एक्सप्लोरर

फिर घटी जीएसटी से कमाई, जनवरी में 86,318 करोड़ रुपये की वसूली

सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी सीजीएसटी के मद मे 14,233 करोड़ रुपये आए जबकि स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी एसजीटी के तौर पर 19,961 करोड़ रुपये मिले.

नई दिल्लीः पूरे देश को एक बाजार बनाने वाली कर व्यवस्था वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी से जनवरी के महीने में कमाई थोड़ी कमी आयी है. 25 फरवरी तक के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी के लिए जीएसटी के जरिए कुल कमाई 86 हजार 318 करोड़ रुपये रही जबकि दिसंबर में ये रकम 86 हजार 703 करोड़ रुपये रही थी.

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी सीजीएसटी के मद मे 14,233 करोड़ रुपये आए जबकि स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी एसजीटी के तौर पर 19,961 करोड़ रुपये मिले. राज्यों के बीच व्यापार पर लगने वाले इंटिग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी आईजीएसटी के रुप में 43,794 करोड़ रुपये की वसूली हुई. गाड़ियों और लग्जरी सामान पर लगने वाले कम्पनशेसन सेस के रुप में 8,331 करोड़ रुपये हासिल हुए.

बयान मे ये भी जानकारी दी गयी है कि अब तक जीएसटी के दायरे में 1.03 करोड़ व्यापारी-कारोबारी-उद्योगपति आ चुके हैं. इसमे कंपोजिशन स्कीम वाले 17.65 लाख छोटे व्यापारी-कारोबारी भी शामिल है. ध्यान रहे कि 20 लाख से ऊपर का सालाना कारोबार करने वाले (पूर्वोत्तर व पहाड़ी राज्यों में 10 लाख) को जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराना जरुरी है. छोटे व्यापारियों-कारोबारियों को राहत मिले, इसके लिए 1.5 करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाले के लिए कंपोजिशन स्कीम की सुविधा है. कंपोजिशन स्कीम में जहां मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग के काम मे लगे लोगों को 1 फीसदी की दर से एक मुश्त जीएसटी चुकाना होता है, वहीं रेस्त्रां चलाने वालों के लिए जीएसटी की दर 5 फीसदी है. कंपोजिशन स्कीम वालों को कच्चे माल पर चुकाए टैक्स यानी आईटीसी का फायदा नहीं मिलता. साथ ही वो ना तो ग्राहकों से टैक्स वसूल सकते हैं. ऐसे लोगों को हर तीन महीने पर रिटर्न दाखिल करना होता है.

दिसंबर में जीएसटी से कमाई दो महीने की गिरावट के बाद बढ़ी थी. उसके बाद उम्मीद थी कि जनवरी के महीने मे कमाई और बढ़ेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जानकारों की मानें तो दिसंबर के आखिरी 15 दिन और जनवरी के शुरुआती 13 दिन के दौरान का समय नई खरीद बिक्री के लिए सही नहीं माना जाता. दूसरी ओर इस दौरान सालाना छुट्टियों की वजह से उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों में कुछ दिन के लिए उत्पादन रोका जाता है. इन सब कारणों से जीएसटी की कमाई पर असर पड़ सकता है.

सरकार की एक चिंता कंपोजिशन स्कीम के दायरे में आने वालों से कम कमाई को लेकर भी है. इसी के बाद सरकार टैक्स चोरी रोकने के लिए नए कदम उठाने की योजना तैयार कर रही है. इसी कोशिश में पहली अप्रैल से ई वे बिल की व्यवस्था लागू करने की कोशिश है जिससे सामान के लाने-ले जाने पर नजर रखी जा सके.

फिर घटी जीएसटी से कमाई, जनवरी में 86,318 करोड़ रुपये की वसूली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डॉलर की मजबूती और तेल के दाम में आग से सहमा रुपया, धड़ाम से गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा
डॉलर की मजबूती और तेल के दाम में आग से सहमा रुपया, धड़ाम से गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा
Gold-Silver Price: उधर तेल की बढ़ी कीमत, इधर महंगा हुआ सोना; जानें आज कितनी है 10 ग्राम की कीमत?
उधर तेल की बढ़ी कीमत, इधर महंगा हुआ सोना; जानें आज कितनी है 10 ग्राम की कीमत?
Share Market Today: शेयर बाजार की बिगड़ती जा रही हालत, 1000 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 280 अंक नीचे
शेयर बाजार की बिगड़ती जा रही हालत, 1000 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 280 अंक नीचे
Crude Oil Price Today: तेल बाजार में कोहराम! 100 डॉलर के पार गया भाव, अब ईरान ने दे दी यह चेतावनी
तेल बाजार में कोहराम! 100 डॉलर के पार गया भाव, अब ईरान ने दे दी यह चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget