एक्सप्लोरर

Mukesh Ambani Salary: अंबानी की सैलरी जीरो, जबकि रिलायंस ने भरा सरकार का खजाना और नौकरियों का बना दिया रिकॉर्ड

RIL Annual Report 2022-23: देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने एजीएम से पहले वार्षिक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें अंबानी की सैलरी से लेकर भरे गए पूरे टैक्स का ब्यौरा है...

वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के लिए कंपनियों के रिजल्ट जारी करने का सीजन जोर पकड़ चुका है. देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने भी करीब दो सप्ताह पहले अपना रिजल्ट जारी की है और अब इस महीने के अंत में उसके शेयरहोल्डर्स की सालाना आम बैठक होने वाली है. प्रस्तावित एजीएम से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कंपनी ने चेयरमैन मुकेश अंबानी समेत कई टॉप एक्सीक्यूटिव्स की सैलरी का ब्यौरा दिया है. उसके अलावा कंपनी ने सरकार को दिए गए टैक्स और लोगों को दिए गए रोजगार के मौकों के बारे में भी जानकारी दी है.

3 साल में जमा किए इतने लाख करोड़

सालाना रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज इस बार भी सबसे ज्यादा टैक्स जमा कराने वाली कंपनी बनी हुई है. 31 मार्च 2023 को समाप्त हुए पिछले वित्त वर्ष के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने टैक्स के रूप में सरकारी खजाने में 1.77 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया है. इससे पहले वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान सबसे बड़ी कंपनी ने टैक्स के रूप में 1.88 लाख करोड़ रुपये जमा कराया था. कंपनी ने डाइरेक्ट व इनडाइरेक्ट टैक्स, स्पेक्ट्रम शुल्क आदि को मिलाकर पिछले तीन सालों के दौरान सरकारी खजाने में 5.65 लाख करोड़ रुपये जमा कराया है.

5 साल और काम करेंगे मुकेश अंबानी 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं सालाना आम बैठक (AGM) 28 अगस्त को होने वाली है. इससे पहले कंपनी ने 21 जुलाई को जून तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट का ऐलान किया था. अब कंपनी ने एजीएम से पहले अपनी ताजी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है. कंपनी ने मुकेश अंबानी को अगले पांच साल के लिए फिर से चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त करने के प्रस्ताव पर शेयरधारकों से मंजूरी की भी मांग की है.

तीसरे साल भी अंबानी की सैलरी जीरो

मुकेश अंबानी न सिर्फ देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी के टॉप एक्सीक्यूटिव हैं, बल्कि वह अभी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. वह दशकों से रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार संभाल रहे हैं. एजीएम में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद वह साल 2029 तक के लिए कंपनी के सीएमडी नियुक्त हो जाएंगे. मजेदार है कि अंबानी अपने इस कार्यकाल के दौरान कोई सैलरी नहीं लेंगे. कोविड महामारी के बाद से मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी का जिम्मा संभालने के बदले कोई सैलरी नहीं ले रहे हैं. पिछले साल भी उन्होंने कोई सैलरी नहीं ली. इस तरह वह लगातार 3 साल से जीरो सैलरी पर काम कर रहे हैं.

इन एक्सीक्यूटिव्स की तेज बढ़ी सैलरी

अंबानी ने इस दौरान सैलरी के साथ-साथ किसी प्रकार के भत्ते, रिटायरमेंट बेनेफिट, कमीशन अथवा स्टॉक ऑप्शन का भी लाभ नहीं उठाया है. वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाकी टॉप एक्सीक्यूटिव्स की सैलरी इस बार भी जबरदस्त तरीके से बढ़ी है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के सबसे बड़े अधिकारियों में से एक एवं मुकेश अंबानी के करीबी माने जाने वाले निखिल मेसवानी की सैलरी पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 1 करोड़ रुपये बढ़ गई और वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 25 करोड़ रुपये सालाना पर पहुंच गई. इसी तरह हितल मेसवानी की सालाना सैलरी भी 25 करोड़ रुपये हो गई. वहीं तेल एवं गैस बिजनेस से जुड़े पीएम प्रसाद का वेतन बढ़कर 13.5 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पहले 11.89 करोड़ रुपये था.

करीब 1 लाख लोगों को दी नौकरी

कंपनी ने रिपोर्ट में बताया कि उसने वित्त वर्ष 2022-23 में रोजगार के 95,167 नए मौके तैयार किए. इस तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज नौकरियां देने के मामले में भी नंबर वन पर रही. अब रिलायंस में कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 3.89 लाख हो गई है. इनमें से 2.45 लाख से ज्यादा कर्मचारी रिलायंस रिटेल के साथ काम कर रहे हैं, जबकि रिलायंस जियो में 95 हजार से अधिक लोग काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 2 महीने में पैसा डबल, साल भर में 12 गुना से भी ज्यादा, ये है 2023 का सबसे दमदार सस्ता शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget