एक्सप्लोरर

Repo Rate Cut: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बता दी लाइमलाइन, कब मिलेगी महंगी ईएमआई से राहत!

RBI MPC Meeting: पीयूष गोयल ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि ब्याज दर की स्थिति पलटेगी और जल्दी ही इसमें कमी आएगी.

Relief From High EMI: महंगे कर्ज के चलते महंगी ईएमआई से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है. आने वाले दिनों में बैंकिंग सेक्टर का रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक अपने पॉलिसी रेट्स में कटौती कर सकता है. ये भरोसा जताया है वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने. उन्होंने कहा कि महंगाई के काबू में आने के साथ ही आरबीआई पॉलिसी रेट्स यानि रेपो रेट में कटौती करेगा. 

सस्ता होगा कर्ज!

वाणिज्य मंत्री का ये बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये पहला मौका है जब सरकार में किसी इतने वरिष्ठ मंत्री ने ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं. पीयूष गोयल ने कहा देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत है और महंगाई काबू में है. उन्होंने कहा कि भारत में 10 साल की औसत महंगाई दर करीब 5 से 5.5 फीसदी रही है.  उन्होंने कहा कि इस दशक में सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है और इसके चलते ब्याज दर में भारी कमी आई है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक मजबूत हुआ है और वह ब्याज दर को नीचे लाने की क्षमता रखता है. 

जल्द एमपीसी लेगा फैसला!

पीयूष गोयल ने कहा, बेशक पिछले डेढ़ साल में, यूक्रेन-संकट के बाद, ब्याज दर में 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. लेकिन अब महंगाई दर काफी हद तक नियंत्रण में है. उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि ब्याज दर की स्थिति पलटेगी और जल्दी ही इसमें कमी आएगी. भले ही ब्याज दर में यह कमी अगली मॉनिटरी पॉलिसी बैठक में या उसके बाद वाली पॉलिसी मीटिंग में.

अप्रैल में एमपीसी की बैठक 

अप्रैल 2022 में खुदरा महंगाई दर 7.80 फीसदी तक जाने के बाद आरबीआई ने रेपो रेट को बढ़ाने का सिलसिला शुरू किया था. और अगले छह चरणों में रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया गया. हालांकि अप्रैल 2023 के बाद हुए 6 पॉलिसी बैठक में पॉलिसी रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जनवरी 2024 के लिए जो खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा घोषित किया गया है उसमें महंगाई दर घटकर 5.10 फीसदी पर आ गई है. हालांकि ब्याज दरें घटाने के लिए आरबीआई को महंगाई दर के 4 फीसदी तक गिरने का इंतजार है. आरबीआई की अगली पॉलिसी बैठक अप्रैल 2024 में होगी. 

ये भी पढ़ें 

Tax Demand Waived: 1 करोड़ टैक्सपेयर्स को मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, 1 लाख रुपये तक टैक्स डिमांड किया माफ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Artificial Sun: चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत
चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget