एक्सप्लोरर

Rice Price Hike: महंगाई से राहत नहींं! सप्लाई में कमी के चलते 15 सालों के हाई पर पहुंची चावल की कीमत

Rice Price Increase: 18 दिसंबर को उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने चावल मिलों को फौरन दाम घटाने का आदेश दिया है

Rice Price Hike Update: चावल की कीमतों में उछाल थमने का नाम नहीं ले रही है. भारी डिमांड के कारण चावल के दाम 15 साल के उच्च स्तरों पर जा पहुंचा है. अल नीनो के असर के चलते चावल की सप्लाई बाधित हुई है. एशियाई और अफ्रीकी महाद्वीप के देशों में चावल लोगों की थाली का प्रमुख भोजन है. लेकिन चावल की महंगाई ने अभी से लोगों की परेशानी बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में चावल के और महंगे होने की संभावना जताई जा रही है. 

15 सालों के हाई पर चावल के दाम 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक थाई राइस एक्सपोटर्स एसोसिएशन ने बताया कि थाई व्हाइट राइस ब्रोकेन 5% जो एशियन बेंचमार्क है उसकी कीमतें बुधवार 20 दिसंबर, 2023 को 2.5 फीसदी के उछाल के साथ 650 डॉलर प्रति टन जा पहुंचा है जो 15 सालों में अक्टूबर 2008 के बाद सबसे ज्यादा है. चावल की कीमतों के उछाल की बड़ी वजह भारत के चावल के एक्सपोर्ट पर रोक के अलावा थाईलैंड में चावल के फसल को हुआ नुकसान है.  सितंबर अक्टूबर में कीमतों में नरमी देखी गई थी लेकिन नवंबर के बाद से कीमतों में फिर से उछाल देखा जा रहा है. अल नीनो के चलते एशिया में चावल के फसल को बहुत नुकसान पहुंचा है. 

चावल की बढ़ती कीमतें में भारत सरकार परेशान 

भारत में भी चावल की कीमतों में बढ़ोतरी ने सरकार की परेशानी बढ़ा रखी है जिसके बाद हाल ही में सरकार ने राइस मिलों को चावल की कीमतों में कमी करने का आदेश दिया है. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में अब चार महीने से भी कम समय बचा है. ऐसे में चावल की कीमतों में उछाल से सरकार भी चिंतित है. 

एक साल में 15 फीसदी महंगा हुआ चावल 

डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स के प्राइस मॉनिटरिंग डिविजन के डेटा के मुताबिक एक साल में चावल की कीमतों में 15 फीसदी के करीब उछाल देखने को मिला है. 21 दिसंबर, 2022 को इस डेटा के मुताबिक चावल का खुदरा मुल्य 37.99 रुपये प्रति किलो था जो 20 दिसंबर 2023 को बढ़कर 43.51 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंचा है.  

चावल कंपनियों को कीमतें घटाने के आदेश 

18 दिसंबर 2023 को उपभोक्ता मामलों और खाद्य आपूर्ति मंत्रालय के अधीन आने वाले खाद्य और आपूर्ति डिपार्टमेंट के सचिव संजीव चोपड़ा ने चावल प्रोसिंग इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से साथ बैठक कर गैर-बासमती चावल की कीमतों की समीक्षा की. इस बैठक में इन प्रतिनिधियों से सचिव ने घरेलू बाजार में चावल की कीमतों में तत्काल रूप से कटौती करने के आदेश देने के साथ ही मुनाफाखोरी से बचने की नसीहत दी गई. सरकार ने बीते 2 सालों में सालाना 12 फीसदी के दर से चावल की कीमतों में उछाल को लेकर अपनी चिंता जाहिर की.

चावल का घट सकता है उत्पादन

वैसे इस खरीफ सीजन में भारत में चावल के उत्पादन में बड़ी गिरावट की संभावना जाहिर की जा रही है. पिछले 8 सालों में पहली बार चावल के उत्पादन में कमी आ सकती है. भारत चावल का सबसे बड़े उत्पादक देश है और इसी साल जुलाई 2023 में सरकार ने घरेलू बाजार में कीमतों पर काबू पाने के लिए गैर-बासमती चावल के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया था.  

ये भी पढ़ें: 

बाजार पर दबाव के बीच बंपर लिस्टिंग, आईनॉक्स इंडिया के शेयरों ने इतने प्रीमियम के साथ शुरुआत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गैस सिलेंडर मिलने में लगेंगे सिर्फ 2-3 मिनट, इस शहर में खुला देश का पहला LPG ATM
अब गैस सिलेंडर मिलने में लगेंगे सिर्फ 2-3 मिनट, इस शहर में खुला देश का पहला LPG ATM
Bonus Share: स्मॉल कैप कंपनी मुफ्त में देने जा रही 5 बोनस शेयर, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
स्मॉल कैप कंपनी मुफ्त में देने जा रही 5 बोनस शेयर, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
Dividend Alert: पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India Flights: ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
UP Weather: पूरे प्रदेश में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
पूरे यूपी में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, बोले- दुख होता है
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
हेलो गाइज मैं अंगूर खा रही हूं... क्यूट बच्ची पर फिदा हो गया इंटरनेट, वीडियो वायरल  
हेलो गाइज मैं अंगूर खा रही हूं... क्यूट बच्ची पर फिदा हो गया इंटरनेट, वीडियो वायरल  
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
Embed widget