एक्सप्लोरर

ट्रंप के टैरिफ से भारत को फायदा, ऐप्पल और गूगल के बाद अब सैमसंग वियतनाम से कर सकती है शिफ्ट

Trump Tariff: ट्रंप के टैरिफ का कुछ ऐसा असर है कि सैमसंग का मैन्युफैक्चरिंग हब माने जाने वाले वियतनाम से अब कंपनी अपने प्रोडक्शन का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने पर सोच-विचार कर रही है.

Trump Tariff: वियतनाम पर लगाए गए भारी-भरकम अमेरिकी टैरिफ के बीच दक्षिण कोरियाई दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग अपने स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा भारत में शिफ्ट करने पर सोच-विचार कर रही है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, हां भारत में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चररर्स के साथ बातचीत चल रही है. इनमें से कई कंपनी के पुराने पार्टनर्स भी हैं.

कतार में और भी कई कंपनियां

उन्होंने आगे कहा, सिर्फ सैमसंग ही नहीं, कई और कंपनियां भी अपना प्रोडक्शन भारत में शिफ्ट करने की संभावनाएं तलाश रही हैं. इससे एक दिन पहले गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक भारत में अपने कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैचरिंग पार्टनर्स- डिक्सन टेक्नोलॉजीज और फॉक्सकॉन - के साथ पिक्सेल स्मार्टफोन के प्रोडक्शन का एक हिस्सा वियतनाम से भारत शिफ्ट करने के लिए चर्चा शुरू किए जाने की खबर सामने आई. 

सैमसंग का मैन्युफैक्चरिंग हब रहा है वियतनाम

वियतनाम सैमसंग का एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब रहा है. वित्तीय वर्ष 2024 में कंपनी ने यहां से 52 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के मोबाइल फोन और स्पेयर पार्ट्स एक्सपोर्ट किए, जो वियतनाम के कुल व्यापार का 9 प्रतिशत है.

पिछले साल वियतनाम का इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट 142 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2024 में भारत के निर्यात किए गए 29.2 बिलियन डॉलर से पांच गुना अधिक है. सैमसंग और अल्फाबेट से पहले ऐप्पल के प्रोडक्ट्स भारत में पहले से ही असेंबल किए जाते रह हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि आने वाले समय में भारत दुनिया में एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन बनकर उभरे. 

वियतनाम पर लगाया इतना टैरिफ

बता दें कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने वियतनामी आयात पर 46 परसेंट टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जबकि भारत पर 26 परसेंट टैरिफ लगाया है. अमेरिका ने इस बीच चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों पर लगाए गए टैरिफ पर 90 दिनों के लिए रोक लगाया है. 

ये भी पढ़ें:

Adani Energy Solutions: चौथी तिमाही में 79 परसेंट बढ़ा मुनाफा, कंपनी के शेयर पर टूट पड़े निवेशक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी में महंगाई के हीट स्ट्रोक का कहर.. ईरान वार का आपके एसी पर भी जबरदस्त असर
गर्मी में महंगाई के हीट स्ट्रोक का कहर.. ईरान वार का आपके एसी पर भी जबरदस्त असर
वेस्ट एशिया तनाव से जारी 3 दिनों के शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक, 939 अंक चढ़ा सेंसेक्स, उछले ये शेयर
वेस्ट एशिया तनाव से जारी 3 दिनों के शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक, 939 अंक चढ़ा सेंसेक्स, उछले ये शेयर
हलचल भरे स्टॉक मार्केट में जोर से झटका दे गया शेयर, ईरान वॉर के बीच निवेशकों को कर गया कंगाल
हलचल भरे स्टॉक मार्केट में जोर से झटका दे गया शेयर, ईरान वॉर के बीच निवेशकों को कर गया कंगाल
आई ऐसी खबर कि पकड़ लेंगे अपना सिर, महंगाई के नए डेटा ने बढ़ाई टेंशन; क्या बिगड़ जाएगा किचन का बजट?
आई ऐसी खबर कि पकड़ लेंगे अपना सिर, महंगाई के नए डेटा ने बढ़ाई टेंशन; क्या बिगड़ जाएगा किचन का बजट?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget