एक्सप्लोरर

Reliance Workforce: रिलायंस इंडस्ट्रीज में 42 हजार कर्मचारियों की छंटनी पर ये क्या बोल गए अनुपम मित्तल?

Anupam Mittal: रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है. कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान वर्कफोर्स में 11 फीसदी की भारी-भरकम कटौती की है...

Anupam Mittal: अडानी और हिंडनबर्ग मसले पर जारी हंगामे के बीच अब देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को लेकर मामला उठने लगा है. उद्यमी व इन्वेस्टर अनुपम मित्तल ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों की हुई छंटनी का मामला सोशल मीडिया पर उठाया है. साथ में उन्होंने सवाल किया है कि इस मसले पर इतनी चुप्पी क्यों है.

अनुपम मित्तल ने किया एक्स पर ये अपडेट

शादी डॉट कॉम के फाउंडर एवं शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों की हुई कटौती की एक खबर शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- 42 हजार? यह क्वाइट न्यूज क्यों है? इस खबर से तो आर्थिक और राजनीतिक गलियारे में गंभीर खतरे की घंटियां बजनी चाहिए थी.

इन कारणों से कम किए गए कर्मचारी

टेक इन्वेस्टर ने एक्स पर जो खबर शेयर की है, उसके अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2023-24 में अपने कर्मचारियों की कुल संख्या में 42 हजार की कटौती कर दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों की संख्या में यह भारी-भरकम कमी का कारण लागत को कम करने पर ध्यान देना और हायरिंग की रफ्तार को कम करना बताया जा रहा है.

सबसे ज्यादा रिटेल सेगमेंट में कटौती

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वर्कफोर्स कम करने की जानकारी बीते दिनों जारी अपनी सालाना रिपोर्ट में दी थी. एनुअल रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों की संख्या में 11 फीसदी की कमी आई. सबसे ज्यादा कर्मचारियों की कमी रिटेल सेगमेंट में आई. पिछले वित्त वर्ष के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल सेक्टर में कर्मचारियों की कुल संख्या 2,07,552 पर आ गई थी, जो उसके कुल कर्मचारियों के लगभग 60 फीसदी के बराबर है. हालांकि एक साल पहले रिटेल सेक्टर में 2,45,581 कर्मचारी काम कर रहे थे.

जियो में साढ़े पांच फीसदी कम हुए कर्मचारी

रिटेल के अलावा रिलायंस जियो के कर्मचारियों की संख्या में भी अच्छी गिरावट आई है. वित्त वर्ष 2022-23 के अंत में रिलायंस जियो के कर्मचारियों की संख्या 95,326 पर थी, जो कम होकर वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में 90,067 पर आ गई. यानी रिलायंस जियो के वर्कफोर्स में पिछले वित्त वर्ष के दौरान करीब साढ़े पांच फीसदी की कमी आई.

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी नहीं, इनके पास हैं रिलायंस इंडस्ट्रीज के सबसे ज्यादा शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
Crude Oil Price: ईरान वॉर के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड 120 डॉलर पर पहुंचने के बाद 6% लुढ़का भाव
ईरान वॉर के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड 120 डॉलर पर पहुंचने के बाद 6% लुढ़का भाव
बिकवाली के बीच इस कंपनी के शेयर ने सिर्फ तीन दिन में किया मालामाल, 35 फीसदी बढ़े दाम
बिकवाली के बीच इस कंपनी के शेयर ने सिर्फ तीन दिन में किया मालामाल, 35 फीसदी बढ़े दाम
LPG Crisis: भारत में 3 करोड़ टन एलपीजी की सालाना खपत, जानें ईरान वॉर के बाद अब तक क्या उठाए कदम
भारत में 3 करोड़ टन LPG की सालाना खपत, जानें ईरान वॉर के बाद अब तक क्या उठाए कदम

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget