एक्सप्लोरर

Inflation Data: महंगाई दर में आई गिरावट, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर?

Inflation Rate In India: नवंबर में खुदरा महंगाई दर में भले ही आई है लेकिन महंगाई का खतरा पूरी तरीके से टला नहीं है.

Inflation Data: खाद्य वस्तुओं में गिरावट के चलते नवंबर महीने में खुदरा महंगाई दर घटकर 11 महीने के निचले स्तर 5.88 फीसदी पर आ चुकी है. सरकार से लेकर आरबीआई इससे राहत की सांस ले रही है. अप्रैल 2022 में खुदरा महंगाई दर जब 7.79 फीसदी के लेवल पर जा पहुंची थी उसके बाद से आरबीआई ने मॉनिटरी पॉलिसी के जरिए इस पर नकेल कसने के लिए पांच बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है. 7 महीने में रेपो रेट को आरबीआई ने 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.25 फीसदी कर दिया. नतीजा लोगों की ईएमआई महंगी हो गई. यानि महंगाई की दोहरी मार. पर सवाल उठता है कि महंगाई दर में गिरावट से क्या आम लोगों को कोई फायदा होगा? 

खाद्य महंगाई में राहत 

खाद्य वस्तुएं खासतौर से साग-सब्जी फल की कीमतें घटी हैं इसलिए खुदरा महंगाई दर में कमी आई है. और आगे भी खाने-पीने की चीजों में कमी का सिलसिला जारी रहा तो खुदरा महंगाई दर में और भी कमी आ सकती है. भारत के लिए राहत की बात ये है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दामों में कमी आई है और ये घटकर 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ चुका है. जब भी सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में कमी का फैसला लेती है तो इससे ईंधन के दाम घटेंगे जिससे महंगाई कम होगी. यात्रा करने से लेकर माल ढ़ुलाई सस्ती होगी. अगर सरकार घरेलू गैस की कीमतों को तय करने के लिए बनाई गई किरीट पारिख कमिटी के सुझाव मान लेती है तो सीएनजी-पीएनजी  के दाम भी घटेंगे जिससे महंगाई में कमी आ सकती है.  

ब्याज दरें बढ़ने पर ब्रेक 

खुदरा महंगाई दर में कमी का मतलब है कर्ज के महंगे होने के सिलसिले पर ब्रेक लग सकता है. आरबीआई पांच दफा 2022 में रेपो रेट में बढ़ोतरी कर चुकी है. लेकिन दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में खुदरा महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस लेवल के अपर बैंड 6 फीसदी के नीचे रहा है. ऐसे में फरवरी 2023 में होने वाले मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में आरबीआई ब्याज दरें बढ़ाने पर ब्रेक लगा सकती है. यानि रेपो रेट में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी.  लेकिन महंगे कर्ज से राहत मिलने में अभी समय लगेगा. एसबीआई की पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार वृंदा जागीरदार के मुताबिक, आरबीआई ने कहा था कि भविष्य में महंगाई घटने का ट्रेड नजर आ रहा है. महंगाई को लेकर चिंता कम होगी. अगर महंगाई कम होगी तो आरबीआई आने वाले मॉनिटरी पॉलिसी में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगी और जो मौजूदा लेवल है उसे बरकार रखेगी. 

क्या महंगी EMI से मिलेगी राहत? 

वृंदा जागीरदार के मुताबिक भले ही खुदरा महंगाई दर में कमी आई हो लेकिन ब्याज दरों में कमी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि दुनिया के कई देश महंगाई से परेशान हैं. ऐसे में अगर भारत इन देशों से कोई सामान आयात करता है तो उसके साथ महंगाई भी आयात होगा. उन्होंने कहा कि भले ही घरेलू महंगाई से हमें राहत मिल गई हो लेकिन इंपोर्टेड महंगाई का खतरा अभी भी बना हुआ है. इसलिए इस पर नजर बनाये रखने की जरूरत है. साथ ही अगले वर्ष जून में मानसून पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा. उन्होंने कहा कि 2022 में बेमौसम बरसात का बड़ा खामियाजा भारत को उठाना पड़ा है. 

महंगाई को लेकर चिंता बरकरार

महंगाई को लेकर चिंता अभी खत्म नहीं हुई है. इसलिए संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कहा कि सरकार इसपर नजर बनाये हुए है और महंगाई को कम करने के लिए सभी कदम उठाएगी. सरकार को भी डर है कि पूरी तरह से राहत मिलने में अभी वक्त लगेगा. जानकारों का मानना है कि भले ही नवंबर में खुदरा महंगाई दर में कमी आई हो लेकिन दिसंबर जनवरी महीने में इसमें बढ़ोतरी देखी जा सकती है. क्योंकि अभी केवल फूड इंफ्लेशन से ही राहत मिली है लेकिन कोर इंफ्लेशन अभी भी ज्यादा बना हुआ है. साथ ही जब तक अमेरिका यूरोप में महंगाई में कमी नहीं आती है सस्ते कर्ज की उम्मीद करना बेमानी होगी. 

ये भी पढ़ें

Wheat Prices : गेहूं के दामों में उबाल! 6 सालों में सबसे कम बचा है सरकार के गोदामों में स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैश्विक हलचल, ट्रंप की धमकियों से बेपरवाह ये देश हो रहा मालामाल, अब ईरान तनाव का उठा रहा फायदा
वैश्विक हलचल, ट्रंप की धमकियों से बेपरवाह ये देश हो रहा मालामाल, अब ईरान तनाव का उठा रहा फायदा
वैश्विक अनिश्चितता के बीच बाजार ने खोई शुरुआती बढ़त, HDFC समेत इन शेयरों में भारी गिरावट
वैश्विक अनिश्चितता के बीच बाजार ने खोई शुरुआती बढ़त, HDFC समेत इन शेयरों में भारी गिरावट
US China Relations: यूएस के कदम से फिर बढ़ी दो महाशक्तियों के बीच टेंशन, ड्रैगन की अब ट्रंप को सीधी वॉर्निंग
यूएस के कदम से फिर बढ़ी दो महाशक्तियों के बीच टेंशन, ड्रैगन की अब ट्रंप को सीधी वॉर्निंग
900 रुपये से ज्यादा बढ़ जाएगी कीमत, 26 परसेंट रिटर्न की भरोसा! इस ऑटो स्टॉक पर ब्रोकरेज फिदा
900 रुपये से ज्यादा बढ़ जाएगी कीमत, 26 परसेंट रिटर्न की भरोसा! इस ऑटो स्टॉक पर ब्रोकरेज फिदा

वीडियोज

Bollywood News:14 साल बाद अक्की-प्रियदर्शन की वापसी, ‘राम जी आकर भला करेंगे’ ने मचाया धमाल
Cabinet का बड़ा Infra Push | Railway, Airport, MSP और Metro Projects Approved| Paisa Live
कम उम्र में बढ़ रहा Heart Risk, महंगा हो रहा Health Insurance | New Tax Regime Explained| Paisa Live
IPO Alert: Omnitech Engineering IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band |Paisa Live
ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Anil Kapoor

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही आपस में भिड़े नेता! यूनुस के खिलाफ उतरे राष्ट्रपति तो भड़की जमात, जानें क्या कहा?
बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही आपस में भिड़े नेता! यूनुस के खिलाफ उतरे राष्ट्रपति तो भड़की जमात
बस ऑपरेटर्स की हड़ताल से यात्री परेशान, होली से पहले मुश्किल हुआ सफर, कब तक जारी रहेगी स्ट्राइक?
बस ऑपरेटर्स की हड़ताल से यात्री परेशान, होली से पहले मुश्किल हुआ सफर, कब तक जारी रहेगी स्ट्राइक?
‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें
‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस महारिकॉर्ड पर जसप्रीत बुमराह की नजर, सिर्फ 3 विकेट लेते ही कर देंगे कमाल 
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस महारिकॉर्ड पर जसप्रीत बुमराह की नजर, सिर्फ 3 विकेट की दरकार
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
Ideal Age Gap In Relationships: लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
Delhi Name Change: केरल बना केरलम, जानें दिल्ली का नाम बदलकर क्या रखने की हो रही डिमांड?
केरल बना केरलम, जानें दिल्ली का नाम बदलकर क्या रखने की हो रही डिमांड?
Embed widget