एक्सप्लोरर

बचत खाते से हफ्ते में 24 हजार निकालने की सीमा जल्द हटेगी

नई दिल्लीः सेविंग एकाउंट से हफ्ते में 24 हजार निकालने की सीमा जल्द हटने की उम्मीद है. आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा है कि रिजर्व बैंक इस पर जल्द फैसला करेगा. माना जा सकता है कि नोटबंदी के बाद शुरू हुई परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो रही है. कुछ दिन पहले ही एटीएम से पैसे निकालने की सीमा तो बढ़कर 24 हजार हो ही चुकी है. अब बचत खातों से पैसे निकालने की लिमिट को भी खत्म किया जा सकता है जिससे जनता को बड़ी राहत मिल सकती है.

क्या हैं कैश निकालने के मौजूदा नियम?

मौजूदा नियम के मुताबिक एक हफ्ते में बचत खाते से 24,000 रुपये निकालने की छूट है. वहीं पिछले हफ्ते रिजर्व बैंक ने 1 फरवरी से एटीएम पर कैश निकालने की लिमिट खत्म कर दी थी जिसके बाद सेविंग बैंक खातों के डेबिट कार्ड से 1 दिन में 24 हजार रुपये निकाले जा सकते हैं. हालांकि बचत बैंक खातों से 24,000 रुपये की साप्ताहिक निकासी लिमिट को तब रिजर्व बैंक ने जारी रखा था जिसे जल्द हटा लिए जाने की बात कही गई थी.

कैश लिमिट हटाने के पीछे ये है वजह

आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा है कि पुरानी करेंसी के बदले नयी करेंसी लाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गयी है. तो अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द बैंकों से साप्ताहिक कैश निकासी की समीक्षा करेगा और इस पर लिमिट को हटा लेगा. रिजर्व बैंक का अनुमान है कि बाजार में नकदी प्रवाह का संकट लगभग खत्म हो गया है और फरवरी अंत तक यह पूरी तरह खत्म हो जायेगा

नोटबंदी के बाद क्या रहे कैश निकलने के नियम?

8 नवंबर, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी का एलान किये जाने के बाद नकदी प्रवाह के संकट को देखते हुए बैंकों से साप्ताहिक कैश निकालने की लिमिट तय हो गई थी. 8 नवंबर को नोटबंदी लागू होने के बाद रिजर्व बैंक ने बैंक से पहले 2000 रुपये और फिर 4000 रुपये प्रति दिन विदड्रॉल की लिमिट तय की थी. वहीं एक हफ्ते में बैंक से पहले 10 हजार और फिर 24,000 रुपये ही निकालने की इजाजत दी गई थी. इस लिमिट को पिछले महीने रिजर्व बैंक ने बढ़ाया था. एक दिन में 10,000 रुपये निकालने की छूट पर सप्ताह में 24,000 की निकासी की लिमिट को बरकरार रखा था. वहीं फिलहाल एक दिन के साथ एक हफ्ते में एटीएम या बैंक से 24 हजार रुपये निकाल सकते हैं. सेविंग बैंक खातों से एक हफ्ते में अधिकतम 24 हजार रुपये निकालने की लिमिट खत्म की जा सकती है.

नोटबंदी के बाद चालू खाते से कैश निकासी की सीमा भी 50 हजार रुपये साप्ताहिक थी जिसे बाद में 1 लाख रुपये किया गया और कुछ दिन पहली ये लिमिट भी खत्म हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार
रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार
FASTag News: उत्तर से दक्षिण तक... 1 अप्रैल से किन राज्यों के नेशनल हाईवे पर सफर होगा सबसे ज्यादा महंगा?
FASTag News: उत्तर से दक्षिण तक... 1 अप्रैल से किन राज्यों के नेशनल हाईवे पर सफर होगा सबसे ज्यादा महंगा?
चोरों की बिजनेस खोपड़ी! यूरोप के बदमाशों ने 12 टन KitKat से भरा ट्रक ही क्यों चोरी किया? ये हैं कारण
चोरों की बिजनेस खोपड़ी! यूरोप के बदमाशों ने 12 टन KitKat से भरा ट्रक ही क्यों चोरी किया? ये हैं कारण
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की फीस
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की फीस

वीडियोज

Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari
Khabar Filmy Hain: नॉर्थ का स्वैग… साउथ का एक्शन… पैन इंडिया की तैयारी | Salmaan Khan | Bollywoood Masala
America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
'कप्तान' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे साकिब सलीम-सिद्धार्थ निगम की ये सीरीज
'कप्तान' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे साकिब सलीम-सिद्धार्थ निगम की ये सीरीज
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
Causes Of Premature Ageing: 8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
Embed widget