एक्सप्लोरर

SBI की ऑनलाइन बैंकिंग में आई समस्या! ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर की ट्रांजेक्शन असफल होने की शिकायतें

एक नाराज ग्राहक ने ट्वीट किया, ‘‘एसबीआई का सर्वर सुबह से ही डाउन है ... सबसे बदतर सेवाएं, मैं अपना एसबीआई खाता बंद करना चाहता हूं.

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कई ग्राहकों ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बैंक के आनलाइन लेन-देन में तकनीकी खराबी की शिकायत की. यह खराबी ऐसे समय में सामने आई है जब आरबीआई ने एचडीएफसी के डेटा सेंटर में पिछले महीने कामकाज प्रभावित होने के चलते एचडीएफसी बैंक को आगामी डिजिटल गतिविधियों, नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोक दिया है.

एक नाराज ग्राहक ने ट्वीट किया, ‘‘एसबीआई का सर्वर सुबह से ही डाउन है ... सबसे बदतर सेवाएं, मैं अपना एसबीआई खाता बंद करना चाहता हूं. कृपया मदद करें, ऑनलाइन एसबीआई खाता बंद करने की क्या प्रक्रिया है?’’

एक अन्य यूजर ने कहा, ‘‘... एक डिजिटल दुनिया में होने का क्या मतलब है अगर मुझे एक खुदरा दुकान पर इंतजार करना पड़े और शर्मिंदा होना पड़े क्योंकि एसबीआई सर्वर काम नहीं कर रहा है ...." बैंक को इस संबंध में सवाल भेजे गये, लेकिन फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है.

आरबीआई के आदेश पर एचडीेफसी ने क्या कहा एचडीएफसी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक लिमिटेड को दो दिसंबर 2020 को एक आदेश जारी किया है, जो पिछले दो वर्षों में बैंक के इंटरनेट बैंकिंग/ मोबाइल बैंकिंग/ पेमेंट बैंकिंग में हुई परेशानियों के संबंध में है, जिसमें हाल में 21 नवंबर 2020 को प्राइमरी डेटा सेंटर में बिजली बंद हो जाने के चलते बैंक की इंटरनेट बैंकिंग और भुगतान प्रणाली का बंद होना शामिल हैं.’’

एचडीएफसी बैंक ने कहा कि आरबीआई ने आदेश में ‘‘बैंक को सलाह दी है कि वह अपने कार्यक्रम डिजिटल 2.0 और अन्य प्रस्तावित आईटी अनुप्रयोगों के तहत आगामी डिजिटल व्यापार विकास गतिविधियों और नए क्रेडिट कार्ड ग्राहकों की सोर्सिंग को रोक दे.’’ एचडीएफसी बैंक ने कहा कि इसके साथ ही बैंक के निदेशक मंडल से कहा गया है कि वे कमियों की जांच करें और जवाबदेही तय करें.

यह भी पढ़ें:

मानहानि मामले में जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ बयान दर्ज कराया, अभिनेत्री बोलीं- सुसाइड गैंग, ड्रग माफिया...

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran War: वेस्ट एशिया में तनाव लाया भारत के लिए बुरी खबर, अब कैसे साकार होगा 'विकसित भारत' का सपना?
वेस्ट एशिया में तनाव लाया भारत के लिए बुरी खबर, अब कैसे साकार होगा 'विकसित भारत' का सपना?
Stock Market News: ईरान वॉर से उछले क्रूड ऑयल के दाम के बीच गिरकर बंद सेंसेक्स-निफ्टी, एक साल में सबसे खराब परफॉर्मेंस
ईरान वॉर से उछले क्रूड ऑयल के दाम के बीच गिरकर बंद सेंसेक्स-निफ्टी, एक साल में सबसे खराब परफॉर्मेंस
Hurun Global Rich List: इस मामले में अमेरिका से बादशाहत छीन चीन बना दुनिया का नंबर-1, जानें किस पायदान पर खड़ा भारत
इस मामले में अमेरिका से बादशाहत छीन चीन बना दुनिया का नंबर-1, जानें किस पायदान पर खड़ा भारत
ईरान-इजरायल युद्ध: कुछ देशों की नहीं, बल्कि पूरे विश्व में तेल, डॉलर और ग्लोबल शक्ति बनने की जंग
ईरान-इजरायल युद्ध: कुछ देशों की नहीं, बल्कि पूरे विश्व में तेल, डॉलर और ग्लोबल शक्ति बनने की जंग

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
Embed widget