एक्सप्लोरर

SBI Subsidiaries: सब्सिडियरी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचेगा SBI, मगर पहले होगा यह काम

SBI General Insurance and SBI Payment: एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस और एसबीआई पेमेंट के भविष्य को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि इनको लेकर हमारा प्लान तैयार है.

SBI General Insurance and SBI Payment: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने अपनी सब्सिडियरी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने का प्लान तैयार कर लिया है. मगर, इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) इन कंपनियों को मजबूत करने पर काम करेगा ताकि निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल सकें. एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा (Dinesh Kumar Khara) ने कहा कि फिलहाल वह एसबीआई जनरल इंश्योरेंस (SBI General Insurance) और एसबीआई पेमेंट (SBI Payment) को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं. इससे इन कंपनियों की वैल्यूएशन बढ़ेगी और एसबीआई को बेहतर रिटर्न मिल पाएगा.

कंपनियों की वैल्यूएशन अच्छी होने पर जुटाया जाएगा पैसा 

दिनेश कुमार खारा ने कहा कि जब सब्सिडियरी कंपनियों की वैल्यूएशन अच्छी हो जाएगी तो कैपिटल मार्केट के जरिए पैसा जुटाया जाएगा. हालांकि, फिलहाल एसबीआई जनरल इंश्योरेंस और एसबीआई पेमेंट को लेकर कई योजनाओं पर काम चल रहा है. इनकी मार्केट वैल्यू बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. इन्हें कैपिटल मार्केट में चालू वित्त वर्ष में नहीं उतारा जाएगा. इसके बाद इन दोनों कंपनियों में एसबीआई की हिस्सेदारी बेचने पर काम किया जाएगा.  

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के नेट प्रॉफिट में उछाल 

31 मार्च, 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान बैंक ने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 489.67 करोड़ रुपये की पूंजी डाली है. कंपनी ने कर्मचारियों को ईएसओपी (ESOP) भी दिया है. इसके चलते इस कंपनी में एसबीआई की हिस्सेदारी 69.95 फीसदी से घटकर 69.11 फीसदी हो गई है. मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का नेट प्रॉफिट 30.4 फीसदी बढ़कर 240 करोड़ रुपये हो गया है. इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का नेट प्रॉफिट 184 करोड़ रुपये रहा था. 

एसबीआई पेमेंट सर्विसेज का नेट प्रॉफिट घटा 

एसबीआई पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड मर्चेंट एक्वायरिंग बिजनेस में है. इसका 74 फीसदी मालिकाना हक एसबीआई के पास है और बाकी का हिताची पेमेंट सर्विसेज (Hitachi Payment Services) के पास. एसबीआई पेमेंट्स के पास 31 मार्च, 2024 तक 33 लाख से जायदा मर्चेंट थे. इनमें लगभग 13 लाख पीओएस मशीनें भी शामिल हैं. हालांकि, वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष के 159.34 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 144.36 करोड़ रुपये रह गया है. 

कॉर्पोरेट सेक्टर में लोन की मांग बढ़ रही

दिनेश कुमार खारा ने कहा कि कॉर्पोरेट सेक्टर में लोन की मांग बढ़ रही है. करीब 5 ट्रिलियन रुपये के लोन पाइपलाइन में हैं. कंपनियां अपने प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए तेजी से फंड जुटाने की कोशिशों में लगी हुई हैं. कंपनियां हमारे पास भी लोन के लिए आ रही हैं. हम इन प्रस्तावों को लपकने के लिए तैयार हैं. 

ये भी पढ़ें  

Adani Group: अडानी ग्रुप को नहीं मिलेगी धारावी की जमीन, सरकार को देने होंगे सारे घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्साइज ड्यूटी में कटौती और लॉकडाउन की खबर… निर्मला सीतारमण ने बताया क्या है अगला प्लान
एक्साइज ड्यूटी में कटौती और लॉकडाउन की खबर… निर्मला सीतारमण ने बताया क्या है अगला प्लान
Rupee Hits Record Low: डॉलर के मुकाबले इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया
डॉलर के मुकाबले इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया
HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे पर बड़ी खबर, इस वजह से एकाएक छोड़ी अपनी जिम्मेदारी
HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे पर बड़ी खबर, इस वजह से एकाएक छोड़ी अपनी जिम्मेदारी
Gold-Silver Price: सिर्फ दो दिन में 39800 रुपये महंगा हुआ सोना, जानें आज कितना है 24 से लेकर 18 कैरेट का भाव?
सिर्फ दो दिन में 39800 रुपये महंगा हुआ सोना, जानें आज कितना है 24 से लेकर 18 कैरेट का भाव?

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
'नीतीश कुमार निपट गए, अब…', CM के बेटे निशांत को लेकर कांग्रेस के सियासी दावे से खलबली
Israel US Iran War Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान के समर्थन में भारी हंगामा
Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान के समर्थन में भारी हंगामा
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
Embed widget