एक्सप्लोरर

International Flights: गर्मी की छुट्टी में विदेश जाने वालों के लिये खुशखबरी, सरकार दे सकती है रेग्युलर इंटरनेशनल फ्लाइट सेवा शुरू करने की इजाजत

International Flights Update: सरकार ने मार्च से अप्रैल महीने के बीच कभी भी रेग्युलर इंटरनेशनल ट्रैलविंग  ( International Travelling) की इजाजत दे सकती है जिसपर दो सालों से रोक लगी है.  

International Flights To Resume: इस गर्मी की छुट्टियों में विदेश घुमने जाने वाले  हवाई यात्रियों ( Air Passengers ) के लिये खुशखबरी है. सरकार ने मार्च से अप्रैल महीने के बीच कभी भी रेग्युलर इंटरनेशनल ट्रैलविंग  ( International Travelling) की इजाजत दे सकती है.  

मार्च से अप्रैल के बीच इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू
माना जा रहा है कि डोमोस्टिक एयर ट्रैवलिंग कोविड पूर्व लेवल के 80 फीसदी पार होते ही सरकार रेग्युलर इंटरनेशनल फ्लाइट्स की सेवा शुरू करने की इजाजत दे सकती है. 2020 में कोरोना महामारी से पहले 2,800 से अधिक उड़ानें उड़ान भरती थीं. रविवार 2,058 उड़ानें उड़ान भरी. कोविड पूर्व स्तर के 80% तक पहुंचने के लिए, संख्या 2,200 उड़ानों का उड़ान भरना जरुरी है जिसके बाद इंटरनेशनल फ्लाइट्स सेवा को शुरू करने की इजाजत दे दी जाएगी. 

15 दिसंबर 2021 से शुरू होनी था सेवा 
इससे पहले सरकार ने 15 दिसंबर 2021 से यूके, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, फिनलैंड, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, चीन, मॉरीशस, सिंगापुर बांग्लादेश, बोतस्वाना और जिम्बांवे और New Zealand समेत 14 देशों को छोड़कर बाकी देशों के लिये रेग्युलर इंटरनेशनल फ्लाइट्स ऑपरेशन की शुरुआत करने जा रही थी. लेकिन कोरोना वायरस के तीसरे वैरिएँट ओमिक्रोन के दस्तक देने के बाद सरकार ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स ऑपरेशन शुरू करने के फैसले को वापस ले लिया. आपको बता दें इन 14 देशों में से कई देशों के साथ एयर बबल एग्रीमेंट के तहत फ्लाइट सेवा जारी है. 

मार्च 2020 से लगी है रोक
भारत ने कोरोना महामारी के मार्च 2020 में दस्तक देने के बाद इंटरनेशनल फ्लाइट्स के ऑपरेशन पर रोक लगा दी थी. हालांकि बाद में वंदे भारत फ्लाइट्स और बबल एग्रीमेंट के जरिये फ्लाइटस सेवा शुरू की गई. जिन 14 देशों में इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस सेवा को रेग्युलर नहीं किया गया है वहां बबल एग्रीमेंट के तहत इंटरनेशनल फ्लाइटस सेवा जारी रहेगी. सरकार के इस फैसले से एयरलाइंस उद्योग को फायदा होगा जो संकट से गुजर रहा है तो एयर फेयर को कम रखने में मदद मिलेगी. डीसीसीए (DGCA) ने जनवरी में दुनिया भर में बढ़ते कोरोनावायरस मामलों को देखते हुए भारत से और भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों 28 फरवरी रोक लगा रखी है. 

बढ़ रहा वैक्सीन कवरेज
देश में वैक्सिनेशन कवरेज लगातार बढ़ता जा रहा है. बूस्टर डोज के साथ 15 से 18 साल के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है.  माना जा रहा है कि गृह और स्वास्थ्य मंत्रालयों के साथ चर्चा करने के बाद ये निर्णय लिया गया है. इंटरनेशनल फ्लाइट्स के ही तरह घरेलू फ्लाइट्स भी लॉकडाउन के दौरान सस्पेंड कर दिया गया था. हालांकि दो महीने के ब्रेक के बाद मई 2020 में सीमित क्षमता के साथ डोमेस्टिक फ्लाइट ऑपरेशन शुरू किए गए थे. 

बबल एग्रीमेंट के तहत उड़ान सेवा
भारत में वर्तमान में  यूएई, यूके और यूएसए, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बहरीन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, मालदीव, नाइजीरिया, कतर, सहित 28 देशों के साथ विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए बबल एग्रीमेंट किया हुआ है. अन्य देश जिनके साथ भारत का ऐसा समझौता है, वे हैं बांग्लादेश, भूटान, इथियोपिया, केन्या, कुवैत, नेपाल, नीदरलैंड, ओमान, रूस, रवांडा, सेशेल्स, तंजानिया, यूक्रेन और उज्बेकिस्तान. 

ये भी पढ़ें

Indian Economy: सबसे तेज गति से भारतीय अर्थव्यवस्था करेगी विकास, कोरोना से अनिश्चितता घटने के बाद मांग में आएगी तेजी

LIC IPO: 10 मार्च 2022 को खुल सकता है एलआईसी का 65,400 करोड़ रुपये मेगा आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Middle East Tensions: एक तरफ लड़ते रहे इजरायल-ईरान, दूसरी तरफ भारत के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी
एक तरफ लड़ते रहे इजरायल-ईरान, दूसरी तरफ भारत के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी
Middle East Tensions: यूएस-ईरान वॉर के भारत के ऊपर हो रहे ये 5 बड़े साइड इफैक्ट्स, अब आगे क्या होगा?
यूएस-ईरान वॉर के भारत के ऊपर हो रहे ये 5 बड़े साइड इफैक्ट्स, अब आगे क्या होगा?
Iran War: वेस्ट एशिया में तनाव लाया भारत के लिए बुरी खबर, अब कैसे साकार होगा 'विकसित भारत' का सपना?
वेस्ट एशिया में तनाव लाया भारत के लिए बुरी खबर, अब कैसे साकार होगा 'विकसित भारत' का सपना?
Stock Market News: ईरान वॉर से उछले क्रूड ऑयल के दाम के बीच गिरकर बंद सेंसेक्स-निफ्टी, एक साल में सबसे खराब परफॉर्मेंस
ईरान वॉर से उछले क्रूड ऑयल के दाम के बीच गिरकर बंद सेंसेक्स-निफ्टी, एक साल में सबसे खराब परफॉर्मेंस

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget