एक्सप्लोरर

SEBI Instant Settlement: सेबी ने दिया कैश सेगमेंट में शेयरों के ट्रेडिंग के लिए इंस्टैंट सेटलमेंट का प्रस्ताव, कंसलटेंट पेपर जारी कर मांगे सुझाव

SEBI Instant Settlement News: सेबी ने बताया कि रेग्यूलेटर चरणबद्ध तरीके से इंस्टैंट सेटलमेंट को लागू करना चाहता है.

SEBI Instant Settlement Update: शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों को नए साल 2024 में बड़ी सौगात मिलने वाली है. शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी ने बाजार में इंस्टैंट सेटलमेंट (Instant Settlement) के प्रावधान को लागू करने की तैयारी में जुट गया है. इस कड़ी में सेबी ने कैश सेगमेंट में शेयरों में ट्रेडिंग करने पर T+0 इंस्टैंट सेटलमेंट का प्रस्ताव दिया है. हालांकि ये प्रस्ताव वैकल्पिक होगा. सेबी ने इंस्टैंट सेटलमेंट पर सुझाव लेने के लिए 22 दिसंबर 2023 को कंसलटेंट पेपर जारी किया है. 

सेबी ने कंसलटेंट पेपर जारी करते हुए कहा, आज के दौर में भरोसेमंद, लो कॉस्ट और तेजी के साथ ट्रांजैक्शन ऐसे फीचर्स हैं जो निवेशकों को बेहद आकर्षित करते हैं. ऐसे में शेयरों के खरीद-फरोख्त को लेकर सेटलमेंट समय को घटाने और भारतीय सिक्योरिटी में डील करने पर ऑपरेशनल दक्षता को बढ़ाने से निवेशकों को इस एसेट क्लास की ओर आकर्षित करने में मदद मिलेगी. सेबी ने कहा, इस संबंध में इक्विटी कैश सेगमेंट में मौजूदा  T+1 सेटलमेंट साइकिल के अलावा छोटी सेटलमेंट साइकिल को शुरू किए जाने का विकल्प है. 

सेबी ने बताया कि रेग्यूलेटर चरणबद्ध तरीके से इसे लागू करना चाहता है. पहले फेज में T+0 सेटलमेंट साइकिल को दिन के 1.30 बजे तक के ट्रेड के लिए शुरू किया जा सकता है. इसके बाद फंड्स और शेयरों के सेटलमेंट की प्रक्रिया को शाम 4.30 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा. 

सेबी के कंसलटेंट पेपर के मुताबिक दूसरे फेज में  वैकल्पिक  इंस्टैंट सेटलमेंट काविकल्प मौजूद होगा जिसमें फंड्स के साथ सिक्योरिटीज दोनों की ट्रेड टू ट्रेड सेटलमेंट की जाएगी. इस विकल्प में ट्रेडिंग 3.30 बजे तक की जा सकेगी. दूसरे फेज के लागू होने के बाद पहले फेज के  T+0 के ऑप्शन को बंद कर दिया जाएगा. 

T+0 सेंटलमेंट के साथ शुरूआत में मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से 500 टॉप कंपनियों के शेयरों को सेटलमेंट के लिए शामिल किया जाएगा. इसके बाद के सेटलमेंट साइकिल में तीन चरणों में सबसे कम से कम मार्केट कैप वाली कंपनियों को भी शामिल किया जाएगा.  सेबी चीफ माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) ने कुछ समय पहले ही कहा था कि ट्रांजैक्शन सेटलमेंट के समय सीमा में सुधार लाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सेबी अलग अलग पार्टियों के साथ बातचीत कर रही है. 

मौजूदा समय में  T+1 सेटलमेंट का प्रावधान है. यानि जिन दिन निवेशक कोई शेयर खरीदता तो उसके अगले दिन डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट किया जाता है. और यदि किसी निवेशक ने शेयर बेचा तो एक 24 से 36 घंटे के बाद बैंक खाते में शेयर बेचने पर फंड क्रेडिट किया जाता है. इससे निवेशक फंड के अभाव में कोई और ट्रेड नहीं कर पाते हैं.  इंस्टैंट सेटलमेंट ट्रांजैक्शन के नियमों के लागू होने के बाद फौरन ट्रेड का सेटलमेंट हो जाएगा. दुनिया में बहुत कम जेश हैं जहां T+1 सेटलमेंट का नियम लागू है जिसमें भारत शामिल है. 

ये भी पढ़ें 

India Vs China: चीन के सबसे बड़े जापानी बैंक MUFG का हुआ उससे मोहभंग, भारत में बड़े पैमाने पर है निवेश की योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Emergency Fund Rule: नौकरीपेशा या बिजनेस वालों के लिए कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड? सही नियम जानें, नहीं होगी कोई दिक्कत
नौकरीपेशा या बिजनेस वालों के लिए कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड? सही नियम जानें, नहीं होगी कोई दिक्कत
GDP Growth Update: इकोनॉमी मोर्चे पर भारत की रफ्तार से पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची, नए आंकड़ों में दिख रहा दौड़ती अर्थव्यवस्था की तस्वीर
इकोनॉमी मोर्चे पर भारत की रफ्तार से पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची, नए आंकड़ों में दिख रहा दौड़ती अर्थव्यवस्था की तस्वीर
शेयर बाजार में निवेशकों की लगी लंका, 5.5 लाख करोड़ स्वाहा, 961 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
शेयर बाजार में निवेशकों की लगी लंका, 5.5 लाख करोड़ स्वाहा, 961 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
Pakistan Wheat Crisis: पाकिस्तान में भुखमरी की नौबत? खाने को नहीं दाने, चले अफगानिस्तान से जंग लड़ने
पाकिस्तान में भुखमरी की नौबत? खाने को नहीं दाने, चले अफगानिस्तान से जंग लड़ने

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget