एक्सप्लोरर

PF Claims: हर 3 में से 1 पीएफ क्लेम हो जा रहा रिजेक्ट, ईपीएफओ सब्सक्राइबर हुए परेशान

EPFO Rejections: पिछले 5 साल के दौरान क्लेम रिजेक्ट होने का आंकड़ा तीन गुना तक बढ़ गया है. इसके लिए क्लेम की ऑनलाइन प्रोसेसिंग को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.

EPFO Rejections: पिछले 5 साल के दौरान पीएफ (Provident Fund) क्लेम रिजेक्ट होने का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है. हर 3 में से 1 फाइनल पीएफ क्लेम रिजेक्ट हो रहा है. वित्त वर्ष 2017-18 में यह आंकड़ा 13 फीसदी होता था, जो कि 2022-23 में बढ़कर 34 फीसदी हो चुका है. यह आंकड़ा पीएफ क्लेम (PF Claim) की तीनों कैटेगरी फाइनल सेटलमेंट, ट्रांसफर और विथड्रॉल में तेजी से ऊपर गया है. 

ऑनलाइन प्रोसेसिंग के चलते बढ़ा आंकड़ा 

ईपीएफओ (EPFO) अधिकारियों के मुताबिक, क्लेम रिजेक्ट होने का आंकड़ा ऑनलाइन प्रोसेसिंग के चलते बढ़ा है. पहले कंपनी इस क्लेम के दस्तावेज की जांच करती थी. इसके बाद यह ईपीएफओ के पास आता था. मगर, अब इसे आधार से जोड़ दिया गया है. साथ ही यूनिवर्सल अकाउंट नंबर भी जारी कर दिए गए हैं. अब लगभग 99 फीसदी क्लेम ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ही हो रहे हैं. 

24.93 लाख क्लेम रिजेक्ट कर दिए गए

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 73.87 लाख फाइनल पीएफ क्लेम सेटेलमेंट मिले. इनमें से 24.93 लाख क्लेम रिजेक्ट कर दिए गए, जो कि कुल क्लेम का 33.8 फीसदी हैं. वित्त वर्ष 2017-18 में यह आंकड़ा 13 फीसदी और 2018-19 में 18.2 फीसदी रहा था. वित्त वर्ष 2019-20 में रिजेक्शन रेट 24.1 फीसदी, 2020-21 में 30.8 फीसदी और 2021-22 में 35.2 फीसदी रहा था. 

छोटी-छोटी गलतियां पड़ रहीं भारी 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रिजेक्शन रेट बढ़ने का यह मसला ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में कई बार उठाया जा चुका है. पहले ईपीएफओ की हेल्प डेस्क कर्मचारी की एप्लीकेशन में सुधार दिया करती थी. यह बहुत छोटी-छोटी गलतियां होती हैं. किसी की स्पेलिंग गलत तो कहीं एक-दो नंबर गलत होने पर ही क्लेम रिजेक्ट हो जा रहा है. अब यह काम ऑनलाइन हो जाने के चलते क्लेम रिजेक्शन रेट बढ़ रहा है. इसे ईपीएफओ सब्सक्राइबर को बहुत समस्या हो रही है.

सेवाओं में सुधार करती रहेगी ईपीएफओ 

ईपीएफओ के पास लगभग 29 करोड़ सब्सक्राइबर हैं. इनमें से 6.8 करोड़ एक्टिव सब्सक्राइबर हैं. ईपीएफओ ने कहा है कि वह सब्सक्राइबर के हित में काम कर रही है. इसके लिए सेवाओं में सुधार होता रहता है. हमने क्लेम फाइलिंग को भी आसान बनाया है. साथ ही लगभग 99 फीसदी क्लेम सेटल किए हैं.

ये भी पढ़ें 

SEBI Using AI: सेबी भी कर रहा एआई का इस्तेमाल, सावधान रहें हेरफेर करने वाले 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personal Loan: अच्छा सिबिल स्कोर होने के बाद भी क्यों रिजेक्ट हो जाते हैं इंस्टेंट पर्सनल लोन? समझिए नियम
अच्छा सिबिल स्कोर होने के बाद भी क्यों रिजेक्ट हो जाते हैं इंस्टेंट पर्सनल लोन? समझिए नियम
Free laptop Scheme: बच्चों को फ्री लैपटॉप बांट रही सरकार? छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी खबर, PIB का आया बयान
बच्चों को फ्री लैपटॉप बांट रही सरकार? छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी खबर, PIB का आया बयान
UPI News: अब इस देश में भी QR कोड स्कैन कर आसानी से कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट, टूरिस्ट्स के लिए बड़ी राहत
UPI News: अब इस देश में भी QR कोड स्कैन कर आसानी से कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट, टूरिस्ट्स के लिए बड़ी राहत
IndiGo News: इन 6 रूट्स पर 3 महीने तक बंद रहेंगी इंडिगो की उड़ानें, सफर से पहले देख लें लिस्ट
IndiGo News: इन 6 रूट्स पर 3 महीने तक बंद रहेंगी इंडिगो की उड़ानें, सफर से पहले देख लें लिस्ट

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget