एक्सप्लोरर

Insider Trading Rules: 1 नवंबर से लागू होंगे इनसाइडर ट्रेडिंग के नए रूल, बदल जाएगी म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री 

SEBI: सेबी के नए नियमों से म्यूचुअल फंड में पारदर्शिता आएगी. साथ ही एसेट मैनेजमेंट कंपनियों, ट्रस्टी और उनके रिश्तेदारों को अपनी होल्डिंग की जानकारी भी देनी होगी.

SEBI: मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) इंडस्ट्री के लिए बड़े बदलाव करने की तारीख तय कर ली है. म्यूचुअल फंड में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नए इनसाइडर ट्रेडिंग नियम 1 नवंबर से लागू होने वाले हैं. नए नियमों की मदद से एसेट मैनेजमेंट कंपनियों का कामकाज भी बेहतर हो जाएगा. नए नियमों के तहत संवेदनशील जानकारियां रखने वाले कर्मचारियों पर विशेष नजर रखनी होगी. साथ ही ऐसे कर्मचारियों को एग्रीमेंट भी साइन करना होगा.

गोपनीयता समझौते पर करने होंगे हस्ताक्षर 

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, नए नियमों के तहत प्राइस सेंसिटिव जानकरी रखने वाले कर्मचारियों को लेकर म्यूचुअल फंड कंपनियों को पारदर्शिता रखनी होगी. ऐसे कर्मचारियों को नामित व्यक्ति माना जाएगा. इन्हें नामित व्यक्ति (Designated Person) के रूप में पहचाना जाएगा. नए नियमों के तहत उन कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों की लिस्ट रखनी पड़ेगी, जिनकी पहुंच संवेदनशील जानकारी तक है. इन सभी को गोपनीयता समझौते पर हस्ताक्षर करने होंगे. इसकी मदद से इनसाइडर ट्रेडिंग को रोकने में सेबी को मदद मिलेगी. 

इंडस्ट्री के विरोध के चलते नियमों को लागू करने में देरी हुई

सेबी ने 26 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा था कि नए इनसाइडर ट्रेडिंग नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू होंगे. नए नियमों के तहत एसेट मैनेजमेंट कंपनियों को अपने अंदरूनी कंट्रोल की समय-समय पर समीक्षा करनी होगी. सेबी ने जुलाई, 2022 में इनसाइडर ट्रेडिंग को लेकर म्यूचुअल फंड कंपनियों में खरीद और बिक्री को लेकर कंसल्टेशन पेपर जारी किया था. मगर, बाजार विशेषज्ञों के अनुसार इंडस्ट्री के विरोध के चलते नए नियमों को लागू करने में देरी हुई है. 

एएमसी, ट्रस्टी और उनके रिश्तेदारों को बतानी होगी होल्डिंग 

सेबी नोटिफिकेशन के अनुसार, नए इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत प्राइस सेंसिटिव इंफॉर्मेशन रखने वालों को अब म्यूचुअल फंड यूनिट की ट्रेडिंग नहीं करने दी जाएगी. यह जानकारी स्कीम की नेट एसेट वैल्यू पर असर डालने के साथ ही यूनिट होल्डर्स के हितों को भी प्रभावित कर सकती है. इनसाइडर ट्रेडिंग रूल लोगों को अनैतिक लाभ नहीं होने देंगे. नए नियम के तहत एएमसी को स्टॉक एक्सचेंज पर एएमसी, ट्रस्टी और उनके रिश्तेदारों द्वारा म्यूचुअल फंड स्कीम में अपनी होल्डिंग्स के विवरण का खुलासा करना होगा. साथ ही नामित व्यक्ति द्वारा किए गए ट्रांजेक्शन की सूचना भी दो दिन के अंदर देनी होगी.

ये भी पढ़ें 

Ola Electric: डेटा चोरी के आरोप में फंस गई ओला इलेक्ट्रिक, दिग्गज कंपनी ने भेजा लीगल नोटिस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget