एक्सप्लोरर

Sachin Tendulkar Investment: सचिन तेंदुलकर का एक और कंपनी में निवेश, अब आ रहा आईपीओ, मिलेगा कमाई का जबरदस्त मौका

New IPO: सचिन तेंदुलकर के निवेश वाली कंपनी आजाद इंजीनियरिंग के आईपीओ की लिस्टिंग 28 दिसंबर को होने वाली है. अगले साल की शुरुआत में उनके निवेश वाली दूसरी कंपनी भी बड़ा आईपीओ लाने वाली है.

New IPO: मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने एक और कंपनी में निवेश किया है. इसके साथ ही कंपनी ने बजार में आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी शुरू कर दी है. इस आईपीओ को लेकर निवेशकों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस आईपीओ को बाजार में जबरदस्त रिस्पोंस मिलेगा. सचिन के निवेश वाली कंपनी आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) का आईपीओ पिछले ही हफ्ते आया था और इसकी लिस्टिंग 28 दिसंबर को होने वाली है. 

सॉफ्ट बैंक विजन फंड ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाई

मां और बच्चों की देखभाल करने के लिए उत्पाद बनाने वाली कंपनी फर्स्ट क्राई (FirstCry) ने आईपीओ लाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसका ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म (E Commerce Platform) का आईपीओ अगले साल की शुरुआत में आएगा. हाल ही में सॉफ्ट बैंक विजन फंड (Softbank Vision Fund) ने इस कंपनी में से अपनी हिस्सेदारी घटाई थी. सॉफ्ट बैंक (Softbank) फर्स्ट क्राई का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर था. इसके चलते सचिन समेत कई लोगों को इसकी हिस्सेदारी खरीदने का मौका मिला.

रवि मोदी, क्रिस गोपालकृष्णन और टीवीएस ग्रुप भी बने हिस्सेदार 

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सचिन तेंदुलकर के अलावा मान्यवर के रवि मोदी, इंफोसिस के क्रिस गोपालकृष्णन और टीवीएस ग्रुप फैमिली ने फर्स्ट क्राई में इक्विटी शेयर खरीदे हैं. सॉफ्ट बैंक का कंपनी में शेयर अब 25 फीसदी से भी कम रह गया है. हिस्सेदारी बेचने से उसे आईपीओ आने से पहले ही लगभग 600 करोड़ रुपये मिल गए हैं. कुछ साल पहले तक इसकी हिस्सेदारी 30 फीसदी के आसपास थी.  

मणिपाल, मेरिको और डीएसपी भी खरीद चुके हैं हिस्सेदारी 

अगस्त में मणिपाल ग्रुप के रंजन पाई, मेरिको के हर्ष मेरीवाला और डीएसपी के हेमेंद्र कोठारी ने फर्स्ट क्राई में हिस्सेदारी खरीदी थी. सॉफ्ट बैंक ने कंपनी में 2020 में लगभग 40 करोड़ डॉलर का निवेश किया था.  

लोकसभा चुनावों के बाद आएगा फर्स्ट क्राई का आईपीओ 

रिपोर्ट के अनुसार, फर्स्ट क्राई का आईपीओ लोकसभा चुनावों के बाद आ सकता है. कंपनी को उम्मीद है कि चुनावी नतीजों के बाद बाजार में बूम आएगी कंपनी मार्केट वैल्यू 3 अरब डॉलर थी आईपीओ में इसकी वैल्यू 4 अरब डॉलर आंकी जा सकती है. इसके जरिए कंपनी बाजार से लगभग 50 करोड़ डॉलर जुटाना चाहती है. कंपनी आईपीओ पेपर 29 दिसंबर को फाइल कर सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि विप्रो के अजीम प्रेमजी और महिंद्रा ग्रुप भी इस कंपनी में निवेश कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Reliance Disney Deal: मुकेश अंबानी और डिजनी हुए एक, देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी लेगी जन्म 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1st March Rules Change: ट्रेन की बुकिंग से लेकर LPG सिलेंडर तक... 1 मार्च से बदल रहे कई नियम, जानें क्या होगा असर?
ट्रेन की बुकिंग से लेकर LPG सिलेंडर तक... 1 मार्च से बदल रहे कई नियम, जानें क्या होगा असर?
क्या रॉकेट की स्पीड से ऊपर भागेगी सोने-चांदी की कीमतें? ईरान-इजरायल जंग का क्या होगा असर?
क्या रॉकेट की स्पीड से ऊपर भागेगी सोने-चांदी की कीमतें? ईरान-इजरायल जंग का क्या होगा असर?
Stock Market Holidays in March: पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल

वीडियोज

US-Israel Iran War: इजरायल ने फिर शुरू किए ईरान पर हमले | Khamenei | Netanyahu | Donlad Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत पर Netanyahu का आया बयान | Donlad Trump | Breaking | ABP News
US-Israel Iran War: Khamenei के परिवार के 2 सदस्यों की मौत | Donlad Trump | Breaking | ABP News
US-Israel Iran War: ईरान पर हमले की ट्रंप ने खुद की निगरानी | Khamenei | Donlad Trump | Breaking
Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Sheermal History: भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
Embed widget