एक्सप्लोरर

Oil Import: रूसी तेल इंपोर्ट पर अमेरिकी पाबंदियों का भारत की तेल सप्लाई पर दिखने लगा असर, क्या होगा आगे

Ban On Russia Oil Import: पिछले दो महीनों में जनवरी और फरवरी के लिए रूसी तेल की बुकिंग की गई थी लेकिन मार्च की सप्लाई के लिए पर्याप्त कार्गो नहीं मिल पा रहे हैं.

Ban On Russia Oil Import: रूस के तेल क्षेत्र पर लगाए गए व्यापक अमेरिकी प्रतिबंधों ने भारत में कच्चे तेल के प्रवाह को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. सार्वजनिक क्षेत्र की भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने कहा है कि मार्च की आपूर्ति के लिए पर्याप्त कार्गो उपलब्ध नहीं है. इन प्रतिबंधों की घोषणा ऐसे समय में की गई जब भारत की तेल रिफाइनिंग कंपनियां मार्च के कार्गो के लिए बातचीत शुरू कर रही थीं.

अमेरिका ने 10 जनवरी को रूसी तेल पर व्यापक प्रतिबंध लगाया था

अमेरिका ने 10 जनवरी को रूसी ऊर्जा क्षेत्र को निशाना बनाते हुए व्यापक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी. इनमें रूसी तेल उत्पादकों गैजप्रोम नेफ्ट और सर्गुटनेफ्टगास पर प्रतिबंध, रूसी ऊर्जा निर्यात में शामिल 183 जहाजों को काली सूची में डालना और दर्जनों तेल व्यापारियों, तेल क्षेत्र सेवा प्रदाताओं, टैंकर मालिकों और प्रबंधकों, बीमा कंपनियों और ऊर्जा अधिकारियों पर प्रतिबंध शामिल हैं.

BPCL का इस पर क्या कहना है 

बीपीसीएल के निदेशक (वित्त) वी रामकृष्ण गुप्ता ने बृहस्पतिवार को विश्लेषकों से बातचीत में कहा कि पिछले दो महीनों में जनवरी और फरवरी के लिए रूसी तेल की बुकिंग की गई थी लेकिन मार्च की आपूर्ति के लिए पर्याप्त कार्गो नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की आपूर्ति में रूसी तेल की हिस्सेदारी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 31 परसेंट से घटकर मार्च तिमाही में 20 परसेंट तक गिरने का अनुमान है.

बाजार में पर्याप्त तेल उपलब्ध है-बीपीसीएल

चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में अप्रैल 2024 में बीपीसीएल के द्वारा पंसंस्कृत किए गए कुल तेल में रूसी तेल की हिस्सेदारी 34-35 परसेंट थी. रूस से तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच रामकृष्ण गुप्ता ने कहा कि बाजार में पर्याप्त तेल उपलब्ध है और कंपनी इस नुकसान की भरपाई के लिए पश्चिम एशियाई देशों का रुख कर सकती है.

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने रूसी तेल आयात पर कई तरह की बंदिशें लगा दी थीं. ऐसे में सस्ते दाम पर उपलब्ध रूसी तेल को भारतीय कंपनियों ने बड़े पैमाने पर आयात करना शुरू कर दिया था. कुछ वर्षों में ही देश की कुल तेल खरीद में रूस की हिस्सेदारी लगभग 40 परसेंट हो गई.

ये भी पढ़ें

Bank Holidays February: फरवरी में बैंक 14 दिन रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले जानें बैंक हॉलिडे लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget