एक्सप्लोरर

Savitri Jindal: देश की सबसे अमीर महिला ने अंबानी और अडानी को भी पीछे छोड़ा, इतनी बढ़ गई दौलत  

Bloomberg Billionaires Index: जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन एमिरेटस सावित्री जिंदल की दौलत 2023 में इतनी ज्यादा बढ़ी कि देश के सारे दिग्गज कारोबारी उनसे पीछे रह गए हैं.

Bloomberg Billionaires Index: देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) ने दिग्गज कारोबारियों मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) को भी मात दे दी है. साल 2023 में जिंदल की दौलत में इतना ज्यादा इजाफा हुआ कि दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में गिने जाने वाले अंबानी-अडानी समेत देश के सारे कारोबारी उनसे पीछे रह गए. 

सावित्री जिंदल की दौलत एक वर्ष में 9.6 बिलियन डॉलर बढ़ी

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, सावित्री जिंदल की दौलत एक वर्ष में लगभग 9.6 बिलियन डॉलर तक बढ़ गई. अब उनकी कुल दौलत 25 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है. इसके चलते वह कई दिग्गज कारोबारियों को पीछे छोड़कर इस साल देश के टॉप-5 रईसों में शामिल हो गई थीं. उन्होंने विप्रो के अजीम प्रेमजी को पीछे छोड़ते हुए 5वां स्थान हासिल किया था. अजीम प्रेमजी की संपत्ति 24 बिलियन डॉलर है. इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी की संपत्ति में 5 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ और अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी की दौलत 35.4 बिलियन डॉलर घटी है. 

इन कारोबारियों की दौलत में हुआ इजाफा 

जिंदल के बाद दूसरे नंबर पर एचसीएल टेक्नोलॉजीस के फाउंडर और चेयरमैन एमेरिटस शिव नादर (Shiv Nadar) रहे हैं पिछले एक साल में उनकी संपत्ति 8 बिलियन डॉलर बढ़ी है. डीएलएफ के केपी सिंह की दौलत इस दौरान 7 बिलियन डॉलर तक ऊपर चढ़ गई. आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला और शपूरजी पलोनजी ग्रुप के शपूर मिस्त्री की संपत्ति में 6.5 बिलियन डॉलर का इजाफा दर्ज किया गया. इसके अलावा सुनील मित्तल, एमपी लोढा, रवि जयपुरिया, दिलीप सांघवी समेत कई कारोबारियों की दौलत इस दौरान बढ़ी है. 

सिर्फ गौतम अडानी की संपत्ति घटी 

पिछले एक साल के दौरान गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, इसके बावजूद वह देश के दूसरे सबसे रईस शख्स बने हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार उनकी दौलत 35.4 बिलियन डॉलर घटकर 85.1 बिलियन डॉलर ही रह गई है. हालांकि, साल के अंत में कंपनी के शेयरों में फिर से उछाल दर्ज किया गया है. मुकेश अंबानी 98.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ देश के सबसे रईस आदमी बने हुए हैं.

कौन हैं सावित्री जिंदल

सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन एमिरेटस हैं. इस कंपनी की शुरुआत उनके पति ओम प्रकाश जिंदल ने की थी. उनकी कंपनी जेएसडब्लू की स्टील इंडस्ट्री पर अच्छी पकड़ है. इसके अलावा जिंदल ग्रुप का कारोबार जेएसडब्लू एनर्जी, जिंदल पावर, जिंदल होल्डिंग्स, जेएसडब्लू सॉ और जिंदल स्टेनलेस कंपनियों के जरिए कई सेक्टर में फैला है. 

ये भी पढ़ें 

Payment Aggregator License: रेजरपे और कैशफ्री पर लगी रोक हटी, एक साल के इंतजार के बाद मिला फाइनल लाइसेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुरा फंसा मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला शेयर, कंपनी को IT से मिला 327 करोड़ का नोटिस; अब दबाव में स्टॉक
बुरा फंसा मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला शेयर, कंपनी को IT से मिला 327 करोड़ का नोटिस; अब दबाव में स्टॉक
भारतीय शेयर बाजार में तेजी, बुधवार की गिरावट के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स में 414 अंकों का उछाल
भारतीय शेयर बाजार में तेजी, बुधवार की गिरावट के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स में 414 अंकों का उछाल
शेयर बाजार में हाहाकार के बीच आई नई रिपोर्ट, दिसंबर तक सेंसेक्स के 107000 पर पहुंचने का दावा
शेयर बाजार में हाहाकार के बीच आई नई रिपोर्ट, दिसंबर तक सेंसेक्स के 107000 पर पहुंचने का दावा
पैसों का कर लें बंदोबस्त, मार्केट में धाकड़ IPO की होगी एंट्री; कंपनी ने सेबी के पास जमा कराया DRHP
पैसों का कर लें बंदोबस्त, मार्केट में धाकड़ IPO की होगी एंट्री; कंपनी ने सेबी के पास जमा कराया DRHP

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
Rajya Sabha की लिस्ट आते ही कांग्रेस में रार! हरियाणा में कई विधायक गोपाल कांडा के संपर्क में, हिमाचल में प्रतिभा नाराज!
Rajya Sabha की लिस्ट आते ही कांग्रेस में रार! हरियाणा में कई विधायक गोपाल कांडा के संपर्क में, हिमाचल में प्रतिभा नाराज!
Nepal Elections 2026: Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
ICC World Cup League 2: बड़ी खबर, क्रिकेट पर पड़ा ईरान-इजरायल तनाव का असर, विश्वकप लीग 2 के मैच को टाला गया
बड़ी खबर, क्रिकेट पर पड़ा ईरान-इजरायल तनाव का असर, विश्वकप लीग 2 के मैच को टाला गया
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
Video: वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
Embed widget