एक्सप्लोरर

Samsung Strike: सैमसंग में हड़ताल शुरू, 31000 कर्मचारियों ने रोका काम, सारी दुनिया पर पड़ेगा असर

Samsung Workers: सैमसंग की सबसे बड़ी वर्कर्स यूनियन NSEU ने यह हड़ताल शुरू की है. उनकी डिमांड है कि सैलरी अच्छी करने के साथ ही काम की परिस्थितियां भी सुधारी जाएं.

Samsung Workers: दुनिया की दिग्गज स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस निर्माता कंपनी सैमसंग में बड़ी हड़ताल शुरू हुई है. दक्षिण कोरिया में लगभग 31000 कर्मचारी एक साथ बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) की सबसे बड़ी यूनियन ने इस हड़ताल का आह्वान किया है. इससे पहले कर्मचारियों ने तीन दिन की आंशिक हड़ताल का आह्वान किया था. मांगे पूरी न होने से उन्होंने लंबी स्ट्राइक पर जाने का फैसला लिया है. सैमसंग की इस हड़ताल से पूरी दुनिया में बुरा असर पड़ सकता है. 

कंपनी की सबसे बड़ी यूनियन NSEU के सदस्य गए हड़ताल पर 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, द नेशनल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स यूनियन (NSEU) ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में सेमीकंडक्टर डिवीजन में काम करने वाले लगभग 6000 कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की थी. अब इसमें लगभग 31 हजार लोग शामिल हो चुके हैं. सैमसंग के कुल कर्मचारियों का एक चौथाई हिस्सा एनएसईयू के सदस्य हैं. इन सभी ने बेहतर सैलरी और काम की परिस्थितियां ठीक करने की मांग की है. यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सैमसंग ने जल्द वार्ता शुरू नहीं की तो उन्हें बहुत पछताना पड़ेगा.

अच्छी वित्तीय स्थिति के बावजूद स्टाफ को नहीं हो रहा लाभ 

यूनियन के एक लीडर सून वूमोक ने कहा कि स्ट्राइक के चलते बंद हुई फैक्ट्रियों को दोबारा शुरू करने में बहुत समय जाया होगा. सैमसंग ने दावा किया था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बूम के चलते दूसरी तिमाही में उनके ऑपरेशंस सालाना आधार पर लगभग 1450 फीसदी बढ़ जाएंगे. साथ ही साल 2024 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 10 गुना बढ़ा था. हालांकि, वर्कर्स का आरोप है कि इतनी अच्छी वित्तीय स्थिति का असर उनकी सैलरी पर नहीं दिखाई दे रहा. 

कर्मचारियों से वार्ता करने को राजी सैमसंग 

यूनियन के नेताओं ने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है. पिछले 10 साल से वह हमें एक ही कहानी सुना रहे हैं कि फिलहाल संकट की स्थिति बनी हुई है. इसके अलावा कंपनी ने बड़े पैमाने पर परफॉरमेंस बोनस में भी कटौती की है. उधर, सैमसंग ने कहा कि वह कर्मचारियों से वार्ता करने को राजी है. हम सुनिश्चित करेंगे कि इस हड़ताल का हमारे प्रोडक्शन पर कोई असर न पड़े. 

ये भी पढ़ें 

Air India: इतने कर्मचारियों पर गिरेगी एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर की गाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
Video: होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Holi 2026 Beauty Guide: होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
Embed widget