने से साफ मना कर देता है. अब ऐसे में आपके पास एक ही विकल्प बचता है, यानि बैंक जाकर नोट जमा कराने का रास्ता है. जानिए इस संबधं में बैंक के लिए RBI ने क्या नियम तय किये है. 

बैंक बदलेगा खराब नोट 

बाजार में अक्सर नोट कटा-फटा या खराब होने पर कोई भी दुकानदार उसे नहीं लेता है. इस वजह से आपके पास ऐसे खराब नोट काफी एकत्रित हो जाते है. ऐसे नोटों को आप बैंक में जाकर आसानी से बदल सकते है. बैंक कुछ कंडीशन को छोड़कर आपके खराब नोट बदल देता है. इस बारे में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI Bank) की ओर से सर्कुलर भी जारी किया गया है. 

नोट बदलने से बैंक नहीं करेगा मना 

आरबीआई नियमों (RBI Bank Rule) के अनुसार, आप आसानी से अपनी नजदीकी बैंक या फिर आरबीआई ऑफिस में जाकर अपने नोट बदल सकते है. हालांकि बैंक इससे साफ इनकार नहीं कर सकता है. इसके लिए नोट की सीमा तय है. 1 व्यक्ति एक बार में अधिकतम 20 से ज्यादा नोट एक्सचेंज करवा सकता है. लेकिन इसकी वैल्यू 5000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. तो बैंक इसका भुगतान तुरंत कर देगी. अगर इससे अधिक के नोट एक्सचेंज कराने पर बैंक इसे रीसिव कर लेते है, और पैसे आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाते है. 50,000 रुपये से अधिक के नोट एक्सचेंज कराने पर बैंक थोड़ा ज्यादा समय लेता है.

ATM से निकले खराब नोट

कई बार देखा गया है कि, कुछ बैंक एटीएम (Bank ATM) ख़राब नोट निकाल देते है. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है, तो आपको क्या करना चाहिए. आपको जिस बैंक का एटीएम है, उस बैंक में जाना होगा. बैंक की शाखा में आपको लिखित रूप से पूरा मामला समझाना होगा. साथ ही एटीएम स्लिप (ATM Slip) भी लगाकर दिखानी होगी. अगर एटीएम से स्लिप नहीं निकली, तो फिर मोबाइल पर आए एसएमएस (SMS) की डिटेल्स देनी होगी. इसके बाद ही आपके नोट आसानी से बदले जा सकते है.

फटे नोट पर कितना मिलेंगे 

आपका नोट कितना फटा है, उस हिसाब से आपको पैसे वापस मिलता है. जैसे 2000 रुपये के नोट का 88 वर्ग सेंटीमीटर हिस्सा होने पर पूरी कीमत मिल जाएगी. वहीं, 44 वर्ग सेंटीमीटर हिस्सा होने पर आधे पैसे मिलेंगे. इसी तरह अगर 200 रुपये के फटे नोट का 78 वर्ग सेंटीमीटर हिस्सा सुरक्षित होने पर पूरा पैसा और 39 वर्ग सेंटीमीटर होने पर आधा पैसा मिलता है. 

कोई नहीं सुने, तो यहां से ले मदद 

फटे नोट को लेकर अक्सर बैंक हमेशा कंडीशन देखता है. अगर नोट को जानबूझकर फाड़ दिया गया है, या पूरी तरह से जला दिया गया है, तो उसे नहीं बदला जा सकता है. ऐसे नोटों को आरबीआई ऑफिस में ही जाकर जमा कराना पड़ता है. नोट बदलने से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप आरबीआई की हेल्पलाइन 14440 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते है.

ये भी पढ़ें

Adani Group: अडानी ग्रुप के लिए खुशखबरी, इस बैंक ने खोला कर्ज का दरवाजा, सीईओ ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: ईरान-इजरायल युद्ध ने दी गोल्ड-सिल्वर को नई उड़ान, ताजा कीमतें जानकर चौंक जाएंगे; जानिए आज का भाव
ईरान-इजरायल युद्ध ने दी गोल्ड-सिल्वर को नई उड़ान, ताजा कीमतें जानकर चौंक जाएंगे; जानिए आज का भाव
तनाव के माहौल में खुशखबरी! सरकारी खजाने में आए 1.83 लाख करोड़ रुपये, 8.3 परसेंट बढ़ा GST कलेक्शन
तनाव के माहौल में खुशखबरी! सरकारी खजाने में आए 1.83 लाख करोड़ रुपये, 8.3 परसेंट बढ़ा GST कलेक्शन
Stock Market 2 March: ईरान-इजरायल युद्ध ने बिगाड़ा बाजार का माहौल, सेंसेक्स 937 अंक टूटा; निफ्टी 24,911 के नीचे
ईरान-इजरायल युद्ध ने बिगाड़ा बाजार का माहौल, सेंसेक्स 937 अंक टूटा; निफ्टी 24,911 के नीचे
मिडिल ईस्ट में मची तबाही से बढ़ गई क्रूड ऑयल की कीमत, आज फोकस में तेल कंपनियों के शेयर
मिडिल ईस्ट में मची तबाही से बढ़ गई क्रूड ऑयल की कीमत, आज फोकस में तेल कंपनियों के शेयर

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
US Israel Iran Strike: 'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू
T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
O Romeo BO Day 17: 'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म, जानें- 17 दिनोंं का टोटल कलेक्शन
'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
Alpine Divorce: ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?
ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?
Embed widget