एक्सप्लोरर

Rupee Fall Impact: रुपये की गिरावट का आम आदमी पर होगा बड़ा असर, जानें क्या महंगा होने के हैं आसार

Rupee Fall Impact on Economy and People: भारतीय करेंसी रुपये में जबरदस्त गिरावट से आयातकों से लेकर करेंसी जगत के जानकार तक चिंता में आ गए हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि रुपये की गिरावट का व्यापक असर होता है.

Rupee Fall Impact on Economy: भारतीय करेंसी रुपया जबरदस्त गिरावट दिखा रहा है और आज ये डॉलर के मुकाबले 81 रुपये प्रति डॉलर के भी पार निकल गया है. आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 81.20 रुपये प्रति डॉलर तक आ गिरा था और कल के मुकाबले इसमें 41 पैसे की भारी-भरकम गिरावट देखी जा रही है. रुपया 81.20 रुपये प्रति डॉलर के लेवल पर आ गया है और इसने करेंसी बाजार के जानकारों से लेकर इंपोर्टर्स और कारोबारियों के लिए चिंता का माहौल बना दिया है. 

रुपये की गिरावट का इकोनॉमी पर बड़ा असर
इसका कारण है कि रुपये में गिरावट का अर्थव्यवस्था पर कई तरह से असर पड़ता है और भारतीय अर्थव्यवस्था भी इससे अछूती नहीं है. कमजोर रुपये से इंपोर्ट महंगा बना रहता है और इससे घरेलू उत्पादन और जीडीपी को नुकसान पहुंचता है. यहां जानें कैसे रुपये की गिरावट अर्थव्यवस्था से लेकर आम आदमी पर निगेटिव असर डालती है और देश से लेकर घर का बजट भी गड़बड़ाता है.

कच्चा तेल महंगा मिलेगा- देश में बढ़ेगी महंगाई
भारत अपनी जरूरत का 80 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है और डॉलर के महंगा होने से कच्चा तेल खरीदने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ेगा क्योंकि कच्चे तेल का पेमेंट डॉलर में जाता है. इससे घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ जाएंगी. पेट्रोल डीजल महंगा हुआ तो सब्जियों से लेकर रोजमर्रा के सामानों के ट्रांसपोर्ट की लागत पर गहरा असर आएगा और इसका असर हर तरह के सामान की कीमत पर पड़ेगा. रुपये की कमजोरी का सबसे ज्यादा असर महंगाई पर देखे जाने की आशंका है. 

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स प्रोडक्ट्स होंगे महंगे
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की गिरती कीमत से आयातित कलपुर्जे महंगे होंगे जिससे कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडस्ट्री के ऊपर निगेटिव असर आएगा. यह उद्योग महत्वपूर्ण कलपुर्जों के लिए आयात पर बहुत अधिक निर्भर करता है. टीवी, फ्रिज, एसी से लेकर कई रेगुलर डिमांड की वस्तुएं जिनमें आयातित पार्ट्स का यूज होता है. 

इन सेक्टर्स के प्रोडक्ट्स की बढ़ती है लागत-उत्पाद महंगे होने का डर
जेम्स एंड ज्वैलरी के साथ पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स, ऑटोमोबाइल, मशीनरी के आइटम बनाने वाली कंपनियों की उत्पादन लागत बढ़ जाती है. इससे उनके मार्जिन पर असर पड़ता है जिसे अगर वो ग्राहकों तक पास ऑन करते हैं तो इन सेक्टर्स से जुड़े प्रोडक्ट महंगे हो जाते हैं.

विदेश में यात्रा से लेकर इलाज होगा महंगा
रुपये की गिरावट और डॉलर के महंगा होने से आपको एक डॉलर के एवज में ज्यादा रुपया खर्च करना पड़ता है. इसके चलते विदेश में छुट्टियां मनाने और इलाज का खर्च बढ़ जाना स्वाभाविक है क्योंकि इन सब पर खर्च आपको डॉलर में करना पड़ता है. रुपये में गिरावट के चलते विदेशी यात्रा के लिए अब पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. 

विदेश में पढ़ाई होगी महंगी
विदेशी शिक्षा संस्थानों की ओर से फीस के रूप में वसूले जाने वाले प्रत्येक डॉलर के लिए आपको और ज्यादा रुपया खर्च करना पड़ेगा. इससे आपकी पढ़ाई का कुल खर्चा अनुमान से कहीं ज्यादा बढ़ जाएगा. 

मोबाइल फोन महंगे होते हैं
रुपये में गिरावट का सबसे ज्यादा असर ऐसे सामान पर सबसे ज्यादा होता है जिनमें इंपोर्टेड पार्ट्स का इस्तेमाल होता है. इस कैटेगरी में जिस वस्तु की सबसे ज्यादा मांग भारत में देखी जाती है वो है मोबाइल फोन. मोबाइल फोन के पार्ट्स महंगे होने के चलते इनकी मैन्यूफैक्चरिंग से लेकर असेंबलिंग तक सारी प्रकिया की लागत बढ़ जाती है. लिहाजा इनके दाम में उछाल देखा जाता है. 

ये भी पढ़ें

Reliance: रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड US की कैलक्स में खरीदेगी 20 फीसदी हिस्सा, 1.2 करोड़ डॉलर का करेगी निवेश

Stock Market Opening: बाजार की गिरावट पर शुरुआत, सेंसेक्स 114 अंक टूटकर 59,005 पर खुला, निफ्टी 17600 के नीचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी राहत! चाहे कितना लंबा चले ईरान वॉर, नहीं पड़ेगा कच्चे तेल संकट का असर, भारत की ओर चला क्रूड ऑयल शिप
चाहे कितना लंबा चले ईरान वॉर, नहीं पड़ेगा कच्चे तेल संकट का असर! भारत की ओर चला क्रूड ऑयल शिप
तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
Stock Market News: US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget