एक्सप्लोरर

नौकरी छोड़ कर बनाई थी कंपनी, महज 11 साल में हुए हजारों करोड़ के मालिक

सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने एक छोटे से घर से इस कंपनी की शुरुआत की और इसे देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी बनाया. आज जब ये कंपनी अमेरिकी दिग्गज रिटेलर वॉलमार्ट के हाथों बिक गई है तो इसके जरिए दोनों को हजारों करोड़ों मिले हैं.

नई दिल्लीः आज देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट वॉलमार्ट के हाथों बिक गई. इस कंपनी को खड़ा करने वाले सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने एक छोटे से घर से इस कंपनी की शुरुआत की और इसे देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी बनाया. आज जब ये कंपनी अमेरिकी दिग्गज रिटेलर वॉलमार्ट के हाथों बिक गई है तो इसके जरिए दोनों को हजारों करोड़ों मिले हैं. सचिन बंसल का फ्लिपकार्ट में 5.5 फीसदी हिस्सा है और इसे बेचकर उन्हें करीब 8000 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है.

दोनों ही आईआईटी दिल्ली के ग्रेजुएट

सचिन बंसल और बिन्नी बंसल दोनों ही आईआईटी दिल्ली के ग्रेजुएट हैं. सरनेम एक जैसा है पर ये दोस्त हैं, भाई नहीं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएशन पास करने के बाद अलग-अलग कंपनियों से की. सचिन बंसल ने टेकस्पैन और बिन्नी बंसल ने सैनऑफ कॉर्पोरेशन में काम करना शुरू किया. दोनों 2005 में आईआईटी दिल्ली में मिले थे और अमेजन में साथ काम किया था.

अमेजन का साथ छोड़ा

साल 2007 में इन्होंने अमेजन का साथ छोड़कर अपनी ई-कॉमर्स कंपनी खड़ा करने की सोची और इस तरह फ्लिपकार्ट अस्तित्व में आई. सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने 2007 में बेंगलुरू में फ्लिपकार्ट की स्थापना की.

ऑनलाइन बुक स्टोर की तरह काम करती थी फ्लिपकार्ट

शुरुआत में फ्लिपकार्ट सिर्फ ऑनलाइन बुक स्टोर की तरह काम करती थी पर फिर धीरे-धीरे इन्होंने कई प्रोडेक्ट कैटेगरी को अपने पोर्टल पर शामिल किया. फ्लिपकार्ट ने ऑनलाइन किताबें बेचने से कारोबार शुरू किया था और आरंभिक दिनों में फ्लिपकार्ट बंगलुरू के एक अपार्टमेंट में काम चला रही थी. धीरे धीरे साल 2008 में पहले दिल्ली और 2009 में मुंबई में कंपनी ने नए दफ्तर खोले.

फ्लिपकार्ट ने पहली किताब जॉन वुड्स की ‘लीविंग माइक्रोसॉफ्ट टू चेंज दी वर्ल्ड ’ बेची थी. कारोबार के पहले साल इसने महज 20 बिक्रियां की थी.

फ्लिपकार्ट ने पहला पूर्णकालिक कर्मचारी अंबर इय्यप्पा को नियुक्त किया.

एस्सल पार्टनर्स ने अक्तूबर 2009 में 10 लाख डॉलर निवेश कर निदेशक मंडल से जुड़ी. कुछ ही समय बाद टाइगर ग्लोबल ने 100 लाख डॉलर निवेश किया. फ्लिपकार्ट ने टेनसेंट, ईबे और माइक्रोसॉफ्ट से 1.4 अरब डॉलर की पूंजी जुटायी. सॉफ्टबैंक ने पिछले साल 2.5 अरब डॉलर निवेश किया.

फ्लिपकार्ट 2011 में सिंगापुर में रजिस्टर्ड हुई. फ्लिपकार्ट ने 2010 में देश में ‘कैश ऑन डिलीवरी' की शुरुआत की.

फ्लिपकार्ट ने वीरीड, लेट्सबाय, एफएक्स मार्ट, मिंत्रा और फोनपे का अधिग्रहण किया. उसने जीवेस और एनजीपे की बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी. फ्लिपकार्ट ने कई छोटी ई-कॉमर्स कंपनियों को खरीदा जैसे मिंत्रा, ईबे, फोनपे, आदि.

2009 से 2016 तक सचिन बंसल फ्लिपकार्ट के सीईओ

2009 से 2016 तक सचिन बंसल फ्लिपकार्ट के सीईओ के तौर पर काम किया जबकि साल 2016 में बिन्नी बंसल ने फ्लिपकार्ट के सीईओ का पद संभाला जबकि सचिन बंसल ने एग्जिक्यूटिव चेयरमैन का पद संभाल लिया. कंपनी के प्रबंधन में बदलाव हुआ. टाइगर ग्लोबल के पूर्व कार्यकारी कल्याण कृष्णमूर्ति फ्लिपकार्ट के सीईओ बने.

कंपनी ने 2017 में एक करोड़ पंजीकृत ग्राहकों का स्तर हासिल किया. अभी कंपनी के पास एक लाख से अधिक पंजीकृत विक्रेता और 21 भंडारगृह हैं.

फ्लिपकार्ट ने स्नैपडील को खरीदने की पेशकश

फ्लिपकार्ट ने स्नैपडील को खरीदने की पेशकश की. हालांकि स्नैपडील के मना करने से सौदा पूरा नहीं हुआ. फ्लिपकार्ट ने वालमार्ट सौदे से पहले निवेशकों से 35 करोड़ डॉलर के शेयरों की पुनर्खरीद की.

वालमार्ट को हिस्सा बेचकर कमाए हजार करोड़

आज वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट की 77 फीसदी हिस्सेदारी 16 अरब डॉलर या करीब 1 लाख 7 हजार 616 करोड़ रुपये में खरीदी है और सचिन बंसल ने इसमें अपना 5.5 फीसदी हिस्सा बेचकर करीब 8000 करोड़ रुपये की भारीभरकम रकम हासिल कर ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday Alert: अगर बैंक जाने का प्लान है तो पहले जान लें यह जरूरी अपडेट, अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक...
अगर बैंक जाने का प्लान है तो पहले जान लें यह जरूरी अपडेट, अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक...
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आज इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा...
सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आज इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा...
Meta में बड़े स्तर पर जॉब कट की आशंका, 16 हजार कर्मचारियों की नौकरियों पर मंडरा रहे संकट के बादल...
Meta में बड़े स्तर पर जॉब कट की आशंका, 16 हजार कर्मचारियों की नौकरियों पर मंडरा रहे संकट के बादल...
ईरान वॉर के तीसरे हफ्ते में पहुंचने पर बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किलें, पेट्रोल पर 55 रुपये बढ़ाने के बाद अब लिया ये बड़ा फैसला
ईरान वॉर के तीसरे हफ्ते में पहुंचने पर बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किलें, पेट्रोल पर 55 रुपये बढ़ाने के बाद अब लिया ये बड़ा फैसला

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
Embed widget