एक्सप्लोरर

Reliance Retail ने खोला पहला 'स्वदेश' स्टोर, कारीगरों और शिल्पकारों को मिलेगी बड़ी मदद

Swadesh Store: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने बुधवार को स्वदेश स्टोर का उद्घाटन किया है. इसके जरिए रिलायंस का मकसद है कि वह देश के हजारों कारीगरों की मदद कर सके.

Reliance Retail Opens Swadesh Store: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश में शिल्पकारों और कारीगरों की मदद के लिए पहला 'स्वदेश' स्टोर खोला है. रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने इस स्टोर का उद्घाटन तेलंगाना के हैदराबाद में किया है. इस स्टोर के जरिए रिलायंस की कोशिश है कि वह देश की सदियों पुरानी शिल्प कला को वैश्विक स्तर तक ले जाने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करें. रिलायंस के इस स्वदेशी स्टोर में पारंपरिक कारीगरों के सामान को बिक्री के लिए रखा जाएगा.

पारंपरिक कला और कारीगरों की मदद करना है मकसद-नीता अंबानी

'स्वदेशी' स्टोर के उद्घाटन के मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि स्वदेश स्टोर के जरिए रिलायंस की कोशिश है कि वह भारतीय कला और शिल्प को बचाने और आगे बढ़ाने की एक विनम्र पहल कर सके. इसके जरिए 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम को भी प्रोत्साहन मिलेगा. इस स्टोर की मदद से देश के लाखों कारीगरों को एक मंच प्रदान होगा और इससे उन्हें आमदनी के बेहतर मौके प्राप्त होंगे. शिल्प कला भारत का गौरव है और इस पहल के जरिए हम इसे विश्व स्तर पर बड़ी पहचान दिलाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने ने कहा कि भारतीय शिल्प को पहचान दिलाने के लिए वह अमेरिका और यूरोप में भी इस स्टोर के विस्तार करेंगी.

20 हजार वर्ग फुट में बना है 'स्वदेशी' स्टोर

हैदराबाद में स्थित स्वदेशी स्टोर कुल 20 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है. इस स्टोर को खोलने के पीछे यह मकसद है कि भारतीय कला को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सकें. इसके साथ ही यह कारीगरों के लिए इनकम का बेहतरीन सोर्स साबित हो. शिल्प से जुड़ी चीजों के साथ ही इस स्टोर में खाने-पीने की चीजें और कपड़े में
ऑप्शन मिलेंगे. इस स्टोर में रखे सामान पर एक स्कैनर भी लगा है. यहां ग्राहकों को 'Scan and Know' की सुविधा मिलती है. ऐसे में आप उसे स्कैन करके शिल्प से जुड़ी सारी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं.  

NMACC में शिल्पकारों के लिए बनाया गया है स्वदेशी जोन

कारीगरों और शिल्पकारों की मदद के लिए मुंबई स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर NMACC में एक स्पेशल स्वदेशी जोन बनाया गया है. इस जोन में भारत के शिल्प से जुड़े सामान को रखा गया है जिसे कोई भी खरीद सकता है. इस जोन में बिके हुए सामान का पूरा पैसा कारीगरों के पास जाता है. ऐसे में अब इस स्वदेशी जोन को बड़े स्तर का बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से अलग से स्वदेशी स्टोर खोला गया है. इसके अलावा रिलायंस फाउंडेशन जल्द ही देश में एक आर्टिसन इनिशिएटिव फॉर स्किल एनहांसमेंट (RAISE) केंद्र की स्थापना करने वाला है. पूरे भारत में इसके कुल 18  केंद्र होंगे जिसके जरिए देश के कुल 600 से अधिक कारीगरों को इससे जोड़ने की योजना है.

ये भी पढ़ें-

Air Travel Update: सरकार का एयर ट्रैवल एग्रीगेटर्स को आदेश, लॉकडाउन वाले अवधि की बुकिंग का फौरन लौटायें पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई
कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई
Sugar Import: महंगी चीनी पर बड़़ी खबर, सरकार का ये फैसला लगाएगा कीमतों पर लगाम
महंगी चीनी पर बड़़ी खबर, सरकार का ये फैसला लगाएगा कीमतों पर लगाम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget