एक्सप्लोरर

आरबीआई का 100 और 200 रुपये के नोट को लेकर जानें क्या है नया फरमान, बैंकों में हड़कंप

RBI On ATM Dispense: बैंकिंग रेगुलेटर ने दोनों नोटों को लेकर जारी अपने आदेश में कहा कि उनके आदेश को जल्द से जल्द माना जाए और उसे लागू किया जाए.

RBI On ATM Dispense: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से सभी बैकों को 100 रुपये और 200 रुपए को लेकर एक बड़ा फरमान जारी किया गया है. इसकी वजह से बैकों में हड़कंप जैसी स्थिति है. बैंकिंग रेगुलेटर ने दोनों नोटों को लेकर जारी अपने सर्कुलर में कहा कि उनके आदेश को जल्द से जल्द माना जाए और उसे लागू किया जाए. अब आइये आपको बताते हैं कि आखिर आरबीआई ने बैंकों को दिए अपने आदेश में क्या कुछ कहा है. 

आरबीआई ने सोमवार को जारी सर्कुलर में देश के सभी बैंकों से कहा कि इस बात को यह सुनिश्चित करे कि एटीएम से 100 रुपये और 200 रुपये के नोट भी पर्याप्त संख्या में निकले, ताकि बाजार में इनकी उपलब्धता बनी रहे.  बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर (WLAOs) को आरबीआई के इस आदेश को चरणबद्ध तरीके से लागू करने को कहा गया है. 

गौरतलब है कि गैर-बैंकिंग संस्थाओं की तरफ से संचालित एटीएम को व्हाइट लेबल एटीएम कहा जाता है. आरबीआई ने अपने सर्कुलर में आगे कहा है कि 30 सितंबर, 2025 तक देश के 75 प्रतिशत ATM में कम से कम एक कैसेट से 100 रुपये या फिर 200 रुपये के नोट निकले और इसे बैंक को सुनिश्चित करना होगा.  इसके बाद 31 मार्च, 2026 तक देश के 90 प्रतिशत ATM में कम से कम एक कैसेट से 100 रुपये या 200 रुपये नोट निकलने चाहिए.

केंद्रीय बैंक ने कहा कि जनता को इन नोटों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए ऐसा करना जरूरी है. बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम परिचालकों (डब्ल्यूएलएओ) को इस निर्देश को चरणबद्ध तरीके से लागू करना होगा. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक परिपत्र में कहा, ''अक्सर इस्तेमाल किए जाने वाले मूल्यवर्ग के बैंक नोट तक जनता की पहुंच बढ़ाने के लिए यह फैसला किया गया है कि सभी बैंक और व्हाइट लेबल एटीएम परिचालक (डब्ल्यूएलएओ) यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके एटीएम से नियमित आधार पर 100 रुपये और 200 रुपये के नोट भी निकलें.'' 

ये भी पढ़ें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भरोसा, उथल-पुथल के बावजूद नहीं रुकेगी अर्थव्यवस्था, 6.5% रहेगा ग्रोथ रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?
देश की टॉप 500 कंपनियों में सिर्फ 9 फीमेल CEO और 25 MD, बोर्ड में भी महिलाओं की हिस्सेदारी कम
देश की टॉप 500 कंपनियों में सिर्फ 9 फीमेल CEO और 25 MD, बोर्ड में भी महिलाओं की हिस्सेदारी कम
दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget