एक्सप्लोरर

GOOD NEWS: खुदरा महंगाई दर 18 साल के सबसे निचले स्तर पर, जून में घटकर 1.54%

महंगाई के मोर्चे पर अच्छी खबर है क्योंकि खुदरा महंगाई दर 18 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गई है. जून में रिटेल महंगाई दर 1.54 रही जबकि मई में ये 2.18 फीसदी थी.

नई दिल्लीः खुदरा महंगाई दर 18 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गयी है. जून के महीने मे ये दर 1.54 रही, जबकि मई में ये 2.18 फीसदी थी. अब मानसून सामान्य होने की वजह से इसमें और गिरावट के आसार है. सरकार-आरबीआई के बीच समझौते के बाद पहली बार 2% के नीचे महंगाई सरकार और रिजर्व बैंक के बीच हुए समझौते के मुताबिक, खुदरा महंगाई दर 2 से 6 फीसदी के बीच रखने का लक्ष्य है. ये सरकार-आरबीआई के बीच हुए समझौते के बाद पहली बार हुआ है. अभी चूंकि ये दर 2 फीसदी से भी नीचे आ गयी है, इसीलिए नीतिगत ब्याज दर यानी घटाने को लेकर दवाब बढ़ेगा. मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक 1-2 अगस्त को होने वाली है. उम्मीद की जानी चाहिए कि उस बैठक में नीतिगत ब्याज दर घटाने का रास्ता बनेगा. 1207201711_HC_Consumer_Price_Index_600px खाने-पीने के सामान की खुदरा महंगाई दर घटी सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, खाने-पीने के सामान की खुदरा महंगाई दर (-)2.12 फीसदी रही जबकि मई में (-)1.03 फीसदी थी. वैसे सरकारी आंकड़ों में खाने-पीने के सामान की खुदरा महंगाई दर में कमी ऐसे समय में देखी जा रही है जब बाजार में कुछ सब्जियों जैसे टमाटर के भाव अचानक से बढ़ गए हैं. फिलहाल, सरकारी आंकड़ों में बताया जा रहा है कि जून के महीने में सब्जियों की खुदरा महंगाई दर (-)16.53 फीसदी रही. RBI पर रेपो रेट में कमी करने का दबाव बढ़ा वैसे खुदरा महंगाई दर में कमी ने रिजर्व बैंक गवर्नर की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति पर नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में कमी करने का दबाव बढ़ा दिया है. अक्टूबर के बाद से समिति ने अभी तक तमाम उम्मीदों के विपरीत नीतिगत ब्याज दर (वो दर जिस पर रिजर्व बैंक बहुत ही थोड़े समय के लिए बैंकों को कर्ज मुहैया कराता है) में कमी नहीं की. इसे लेकर रिजर्व बैंक और सरकार के बीच तनानती भी देखने को मिली. 1207201710_HC_Consumer_Price_Inflation_600px अर्थव्यवस्था में स्थिरता का संकेत है ये घटी महंगाई दर फिलहाल, ताजा दर के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार अऱविंद सुब्रमण्यिन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, दर का ये स्तर ऐतिहासिक है. साथ ही ये इस बात को दर्शाता है कि अर्थव्यवस्था में स्थिरता बनी हुई है. इस तरह की खुदरा महंगाई दर की स्थिति 1999 में देखने को मिली थी और और उसके पहले अगस्त 1978 में. वैसे गौर करने की बात ये है कि दोनों ही समय खुदरा महंगाई दर का स्वरुप, मौजूदा दर के स्वरुप से कुछ अलग था. बयान में रिजर्व बैंक का सीधा-सीधा नाम तो नहीं लिया गया है, लेकिन इशारों-इशारों में जरुर कहा गया है कि इन आंकड़ों का तमाम नीति निर्माता संज्ञान लेंगे. औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े भी जारी हुए इस बीच, सांख्यिकी मंत्रालय ने औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े भी जारी किए हैं. मई के महीने में उद्योग के बढ़ने की दर सिर्फ 1.7 फीसदी रही जबकि अप्रैल के महीने मे ये 2.79 फीसदी थी. औद्योगिक उत्पादन में कमी की बड़ी वजह मैन्युफैक्चिरंग और माइनिंग गतिविधियों में कमी है. मैन्युफैक्चरिंग में कमी के मायने अच्छे नहीं, क्योंकि मैन्युफैक्चरिंग का जैसे-जैसे विस्तार होता है, नौकरियों के ज्यादा मौके बनते हैं. वैसे भी इस सरकार पर लगातार आऱोप लग रहा है कि विकास की रफ्तार भले ही जैसे भी रही हो, लेकिन लोगों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं.

ये भी हैं आपके लिए काम की खबरें

  नोटबंदी के बाद कितने पुराने नोट वापस? RBI गवर्नर ने दिया ये जवाब ! पुराने मोबाइल-क्रेडिट कार्ड बिल पर सर्विस टैक्स ही लगेगा, जीएसटी नहीं Economy के लिए बुरी खबरः मई में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन घटकर 1.7 फीसदी हुआ दलाल स्ट्रीट में छाई हरियालीः सेंसेक्स-निफ्टी फिर ऑलटाइम हाई पर बंद रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे हैं तो जानें GST के ये 5 फायदे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
Iran War Impact: मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब
मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब

वीडियोज

Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
Embed widget