एक्सप्लोरर

Rupee All Time Low: फिर ऑल टाइम लो पर आया रुपया, जानें क्यों लगातार गिर रहा है भारतीय करेंसी का भाव

Rupee Lifetime Low Level: सोमवार के कारोबार में रुपया एक बार फिर से अपने लाइफटाइम लो पर बंद हुआ. डॉलर के मुकाबले रुपये के भाव में तेज गिरावट देखने को मिल रही है...

भारतीय करेंसी रुपये के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है. सोमवार को एक बार फिर से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये के भाव में गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही भारतीय करेंसी अपने लाइफटाइम लो लेवल तक गिर गई. यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब सोमवार के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में भी गिरावट देखी गई है.

अब इतना रह गया है भाव

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार के कारोबार में रुपये के भाव में 7 पैसे की गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ भारतीय करेंसी डॉलर के मुकाबले 83.34 रुपये पर आ गई. यानी अब एक डॉलर का भाव 83.34 रुपये के बराबर हो गया. एक दिन पहले यानी पिछले सप्ताह के शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.27 पर रहा था. इस तरह सोमवार के कारोबार में भाव में 0.08 फीसदी की गिरावट आई.

ये है इतिहास का सबसे निचला स्तर

आज के कारोबार में गिरावट भले ही मामूली रही, लेकिन इसके साथ ही भारतीय करेंसी का भाव अपने ऑल टाइम लो लेवल यानी इतिहास के सबसे निचले स्तर पर आ गया. इससे पहले 10 नवंबर को भी रुपया इसी स्तर पर बंद हुआ था. 10 नवंबर के कारोबार के दौरान रुपया और नीचे तक गिरा था. उस दिन के कारोबार में एक समय भाव 83.42 तक डाउन हुआ था.

इन कारणों से रुपये पर है दबाव

रुपये में इस गिरावट के लिए डॉलर की तेजी जिम्मेदार नहीं है. छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में अमेरिकी डॉलर की ताकत बताने वाला डॉलर इंडेक्स आज 0.42 फीसदी गिरकर 103.48 पर कारोबार कर रहा है. यह सितंबर के बाद डॉलर इंडेक्स के सबसे निचले स्तर में से एक है. अभी रुपये के भाव में गिरावट का मुख्य कारण कच्चा तेल है. इसके अलावा सरकारी बैंकों की तरफ से आ रही डॉलर की डिमांड भी रुपये की कमजोरी के लिए जिम्मेदार है.

शेयर बाजार ने भी डाला असर

अन्य फैक्टर्स में घरेलू शेयर बाजारों की गिरावट और विदेशी निवेशकों की बिकवाली शामिल है. आज सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है. आज सेंसेक्स 139.58 अंक और निफ्टी करीब 37 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ है. इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स में 187.75 अंक की और निफ्टी में 33.40 अंक की गिरावट आई थी.

ये भी पढ़ें: आने वाला है जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का पहला बॉन्ड इश्यू, इतना फंड जुटाने की है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget