एक्सप्लोरर

Anil Ambani Stocks: रिलायंस पावर के स्टॉक में 10 फीसदी की बंपर तेजी, शानदार नतीजों बाद शेयर खरीदने के लिए लपके निवेशक

Reliance Power News: मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 41.95 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है जबकि बीते वित्त वर्ष के समान तिमाही में 1136.75 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.

Anil Ambani Reliance Power Shares: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर का स्टॉक गुरुवार 6 फऱवरी के कारोबारी सेशन में जोरदार तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के शानदार नतीजों के चलते रिलायंस पावर का शेयर 10 फीसदी के बंपर उछाल के साथ 43.95 रुपये के हाई पर जा पहुंचा. फिलहाल शेयर 7.27 फीसदी या 2.90 रुपये के उछाल के साथ स्टॉक 42.79 रुपये पर कारोबार कर रहा है.  

आज के सत्र में रिलायंस पावर का शेयर पिछले क्लोजिंग लेवल 39.89 रुपये के मुकाबले 41.38 रुपये पर खुला और स्टॉक 10.17 फीसदी के उछाल के साथ 43.95 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा. फिलहाल शेयर 42.51 रुपये पर कारोबार कर रहा है. रिलायंस पावर के स्टॉक का सर्किट फिल्टर समीक्षा के बाद 20 फीसदी कर दिया गया है. रिलायंस पावर का मार्केट कैप शेयर में शानदार में शानदार उछाल के बाद 17,044 करोड़ रुपये पर है. 

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में रिलायंस पावर का रेवेन्यू 2159.44 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष के समान तिमाही में 1998.79 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी का खर्च तीसरी तिमाही में घटकर 2109.56 करोड़ रुपये रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष के समान तिमाही में 3167.49 करोड़ रुपये रहा था. मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 41.95 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है जबकि बीते वित्त वर्ष के समान तिमाही में 1136.75 करोड़ रुपये का कंपनी को नुकसान हुआ था. कंपनी का EBITDA अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 492 करोड़ रुपये रहा है. 

रिलायंस पावर ने स्टॉक एक्सचेंजों के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि अब वो जीरो डेट कंपनी है. रिलायंस पावर का नेटवर्थ तीसरी तिमाही के खत्म होने पर 16,217 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी ने बताया कि कि मध्य प्रदेश में 3,960 मेगावाट का सासन अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट सबसे बेहतर प्रदर्श करने वाले पावर प्लांट्स में से एक है इसने 93% प्लांट लोड फैक्टर हासिल किया है. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 1,200 मेगावाट के रोजा पावर प्लांट में 97% की उपलब्धता देखी गई है. साथ ही कंपनी ने बताया कि रिलायंस एनयू सनटेक प्राइवेट लिमिटेड, जो कि रिलायंस पावर की 100% सब्सिडियरी कंपनी है उसने हाल ही में सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) से 930 मेगावाट प्लस 1860 MWH के लिए सोलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम प्रोजेक्ट हासिल किया है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

Gold Rate: सोने के दामों में रिकार्ड उछाल के बाद भी डिमांड में बनी रहेगी तेजी, 2025 में 800 टन गोल्ड इंपोर्ट के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget