एक्सप्लोरर

Sah Polymers IPO: सिर्फ दो दिनों में पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ साह पॉलिमर्स का IPO, निवेशकों ने दिया अच्छा रिस्पांस

Sah Polymers IPO Status: साह पॉलिमर्स को सिर्फ दो दिनों में पूरी तरह सब्सक्राइब कर लिया गया है. निवेशकों ने इसपर अच्छा रिस्पांस दिया है.

Sah Polymers IPO: साल 2022 का आखिरी आईपीओ 30 दिसंबर को पेश किया गया था, जिसे मार्केट ओपेन होने के सिर्फ दो दिनों में ​ही निवेशकों ने सब्सक्राइब कर लिया है. निवेशकों ने Sah Polymers के IPO पर जमकर बोली लगाई है. पहले दिन ही इसे 86 फीसदी तक स​ब्सक्राइब किया गया था. वहीं, दूसरे दिन इसे पूरी तरह से सब्सक्राइब कर लिया गया. 

शुक्रवार 30 दिसंबर 2022 को Sah Polymers के IPO को खोला गया था, जिसे सब्सक्राइब करने के लिए 4 जनवरी तक का समय दिया गया था. साह पॉलीमर्स आईपीओ (Sah Polymers IPO) का प्राइस ब्रांड 61 रुपये से लेकर 65 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. ग्रे मार्केट में सोमवार को साह पॉलिमर के शेयर 5 रुपये के प्रीमियम पर थे. 

साढ़े तीन गुना हुआ सब्सक्राइब 

स्टॉक मार्केट के निवेशकों ने इस सस्ते आईपीओ पर जमकर भरोसा दिखाया है. आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 के आईपीओ को दूसरे दिन सुबह 10.50 बजे तक 1.16 गुना सब्सक्राइब किया गया. वहीं रिटेल निवेशकों की बात करें तो इसे 3.48 गुना, एनआईआई 1.16 गुना, क्यूआईबी 0.38 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है.

12 जनवरी को लिस्ट होने की उम्मीद 

सब्सक्राइब डेट खत्म होने के बाद साह पॉलिमर के शेयरों की लिस्टिंग की जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि इन शेयरों को 12 जनवरी 2023 को प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट किया जाएगा. साह पॉलीमर्स आईपीओ 1,02,00,000 इक्विटी शेयरों के साथ पेश किया गया है. इसके एक भी शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जारी नहीं किए जा रहे हैं. इसमें सत इंडस्ट्रीज प्रमोटर के रूप में 91.79 प्रतिशत हिस्सेदारी है. 

66 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी 

साह पॉलीमर एग्रो पेस्टीसाइड आईपीओ के जरिए 66 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है. इसके शेयरों को अलॉटमेंट 9 जनवरी को किया जाएगा. इसके बाद शेयर बाजार में लिस्ट किया जाएगा. जुटाए गए पैसों से कंपनी अपने प्रोडक्शन पर फोकस करेगी. साथ ही वह अपने कर्ज चुकाने और अन्य काम में यूज करेगी. 

क्या करती है कंपनी 

यह कंपनी सीमेंट, दवा, केमिकल, खाद, फूड प्रोडक्ट आदि कई कंपनियों के लिए बोरी बनाने का काम करती हैं. यह कंपनी अपने प्रोडक्ट को कुल 6 देशों में सप्लाई करती है. इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 में 4.38 करोड़ रुपये का लाभ अपने कारोबार से कमाया था.  

यह भी पढ़ें

Stock Market Opening: नये साल के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार तेजी पर खुला, सेंसेक्स 60,800 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget